/sootr/media/media_files/2026/02/10/isro-internship-2026-2026-02-10-12-04-43.jpg)
ISRO Internship 2026: अगर आप भी स्पेस की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो ISRO आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। ISRO Inertial Systems Unit (IISU) ने 2026 के लिए अपने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा कर दी है।
ISRO के 'Inertial Systems Unit' (IISU) ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम निकाला है। ये इंटर्नशिप उन स्टूडेंट्स के लिए है जो थ्योरी से आगे बढ़कर लैब में काम करना चाहते हैं। अगर आप इंजीनियरिंग, फिजिक्स या केमिस्ट्री के छात्र हैं, तो ये मौका आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
इसरो ने इस इंटर्नशिप के लिए कुछ खास क्राइटेरिया तय किए हैं।
सबसे पहले आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
ये मौका उन छात्रों के लिए है जो रेगुलर ऑन-कैंपस कोर्सेज कर रहे हैं।
इसमें BE/B.Tech, ME/M.Tech, M.Sc, PhD और BSc (Physics/Chemistry) के छात्र शामिल हो सकते हैं।
आपके पास अपने पिछले सेमेस्टर में कम से कम 60% मार्क्स या उससे ज्यादा होने चाहिए।
एक डिग्री के दौरान आप केवल एक बार ही इसरो में इंटर्नशिप कर सकते हैं।
इंटर्नशिप की इम्पोर्टेन्ट डेट्स
ये इंटर्नशिप मेनली दो ब्लॉक्स में बांटी गई है।
पहला ब्लॉक समर इंटर्नशिप (May-July) का है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 है।
दूसरा ब्लॉक विंटर इंटर्नशिप (October-December) का है, जिसके आवेदन 30 सितंबर तक लिए जाएंगे।
इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 21 दिन और अधिकतम 45 दिन की होगी।
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने कॉलेज के कैलेंडर के हिसाब से ही स्लॉट चुनें।
आवेदन कैसे करें
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पोस्ट के माध्यम से भी संभव है।
आपको इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट vssc.gov.in या iirs.gov.in से फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
फॉर्म के साथ आपको अपना बायोडाटा, मार्कशीट्स और कॉलेज के प्रिंसिपल या HOD का NOC लेटर लगाना होगा।
भरे हुए फॉर्म को आपiisu_online_appln@vssc.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या पते पर भेज सकते हैं।
क्या कोई स्टाइपेंड मिलेगा
ध्यान देने वाली बात ये है कि ISRO इस इंटर्नशिप स्कीम के लिए कोई स्टाइपेंड या आर्थिक मदद नहीं देता है। ये पूरी तरह से एक लर्निंग प्रोग्राम है।
यहां आपको इसरो के साइंटिस्ट्स के गाइडेंस में काम करने का मौका मिलता है। रहने और खाने-पीने का इंतजाम छात्रों को खुद करना है। हालांकि, ट्रेनिंग खत्म होने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट आपके करियर के लिए बहुत कीमती हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
बिना फीस के Google Internship 2026 से जुड़ें, 31 जनवरी से पहले भरें फॉर्म
PWC Internship 2026: फ्रेशर्स के लिए Big Four फर्म में एंट्री का सबसे बड़ा मौका, करें अप्लाई
नीट यूजी 2026 में हुए 3 बड़े बदलाव, फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
साइंटिस्ट बनने का सपना होगा सच, DRDO Internship 2026 में करें अप्लाई
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us