हर साल होगा एनसीईआरटी की किताबों में चेंज, जरूरत के हिसाब करें अपडेट Ministry of Education

Ravi Singh | Apr 30, 2024, 20:42 IST
NCERT हर साल बदलेगा सिलेबस
आज तेजी से बदलते वक्त में ये जरूरी है कि किताबें अपडेटेड रहें, शिक्षा मंत्रालय ने आदेश दिए हैं कि एनसीईआरटी कि किताबों को हर साल बदला जाएगा।

NATIONAL COUNCIL OF EDUCATIONAL RESEARCH TRAINING


NEW DELHI. एनसीईआरटी की किताबों को हर साल सिलेबस बदला जाएगा। Ministry of Education ने आदेश दिए हैं कि हर साल किताबों का रिव्यू करें और जरूरत के हिसाब से अपडेट किया जाए। शिक्षा मंत्रालय ने इसके पहले ये तय नहीं किया था कि किताबों को कितने समय के बाद चेंज किया जाएगा।



जरूरत के हिसाब से NCERT किताबों में किया जाएगा बदलाव


आज तेजी से बदलते वक्त में ये जरूरी है कि किताबें अपडेटेड रहें। इस वजह से NCERT को हर साल किताबों का रिव्यु करने और जरूरत के हिसाब से उनमें बदलाव करने को कहा गया है। हर साल एकेडमिक सेशन शुरू होने से पहले किताबों को अपडेट किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए..



48 घंटे में इमरती देवी का दूसरा ऑडियो ...? चाची आदेश करें , तब कांग्रेस में आना...



शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से होगा बदलाव


न्यू करिकुलम फ्रेमवर्क के हिसाब से हर कक्षा के लिए नए सिरे से बुक्स डिजाइन कर रहा है। एनसीएफ के हिसाब से नए पाठ्यक्रम और नए पैटर्न में किताबें डिजाइन करने की घोषणा की गई थी। नई किताबों को एकेडमिक ईयर 2025-26 से पढ़ाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए..



इंदौर में Congress किसी को समर्थन नहीं देगी, नोटा पर वोट देने की अपील



CBSE बोर्ड में बदलेगा क्लास 3 और क्लास 6 का सिलेबस


CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) क्लास 3 और क्लास 6 के सिलेबस में बदलाने की तैयारी में है। नया एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल से शुरू होगा। किताबों का पैटर्न नए सिलेबस के हिसाब से बदला जा रहा है। इससे पहले NATIONAL COUNCIL OF EDUCATIONAL RESEARCH TRAINING यानी NCERT नए सिलेबस के हिसाब से किताबें जारी करेगा।



ये खबर भी पढ़िए..



कस्टम मिलिंग घोटाला : ED ने मार्कफेड के पूर्व MD मनोज को किया गिरफ्तार



सिलेबस के लिए टीचर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग


सिलेबस में बदलाव करने से (न्यू करिकुलम फ्रेमवर्क) NCF 2023 को बेहतर तौर पर समझने और टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस में बच्चे आसानी ले ढल जाएंगे। न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 के मुताबिक नए सिलेबस से स्कूलों के टीचर्स को भी इंट्रोड्यूस कराया जाएगा, साथ ही ट्रेनिंग भी दी जाएगी।



ये खबर भी पढ़िए..



अक्षय बम सुरक्षा के लिए कैलाश विजयवर्गीय के साथ घूम रहे, कार्यकर्ता पोस्टर पर जूते की माला पहना रहे



ब्रिज कोर्स क्लास 6 के लिए शुरू किया जाएगा


नए सिलेबस के हिसाब से किताबें तैयार की जा रही हैं। स्कूलों में जल्द ही पहुंच जाएंगी। क्लास 3 के लिए गाइडलाइन और क्लास 6 के लिए अलग से ब्रिज कोर्स बनाया जाएगा। दरअसल प्रिपरेटरी स्टेज का पहला साल क्लास 3 से स्कूलों में शुरू होता है और मिडिल स्कूल की शुरुआत क्लास 6 से होती है। ये दोनों स्टेज ही बच्चों की पढ़ाई के फाउंडेशन को मजबूत बनाते हैं।



सिलेबस न्यू एजुकेशन पॉलिसी के हिसाब से बदला गया


नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क न्यू एजुकेशन पॉलिसी का ही हिस्सा है। 2023 में NCF में पांचवीं बार बदलाव किया गया। पिछले साल Ministry of Education ने NCF का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इससे पहले 1975, 1988, 2000 और 2005 में NCF में बदलाव किया है। किताबों में न्यू एजुकेशन पॉलिसी और NCF को देखते हुए बदलाव किए गए हैं।



Tags:
  • cbse
  • NCERT
  • एनसीईआरटी
  • शिक्षा मंत्रालय
  • ministry of education
  • education policy
  • किताबें अपडेटेड
  • न्यू एजुकेशन पॉलिसी
  • एजुकेशन पॉलिसी