सीबीएसई रिजल्ट से पहले बड़ा अपडेट, रीचेकिंग को लेकर बदले गए ये नियम

Kaushiki | May 04, 2025, 10:10 IST
CBSE Recheck Process
सीबीएसई ने परीक्षा परिणामों के बाद रीचेकिंग आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। इस बदलाव से छात्रों को अपनी आंसर शीट्स को देखने का अवसर मिलेगा, जिससे वे सही तरीके से समीक्षा कर सकेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के बाद रीचेकिंग के आवेदन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए इस प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए नियमों में बदलाव किया है।



पहले, जब परीक्षा परिणाम घोषित होते थे, तो विद्यार्थी रीचेकिंग के लिए आवेदन करते थे और फिर उन्हें उनकी उत्तर पुस्तिकाएं (answer sheets) दी जाती थीं। लेकिन अब, इस प्रक्रिया को और अधिक एफ्फिसिएंट और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए बोर्ड ने एक नया तरीका अपनाया है।



ये खबर भी पढ़ें... CBSE 10th Result 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार, जानें कब हो सकता है रिजल्ट का ऐलान



नई प्रक्रिया के तहत क्या बदला

आंसर-शीट की फोटोकॉपी

बता दें कि, पहले विद्यार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रिव्यु करने के लिए बिना देखे ही आवेदन करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी पहले मिलेगी।



इससे उन्हें सही अंक और संभावित गलतियों के बारे में स्पष्टता प्राप्त होगी, जिससे वे अधिक सोच-समझ कर आगे की प्रक्रिया का निर्णय ले सकेंगे। यह परिवर्तन विद्यार्थियों को अधिक आत्मनिर्भर बनाएगा और उन्हें उनकी उत्तर पुस्तिकाओं पर सटीक निर्णय लेने में मदद करेगा।



ये खबर भी पढ़ें... CBSE रिजल्ट 2025: कब आएगा रिजल्ट? जानें ताजा अपडेट



मजबूत बनाने वाला कदम

सीबीएसई ने इस बदलाव को लेकर कहा कि, "नई प्रणाली छात्रों को उनकी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को देखने में सक्षम बनाएगी, जिससे उन्हें दिए गए अंकों और आगे की कार्रवाई करने से पहले किसी भी संभावित गलतियों के बारे में स्पष्टता मिलेगी।"



यह बदलाव छात्रों के लिए एक सशक्त कदम है, जो उन्हें रिजल्ट की सटीकता पर पूरा भरोसा रखने की अनुमति देगा।



रिजल्ट की तारीख कब होगी घोषित

सीबीएसई ने अभी तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख नहीं घोषित की है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम मई माह की शुरुआत में घोषित हो सकते हैं।



छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिसियन वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, या results.cbse.nic.in से देख सकते हैं। इसके अलावा, डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप (UMANG App) से भी परिणाम चेक किए जा सकेंगे।



ये खबर भी पढ़ें...CBSE का बड़ा ऐलान: 12वीं के ऐसे छात्रों को परीक्षा से कर सकता है बाहर, जानें कारण



रिजल्ट चेक करने के लिए स्टेप्स

  • cbse.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Class X या XII Results 2025 Announced लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर या एडमिट कार्ड आईडी डालें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने के बाद, उसका प्रिंटआउट निकालें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें।

ये खबर भी पढ़ें... Career in Medical Tourism: बनना है हेल्थ एक्सपर्ट, तो मेडिकल टूरिज्म में बनाएं करियर



10th-12th board CBSE exam | Big decision of CBSE | cbse 10th and 12 th board policy | सीबीएसई 2025 परीक्षा | सीबीएसई एग्जाम | सीबीएसई का बड़ा फैसला | सीबीएसई गाइडलाइन | एजुकेशन न्यूज



Tags:
  • cbse
  • Big decision of CBSE
  • सीबीएसई का बड़ा फैसला
  • एजुकेशन न्यूज
  • CBSE 10th Result
  • 10th-12th board CBSE exam
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • cbse 10th and 12 th board policy
  • सीबीएसई एग्जाम
  • सीबीएसई गाइडलाइन
  • सीबीएसई 2025 परीक्षा