नीट यूजी 2026 में हुए 3 बड़े बदलाव, फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
Kaushiki | Feb 10, 2026, 11:51 IST
neet-ug-2026
NEET UG 2026 के आवेदन शुरू हो गए हैं। छात्र 8 मार्च तक नीट के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधार e-KYC, लाइव फोटो और स्थाई पते के पास सेंटर जैसे बड़े बदलाव इस साल लागू किए गए हैं।
मेडिकल की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का पोर्टल खोल दिया है। अगर आप भी डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 है।
10 से 12 मार्च के बीच आपको फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में इस बार सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए टेक्निक्स का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है।
NTA ने आधार कार्ड और लाइव फोटो जैसे कड़े सुरक्षा फीचर्स जोड़ दिए हैं ताकि डमी कैंडिडेट्स का खेल पूरी तरह खत्म हो सके। आइए जानें इस बार नीट यूजी 2026 फॉर्म भरने में क्या-क्या नया है।
इस साल का सबसे बड़ा बदलाव आधार बेस e-KYC का अनिवार्य होना है। अब फॉर्म भरते समय सबसे पहले छात्र को अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा।
ओटीपी कन्फर्म होते ही आपका नाम, पता और फोटो आधार से लिंक हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि कोई दूसरा छात्र आपकी जगह परीक्षा नहीं दे पाएगा। NTA ने ये फैसला डमी कैंडिडेट्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
पहले छात्र पुरानी या एडिट की हुई फोटो अपलोड कर देते थे। लेकिन अब फॉर्म भरते समय आपको वेबकैम से लाइव फोटो क्लिक करनी होगी। NTA आपके आधार कार्ड की फोटो और लाइव फोटो का मैच करेगा।
दोनों फोटो मैच होने पर ही आपका फॉर्म वैलिड माना जाएगा। ये नियम JEE और CUET परीक्षाओं में पहले ही सफल हो चुका है। इससे एग्जामिनेशन सेण्टर पर पहचान छुपाने वाले लोगों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
नीट यूजी 2026 छात्रों के लिए एक और राहत भरी खबर सेंटर अलॉटमेंट को लेकर है। अब आपको एग्जाम सेंटर आपके परमानेंट एड्रेस के बेस पर मिलेगा।
पहले छात्र अपनी मर्जी से दूर के शहर भी सेंटर के रूप में चुनते थे। अब आधार कार्ड में दिए गए शहर या पास के जिले में ही केंद्र मिलेगा। इससे छात्रों को लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और उनका समय भी बचेगा।
JAG Recruitment 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बिना लिखित परीक्षा सेना में ऑफिसर बनने का मौका
कब होगी नीट यूजी 2026 की परीक्षा? NTA ने कर दिया नोटिफिकेशन जारी
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी
10 से 12 मार्च के बीच आपको फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में इस बार सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए टेक्निक्स का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है।
NTA ने आधार कार्ड और लाइव फोटो जैसे कड़े सुरक्षा फीचर्स जोड़ दिए हैं ताकि डमी कैंडिडेट्स का खेल पूरी तरह खत्म हो सके। आइए जानें इस बार नीट यूजी 2026 फॉर्म भरने में क्या-क्या नया है।
डमी कैंडिडेट्स पर लगेगी लगाम
ओटीपी कन्फर्म होते ही आपका नाम, पता और फोटो आधार से लिंक हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि कोई दूसरा छात्र आपकी जगह परीक्षा नहीं दे पाएगा। NTA ने ये फैसला डमी कैंडिडेट्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
लाइव फोटो अपलोड करना जरूरी
दोनों फोटो मैच होने पर ही आपका फॉर्म वैलिड माना जाएगा। ये नियम JEE और CUET परीक्षाओं में पहले ही सफल हो चुका है। इससे एग्जामिनेशन सेण्टर पर पहचान छुपाने वाले लोगों की पहचान आसानी से हो सकेगी।
घर के पास मिलेगा सेंटर
पहले छात्र अपनी मर्जी से दूर के शहर भी सेंटर के रूप में चुनते थे। अब आधार कार्ड में दिए गए शहर या पास के जिले में ही केंद्र मिलेगा। इससे छात्रों को लंबी यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और उनका समय भी बचेगा।
एप्लीकेशन फी
- NEET UG 2026 की परीक्षा कुल 13 अलग-अलग लैंग्वेजेज में आयोजित की जाएगी।
- सामान्य वर्ग (General Category) के लिए एप्लीकेशन फी 17 सौ रुपए निर्धारित किया गया है।
- EWS और OBC-NCL के छात्रों को 16 सौ रुपए की फीस देनी होगी।
- वहीं SC, ST, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के लिए शुल्क एक हजार रुपए रखा गया है।
- आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर और सपोर्ट
- फॉर्म भरने में अगर कोई भी दिक्कत आए, तो परेशान न हों।
- NTA ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर 91-11-40759000 जारी किया है।
- आप वर्किंग डेज में इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
- इसके अलावा आप neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल करके भी जानकारी मांग सकते हैं।
- याद रहे कि फॉर्म में कोई भी गलत जानकारी आपको परीक्षा से बाहर कर सकती है।
FAQ
- अगर मेरे आधार कार्ड में जानकारी गलत है, तो क्या मैं नीट का फॉर्म भर सकता हूं?
आधार की जानकारी और आपकी पर्सनल डिटेल मैच होना बहुत जरूरी है। अगर आधार में कोई गलती है, तो उसे तुरंत सुधरवा लें। आधार के बिना e-KYC प्रोसेस पूरा नहीं होगा और आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे। - लाइव फोटो अपलोड करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
फोटो क्लिक करते समय आपका चेहरा साफ दिखना चाहिए और पीछे का बैकग्राउंड प्लेन हो। कमरे में अच्छी रोशनी होनी चाहिए ताकि आपकी पहचान आधार फोटो से मैच हो सके। चश्मा या टोपी पहनकर लाइव फोटो न लें। - क्या मैं परीक्षा केंद्र के लिए अपनी पसंद का शहर चुन सकता हूं?
NTA अब आपके आधार कार्ड में दिए गए एड्रेस को ही प्राथमिकता देगा। आपको आपके स्थाई निवास या उसके नजदीकी शहर में ही सेंटर दिया जाएगा। चॉइस फिलिंग का सिस्टम अब एड्रेस बेस्ड सिक्योरिटी के तहत काम करेगा।
JAG Recruitment 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बिना लिखित परीक्षा सेना में ऑफिसर बनने का मौका
कब होगी नीट यूजी 2026 की परीक्षा? NTA ने कर दिया नोटिफिकेशन जारी
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी, नहीं लगेगी फीस
MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj