ISRO ने स्पेस मिशन में किया बड़ा बदलाव! अब आम भारतीय भी कर सकेंगे अंतरिक्ष की यात्री

Amresh Kushwaha | Apr 29, 2026, 11:17 IST
Share
isro civilian astronaut mission gaganyaan updates
isro civilian astronaut mission gaganyaan updates

इसरो अब आम नागरिकों को भी अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है। जानें क्या है गगनयान का नया प्लान और कौन बन सकेगा भारत का अगला अंतरिक्ष यात्री...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब अपने सबसे महत्वाकांक्षी मिशन की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब तक अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए भारतीय वायुसेना का टेस्ट पायलट होना अनिवार्य शर्त थी। वहीं, बहुत जल्द यह दीवार टूटने वाली है।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इसरो अपने अगले एस्ट्रोनॉट बैच में आम नागरिकों (Civilians) को शामिल करने की तैयारी कर रहा है।

चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) के पहले बैच के लिए अब तक केवल वायुसेना के जांबाज पायलटों को ही चुना गया है, क्योंकि शुरुआत में सिस्टम की सुरक्षा और टेस्टिंग सबसे बड़ी प्राथमिकता (Priority) थी। वहीं, अब इसरो की चयन समिति (Selection Committee) ने एक मिश्रित बैच की सिफारिश की है।

योजना के मुताबिक, नए बैच में 6 मिशन पायलट (मिलिट्री बैकग्राउंड) और 4 सिविलियन स्पेशलिस्ट (STEM बैकग्राउंड) शामिल किए जा सकते हैं। इसका अर्थ यह है कि अब देश के मेधावी वैज्ञानिक और इंजीनियर भी अंतरिक्ष यान की सीट बुक कर सकेंगे।

कौन पहन सकेगा स्पेस सूट?

यह मौका रोमांचक जरूर है, लेकिन इसके मानक बेहद कड़े होंगे। इसरो मुख्य रूप से STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स) क्षेत्र के विशेषज्ञों को प्राथमिकता देगा।

इन सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स का मुख्य काम सिर्फ सफर करना नहीं, बल्कि अंतरिक्ष की शून्य गुरुत्वाकर्षण (Zero Gravity) वाली लैब में वैज्ञानिक प्रयोग (Scientific Experiments) करना और एडवांस सिस्टम को ऑपरेट करना होगा।

इसके साथ ही, मिलिट्री कोटे में भी विस्तार किया जा रहा है। इससे अब फाइटर पायलटों के साथ-साथ कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलटों के लिए भी अंतरिक्ष के द्वार खुल जाएंगे।

क्यों पड़ी इस बदलाव की जरूरत?

इसरो का लक्ष्य अब केवल एक बार इंसानों को अंतरिक्ष में भेजना नहीं है। भारत अब भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksha Station - BAS) बनाने की ओर अग्रसर है। इस बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक विशाल और कुशल टीम की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, इसरो का प्लान साल में कम से कम दो मिशन भेजने और क्रू की संख्या को दो से बढ़ाकर तीन करने का है। इसी जरूरत को देखते हुए एस्ट्रोनॉट्स का कुल पूल बढ़ाकर 40 लोगों तक करने की योजना बनाई गई है।

कब तक संभव होगी पहली उड़ान?

आम नागरिकों के लिए खबर उत्साहजनक है, लेकिन उन्हें अंतरिक्ष तक पहुंचने में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। मौजूदा योजना के अनुसार, सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स की पहली उड़ान चौथे क्रू गगनयान मिशन से शुरू होने की उम्मीद है।

फिलहाल इसरो एक एडवांस एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी (Training Facility) तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि आम नागरिकों को अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा सके।

नासा से लेकर डेनिस टीटो तक का सफर

दुनिया भर में आम नागरिकों को अंतरिक्ष भेजने का चलन पुराना है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने इसकी शुरुआत बहुत पहले कर दी थी। साल 1966 में नील आर्मस्ट्रांग पहले सिविलियन के तौर पर अंतरिक्ष गए थे (हालांकि वे पूर्व नौसेना पायलट थे)।

वहीं, 2001 में अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो दुनिया के पहले स्पेस टूरिस्ट बने थे। अब भारत भी उसी आधुनिक राह पर है, जहां अंतरिक्ष में जाने के लिए केवल वर्दी की नहीं, बल्कि विज्ञान के प्रति जुनून की भी जरूरत होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

ISRO और श्रीहरिकोटा की सैर करेंगे एमपी के छात्र, सैटेलाइट की दुनिया को करीब से समझेंगे

बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स

कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई

ISRO YUVIKA 2026 में स्कूल स्टूडेंट्स के लिए साइंटिस्ट बनने का मौका, इसरो उठाएगा सारा खर्चा

Tags:
  • ISRO
  • अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  • Gaganyaan Mission
  • गगनयान मिशन
  • भारतीय वायुसेना
  • अंतरिक्ष यात्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं