BHU Swayam Course: BHU स्वयं की पोर्टल पर लांच करेगा नया कोर्सेस, ऐसे करें आवेदन

thesootr Desk | Jun 14, 2025, 23:49 IST
SWAYAM 2025 BHU
बीएचयू ने 2025 सत्र के लिए स्वयं पोर्टल पर 63 फ्री डिजिटल कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सेस का मकसद छात्रों को अलग-अलग विषयों में ज्ञान देना और उन्हें ऑनलाइन शिक्षा का फायदा पहुंचाना है। आइए जानें...

शिक्षा को सरल और मजबूत बनाने के लिए BHU यूनिवर्सिटी ने अब एक और कदम बढ़ाया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की ओर से सत्र 2025 के लिए स्वयं पोर्टल पर 63 डिजिटल कोर्स को शुरू किया गया है।



इसके तहत छात्रों को डिजिटल तरीके से 63 अलग-अलग कोर्स में की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। ये कोर्स छात्रों के लिए बिल्कुल निःशुल्क है।



जो भी छात्र इस कोर्स के लिए इच्छुक है वो इसके आधिकारिक पोर्टल swayam.gov.in/INI पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इन ऑनलाइन कोर्सेस की क्लासेस 21 जुलाई और 18 अगस्त से शुरू होगीं।



आप इस कोर्स में पढ़ाई करके कई सारे विषय की जानकारी लें कर सकते है और साथ ही नॉलेज को भी बढ़ा सकते हैं।



ये भी पढ़ें... क्या आपको भी है क्रिएटिव करियर का शौक, तो Packaging Designing Career रहेगा बेस्ट



इन कोर्सेस की होगी शुरुआत

बीएचयू की ओर से शुरू किेए गए 63 नए कोर्से में कई सारे विषय सम्मलित है। इनमें कॉमर्स, लॉ साइकोलॉजी, मैनेजमेंट, ह्यूमिनिटी, लाइफ सांइस, इंजीनियरिंग और आयुर्वेद जैसे अलग-अलग विषयों को पढ़ाया जाएगा।



इन सभी कोर्सेस की परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित की जाएगी। इन 63 नए कोर्स की शुरुआत की शिक्षा मंत्रालय के बेवसाइट स्वयं की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को निःशुल्क शिक्षा देना है और हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाना मेन मोटिव है।



ये भी पढ़ें... LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका



ऑनलाइन कोर्सेस देता है स्वयं प्लेटफार्म

बता दें कि, स्वयं प्लेटफार्म छात्रों के लिए ही बनाया गया है। इस प्लेटफार्म पर शिक्षा से रिलेटेड कई सारे कोर्सेस को पढ़ाया जाता है। साथ ही इस प्लेटफार्म पर निःशुल्क कोर्सेस भी छात्रों के लिए प्रोवाइड की जाती है।



इस प्लेटफॉर्म पर बीएचयू की ओर से शुरू किए गए कोर्सेस के बारे में शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय तौर जुड़े संस्थानों को राष्ट्रीय कोर्डीनेटर के रुप में नामित किया है । आप बीएचयू के आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर swayam.gov.in/INI आवेदन कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें... LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका



बीएचयू इन यूनिवर्सिटीज की करेगा संचालन

बीएचयू अब 160 से अधिक राष्ट्रीय विश्वविद्दालय, आईएनआईएस, आईआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालय में शामिल हो गया है।



इन सभी यूनिवर्सिटी की ओर से ऑफर किए जाने वाले ऑनलाइन कोर्सेज के विकास, शैक्षणिक समर्थन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का काम देखेगा। इससे पहले बीएचयू ने दो सत्रों में 37 कोर्स का निर्माण किया था।



विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक कदम, छात्र संबधित कार्य सहायता की जानकारी देने के लिए एक समाचार पोर्टल-news.bhu.ac.in भी शुरू किया है।



ये भी पढ़ें... भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई



इस पोर्टल में सभी उपल्बधियों, विकास परियोजनाओं और वीडियो गैलरी जैसी श्रेणियां है जो परिसर जीवन की दिखाता है।



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



BHU | banaras | Banaras Hindu University | स्वयं पोर्टल | education | Education news | Education News Update | topeducationnews top education news



Tags:
  • Education news
  • education
  • banaras
  • BHU
  • top education news
  • Education News Update
  • Banaras Hindu University
  • स्वयं पोर्टल