CBSE CTET Registration फिर शुरू, नहीं कर पाए थे आवेदन, इस लिंक दोबारा करें अप्लाई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET उम्मीदवारों को राहत दी है। यदि तकनीकी खराबी या अन्य कारण से आप आवेदन नहीं कर पाए थे, तो अब एक और मौका मिलेगा। सीबीएसई ने हाल ही में नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि CTET Registration 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (ctet exam 2026) की विंडो फिर से खुलेगी। उम्मीदवार फिर से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
1.61 लाख उम्मीदवारों को फिर से मौका
बोर्ड ने डेटा का एनालिसिस करने के बाद पाया कि लगभग 1,61,127 रजिस्ट्रेशन जमा नहीं हो पाए। इसे देखते हुए, बोर्ड ने एप्लीकेशन विंडो को फिर से एक्टिव करने का फैसला किया है।
रजिस्ट्रेशन टाइम शेड्यूल
- पोर्टल दोबारा खुलने का समय: 27 दिसंबर 2025 (सुबह 11:00 बजे से)
- पोर्टल बंद होने का समय: 30 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
क्या है CTET परीक्षा
CTET परीक्षा का यह 21वां संस्करण है। यह परीक्षा लगभग एक साल बाद हो रही है। इस कारण आवेदकों की संख्या में बड़ी वृद्धि हुई है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा (top education news) को पास करना जरूरी है, अगर आप केंद्रीय सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं। यह परीक्षा KVS और NVS जैसे स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए है। CTET परीक्षा पास करने से आपको इन स्कूलों में टीचर बनने का मौका मिलता है।
आवेदन प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण
आंकड़े बताते हैं कि 17 और 18 दिसंबर को करीब 7.6 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया। लेकिन सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण कई उम्मीदवारों का भुगतान अटक गया। कुछ उम्मीदवारों के दस्तावेज भी अपलोड नहीं हो सके। इसी वजह से CBSE CTET 2026 Apply Online प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जा रहा है।
CTET परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले https://ctet.nic.in/ पर लॉग इन करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल: अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- जानकारी भरें: जो भी जानकारी (जैसे फोटो, सिग्नेचर या एजुकेशन डिटेल्स) अधूरी है, उसे पूरा करें।
- शुल्क भुगतान (Fee Payment): यदि फीस जमा नहीं हुई है, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- कन्फर्मेशन पेज: अंत में सफलता पूर्वक सबमिशन के बाद कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर लें।
ये भी पढ़ें...क्या वाकई घड़ी के ये चार अंक बदल सकते हैं आपकी सोई हुई किस्मत?