CBSE New Curriculum: 9वीं से 12वीं के लिए नया सिलेबस जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
CBSE Education news : सीबीएसई बोर्ड का नया करिकुलम एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए जारी कर दिया गया है। सभी विषयों के लिए सिलेबस और स्टडी स्कीम जारी की गई है। सभी के पीडीएफ वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। आप खबर में दिए लिंक से नया करिकुलम डाउनलोड कर सकते हैं। 9वीं और 10वीं का करिकुलम भी 2 अप्रैल 2026 को जारी होने वाला है। इस तरह सीबीएसई 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं का करिकुलम जारी कर देगा।
सीबीएसई नया करिकुलम 2026-27
लागू होगा NCF फ्रेम वर्क सिस्टम
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बच्चों की पढ़ाई का तरीका बदलने वाला है। स्कूलों, टीचर्स, स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स नए बदलावों को लेकर काफी उत्सुक थे। सीबीएसई, स्कूल एजुकेशन के लिए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 लागू करने जा रहा है।
इसके तहत 11वीं और 12वीं का नया करिकुलम 1 अप्रैल को जारी कर दिया गया है, जबकि 9वीं और 10वीं क्लास का करिकुलम 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से लाइव हो जाएगा। सीबीएसई ने जरूरी नोटिस जारी कर बताया कि 11वीं-12वीं के लिए पाठ्यक्रम के पूरे दस्तावेज CBSE एकेडमिक (academic session) पोर्टल पर हमेशा की तरह उपलब्ध होंगे।
सभी एफिलेटेड स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि वे शुरुआती पेजों समेत पूरा करिकुलम डाउनलोड करें, और इसे टीचर्स और स्टूडेंट्स साथ शेयर करें।
साथ ही स्कूलों को आगे यह भी सलाह दी गई है कि वे शुरुआती पेजों में दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार बदलावों को लागू करने के लिए जरूरी प्लानिंग व्यवस्था करें। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई करिकुलम
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Curriculum' ड्रॉपडाउन में 'Curriculum for the Academic Year 2026-27' पर क्लिक करें।
- अब 'Secondary Curriculum: Part - 2 (XI-XII)' लिंक पर क्लिक करें।
- ड्रॉप डाउन में 'Initial Pages, Languages - (Group-L), Academic Electives - (Group-A) और Subjects of Internal Assessment' खुल जाएगा, इन लिंक्स पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट्स यहां से लैंग्वेज, सब्जेक्ट और इंटरनल असेस्टमेंट का करिकुलम डाउनलोड कर सकते हैं।
- आगे के लिए PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
सीबीएसई करिकुलम का फायदा?
इन डॉक्यूमेंट्स में पढ़ाई का प्लान दिया गया है, जिसमें भाषाएं (ग्रुप-L), एकेडमिक ऑप्शनल विषय (ग्रुप-A), और इंटरनल इवैल्यूएशन के सब्जेक्ट शामिल हैं। स्कूल, स्टूडेंट्स और टीचर्स को करिकुलम के जरिए नए एकेडमिक की प्लानिंग करने में फायदा मिलेगा। सिलेबल के स्ट्रक्चर और उसे लागू करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी
सीबीएसई की वेबिनार आज 3 बजे
सीबीएसई 2 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3:00 बजे CBSE मुख्यालय, CBSE इंटीग्रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-23, द्वारका के ऑडिटोरियम में आयोजित करेगा। टीचर्स और स्टूडेंट्स यूट्यूब के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसमें स्टडी स्कीम और 'माध्यमिक पाठ्यक्रम भाग-I 2026–27' के शुरुआती पेजों में बताए गए अन्य बदलावों पर की जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें...
CBSE 10th Board: दो बोर्ड परीक्षा का नया नियम, पासिंग सर्टिफिकेट पर बड़ा अपडेट
CBSE Order on LOC: एलओसी के नाम पर एक्स्ट्रा फीस मांगना गलत, नहीं रुके तो होगी कार्रवाई
CBSE 10th Board Exam में मार्क्स सुधारने का दूसरा मौका, आज एलओसी फॉर्म भरने का लास्ट चांस
CBSE Periods Hygene Guidlines जारी, स्कूलों के लिए पैड्स, टॉयलेट मैनेजमेंट के नए नियम