CISCE Board Result 2026 जारी, भोपाल का रहा शानदार परफॉरमेंस, यहां देखें अपना स्कोर
Education News. CISCE Board ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले सभी छात्र अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो चुके हैं। आप cisce.org या results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
छात्र डिजीलॉकर ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं। बोर्ड ने आज सुबह 11:00 बजे नतीजे जारी किए हैं। छात्र ऑनलाइन मोड में अपना रिजल्ट आसानी से चेक करें। सभी छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें। भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड का प्रिंट जरूर ले लें।
संस्कार वैली स्कूल भोपाल के टॉपर
ICSE (कक्षा 10) टॉपर्स लिस्ट
- माही माहेश्वरी – 99.0%
- अथर्व मालवीय – 98.8%
- अनन्या राजे – 98.4%
- आर्यन गर्ग – 98.2%
- दर्श सोभानी – 98.2%
- दिशिता स्वामी – 98.0%
- गीत मेंघवानी – 98.0%
ISC (कक्षा 12) टॉपर्स लिस्ट
- दक्ष भटनागर – 99.25%
- ध्रुव मनशानी – 98.50%
- तनुष मिश्रा – 97.50%
- आयुष तरण – 97.50%
- अनुष्का राठौर – 97.50%
- शिवेंद्र तिवारी – 97.50%
- साहिर मीरसाहिब – 97.25%
- शरण्या तिवारी – 97.25%
- कनिका अग्रवाल – 97.25%
- प्रियंशी झा – 96.75%
- राजवर्धन दत्त शर्मा – 96.75%
भोपाल में ये रहे 12वीं के टॉपर
भोपाल में ये रहे 10वीं के टॉपर
डिजिलॉकर पर ऐसे करें आवेदन
अगर आप डिजिलॉकर पर ICSE Board Results 10th और ISC 12th रिजल्ट 2026 देखना चाहते हैं, तो ये तरीके अपनाएं:
- सबसे पहले, डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
- फिर, डैशबोर्ड पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं।
- अब, ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)’ को चुनें।
- फिर, जो भी डॉक्यूमेंट चाहिए, जैसे मार्कशीट या उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, उसे चुनें।
- अब, कुछ जरूरी जानकारी भरें और आगे बढ़ें।
- फिर, मार्कशीट डाउनलोड करें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
DigiLocker ICSE 10th Result 2026 Link
DigiLocker ISC 12th Result 2026 Link
आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे देखें
- सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org खोलें।
- फिर 'ICSE परिणाम 2026' या 'ISC परिणाम 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी एग्जाम कैटेगरी (जैसे ICSE या ISC) चुनें।
- फिर आपको अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर, और कैप्चा जैसी जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी।
- अब 'परिणाम दिखाएं' पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट का इस्तेमाल करने के लिए उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी ले लें।
ये भी पढ़ें...
CBSE 12th Result 2026: कब आएगा 12वीं का रिजल्ट? बोर्ड का बयान आया सामने
MP PG Admissions 2026: 4 साल की यूजी के बाद अब 1 साल में होगा पीजी
ऐसे होगा SBI Job Selection, ये रहा रिक्रूटमेंट एग्जाम का पूरा सिलेबस
फोकस और याददाश्त होगी दोगुनी, अपनाएं 3 Hour Study Rule, ऐसे करें इस्तेमाल