MP PG Admissions 2026: 4 साल की यूजी के बाद अब 1 साल में होगा पीजी, लागू हुई नई व्यवस्था

Manya Jain | Apr 29, 2026, 13:13 IST
Share
MP PG Admissions 2026
MP PG Admissions 2026

MP में सत्र 2026-27 से PG प्रवेश के नियम बदलने जा रहे हैं। अब ग्रेजुएशन डिग्री के टाइमिंग के हिसाब से छात्र अपनी मास्टर डिग्री का समय चुन सकेंगे। यह बदलाव शिक्षा नीति 2020 के तहत किया जा रहा है।

MP College Admission: मध्यप्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग अब पीजी एडमिशन के नियम बदल रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से नई प्रवेश (pg admission started) नीति लागू होने वाली है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को अब ज्यादा आजादी मिलेगी। सरकारी कॉलेज एडमिशन मेंग्रेजुएट डिग्री के समय के आधार पर पीजी कोर्स चुन सकेंगे। इंदौर सहित पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। अब छात्र कम समय में अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर पाएंगे।

विभाग का लक्ष्य एजुकेशनल ऑप्शन में फ्लेक्सिबिलिटी लाना है। इससे स्टूडेंट्स की योग्यता का सही मूल्यांकन हो सकेगा। छात्र अब अपनी पसंद के हिसाब से करियर चुन सकेंगे।

एक और दो साल पीजी की एलिजिबिलिटी

  • एक साल का पीजी कोर्स
    यह ऑप्शन सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए होगा जिन्होंने चार साल का यूजी ऑनर्स कोर्स पूरा किया है। अगर आपने ऑनर्स के साथ ग्रेजुएट किया है, तो आप सिर्फ एक साल में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी कर सकते हैं।
  • दो साल का पीजी कोर्स
    जो विद्यार्थी तीन साल का सामान्य यूजी कोर्स पूरा करके आए हैं, उन्हें दो साल का पीजी कोर्स करना ही पड़ेगा। उनके लिए एक साल का ऑप्शन नहीं रहेगा।
e61f0e77-ce8c-4fef-b089-c982f18cd83a
e61f0e77-ce8c-4fef-b089-c982f18cd83a


2 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

प्रवेश प्रक्रिया को आसान करने के लिए विभाग 2 मई 2026 से ऑनलाइन पोर्टल खोल देगा। पंजीयन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी ग्रेजुएट डिग्री (UG Degree) से जुड़ी सटीक जानकारी देनी होगी। इसी डेटा के आधार पर सॉफ्टवेयर यह तय करेगा कि विद्यार्थी एक साल पाठ्यक्रम के लिए पात्र (Eligible) है या दो साल के लिए।

स्ट्रीम बदलने वालों के लिए 'इंटरव्यू' जरूरी

  • प्रक्रिया: यदि किसी छात्र ने बीकॉम (B.Com) किया है और वह एमए (M.A.) में प्रवेश लेना चाहता है, तो उसे सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • योग्यता का आंकलन: ऐसे विद्यार्थियों को हर जिले के अग्रणी कॉलेजों (Lead Colleges) में आयोजित होने वाले साक्षात्कार (Interview) में शामिल होना होगा।
  • उद्देश्य: विशेषज्ञ यह देखेंगे कि क्या विद्यार्थी उस नए विषय को पढ़ने के लिए पर्याप्त समझ और योग्यता रखता है या नहीं।

प्रवेश के लिए क्राइटेरिया

न्यूनतम अंक: पीजी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ग्रेजुएट (UG) में कम से कम 45 प्रतिशत अंक (45% Marks) होना अनिवार्य है। डॉक्यूमेंट : ऑनलाइन आवेदन के समय प्रोविजनल या फाइनल डिग्री अपलोड करना आवश्यक होगा। सत्र: यह नियम सत्र 2026-27 से प्रभावी रूप से लागू होगा।

नई व्यवस्था के फायदे

  • समय की बचत: चार साल के ऑनर्स वाले छात्रों को एक साल की बचत होगी, जिससे वे जल्दी से रिसर्च या करियर की शुरुआत कर सकेंगे।
  • विषय बदलने की सुविधा: इंटरव्यू के जरिए छात्र अब अपनी रुचि के नए विषय चुन सकते हैं।
  • कौशल आधारित मूल्यांकन: अब सिर्फ अंकों के बजाय, साक्षात्कार के जरिए छात्र की असली क्षमता को देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें...

ऐसे होगा SBI Job Selection, ये रहा रिक्रूटमेंट एग्जाम का पूरा सिलेबस और टिप्स

स्टार्टअप करना है शुरू, तो ऐसे मिलेगा फंड, Startup India Seed Fund Scheme में करें आवेदन

ISRO ने स्पेस मिशन में किया बड़ा बदलाव! अब आम भारतीय भी कर सकेंगे अंतरिक्ष की यात्री

Top Five AI Courses After 10TH देंगे आपके करियर को बूस्ट, जानें कैसे करें इनरोल

Tags:
  • MP College Admission
  • pg admission started
  • College Admission
  • सरकारी कॉलेज एडमिशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा