JAG Recruitment 2026: लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बिना लिखित परीक्षा सेना में ऑफिसर बनने का मौका
Kaushiki | Feb 07, 2026, 12:01 IST
law-graduates
भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) ब्रांच के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। ये उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो कानून की पढ़ाई करने के बाद सेना में ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
Indian Army Recruitment: सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। आपके ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर आपको सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
सेना में JAG ऑफिसर को शुरुआत में लेफ्टिनेंट की रैंक मिलती है। ये करियर आर्थिक रूप से भी काफी अच्छा है, क्योंकि सालाना पैकेज 12 लाख से 17 लाख रुपए तक हो सकता है। इसके अलावा, सेना की तरफ से मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे कैंटीन, मेडिकल और आवास इसे और भी आकर्षक बनाती हैं।
JAG (Judge Advocate General) ऑफिसर भारतीय सेना के कानूनी सिपाही होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो ये सेना के अपने वकील और जज होते हैं।
इनका मुख्य काम सेना के भीतर अनुशासन बनाए रखना और अधिकारियों को कानूनी मामलों पर सही सलाह देना है। जब भी किसी सैनिक पर इनडिस्कॉपलीन का आरोप लगता है, तो उसका कोर्ट मार्शल यही ऑफिसर संभालते हैं।
इसके अलावा, युद्ध के समय सेना अंतरराष्ट्रीय कानूनों और ह्यूमन राइट्स का पालन करे। इसकी जिम्मेदारी भी इन्हीं की होती है। JAG ऑफिसर सेना और नागरिक कानूनों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करते हैं।
भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई
Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर
Career Opportunities: डिजिटल में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज
कौन कर सकता है अप्लाई
- इस रिक्रूटमेंट के लिए भारतीय सेना ने कुछ जरूरी स्टैण्डर्ड सेट किए हैं।
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से LLB (3 या 5 साल) की डिग्री होनी चाहिए।
- ग्रेजुएशन में कम से कम 55% नंबर होना जरूरी है।
- साथ ही, एप्लिकेंट का बार काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य की बार काउंसिल में वकील के तौर पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
- ऐज की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
- ये भर्ती केवल अनमैरिड मेल और फीमेल उम्मीदवारों के लिए है।
- चयनित होने पर उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई में 49 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।
सैलरी पैकेज और करियर ग्रोथ
भारतीय सेना में नौकरी के लिए सिलेक्शन प्रोसेस
- भारतीय सेना में भर्तीJAG एग्जाम में कोई लिखित परीक्षा नहीं है।
- इसलिए पूरा दारोमदार SSB इंटरव्यू पर होता है।
- ये 5 दिनों तक चलने वाली एक साइकोलॉजिकल और फिजिकल परीक्षा है।
- इसमें दो स्टेजेस होते हैं।
- पहले दिन स्क्रीनिंग होती है जो उम्मीदवार पास होते हैं।
- वे अगले 4 दिनों तक साइकोलॉजी टेस्ट, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू का हिस्सा बनते हैं।
- सेना आपकी लीडरशिप स्किल्स, कानून की समझ और टेस्ट्स डिसिप्लिन है।
- इंटरव्यू क्लियर करने और मेडिकल फिट होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
JAG ऑफिसर कौन होते हैं
इनका मुख्य काम सेना के भीतर अनुशासन बनाए रखना और अधिकारियों को कानूनी मामलों पर सही सलाह देना है। जब भी किसी सैनिक पर इनडिस्कॉपलीन का आरोप लगता है, तो उसका कोर्ट मार्शल यही ऑफिसर संभालते हैं।
इसके अलावा, युद्ध के समय सेना अंतरराष्ट्रीय कानूनों और ह्यूमन राइट्स का पालन करे। इसकी जिम्मेदारी भी इन्हीं की होती है। JAG ऑफिसर सेना और नागरिक कानूनों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करते हैं।
तैयारी के लिए जरूरी टिप्स
- सैन्य और अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर पकड़
करंट अफेयर्स में केवल न्यूज पढ़ना काफी नहीं है। आपको खास तौर पर उन कानूनों की जानकारी होनी चाहिए जो सेना और युद्ध से जुड़े हैं। जैसे AFSPA, जिनेवा कन्वेंशन (Geneva Convention) और हाल ही में बदले गए इंडियन लॉ। इंटरव्यूअर अक्सर पूछते हैं कि मौजूदा ग्लोबल वॉर सिचुएशन में कानूनी तौर पर क्या सही है। अपनी राय को फैक्ट्स के साथ रखने की आदत डालें। - किताबी ज्ञान नहीं, प्रैक्टिकल नॉलेज का यूज
सेना को ऐसे वकील चाहिए जो मुश्किल हालात में सही सलाह दे सकें। रटे-रटाए जवाबों के बजाय Application of Law पर ध्यान दें। आपसे हाइपोथेटिकल सिचुएशन वाले सवाल पूछे जा सकते हैं। वहां आपको संविधान और सैन्य अनुशासन के बीच बैलेंस बनाकर जवाब देना होगा। अपनी कानून की डिग्री को असल जिंदगी की समस्याओं से जोड़कर समझें। - कॉन्फिडेंट कम्युनिकेशन
एक ऑफिसर के लिए अपनी बात को स्पष्टता से रखना बहुत जरूरी है। कम्युनिकेशन स्किल्स का मतलब सिर्फ अंग्रेजी बोलना नहीं, बल्कि अपनी बात को बिना डरे और बिना हिचकिचाए सामने वाले को समझाना है। घर में शीशे के सामने खड़े होकर बात करने की प्रैक्टिस करें। आपकी आवाज में वजन और आत्मविश्वास होना चाहिए ताकि सुनने वाले को लगे कि आप कमांड कर सकते हैं। - ऑफिसर जैसी बॉडी लैंग्वेज और डिसिप्लिन
SSB का मतलब है मंशा, वाचा और कर्मणा (जो सोचो, वही बोलो और वही करो)। आपकी चाल-ढाल में फौजी अनुशासन दिखना चाहिए। इंटरव्यू में सीधे बैठना, आंखों में आंखें डालकर बात करना और चेहरे पर एक हल्की मुस्कान रखना बहुत जरूरी है। - इस सवाल का रीयल और सॉलिड जवाब
Why Army? - ये सबसे जरूरी हिस्सा है। इंटरव्यूअर आपसे जरूर पूछेगा कि आप एक वकील होकर कोर्ट कचहरी के बजाय फौज में क्यों आना चाहते हैं। यहां मुझे देश सेवा करनी है जैसा घिसा-पिटा जवाब देने से बचें। इसके पीछे अपनी कोई पर्सनल मोटिवेशन या जुनून बताएं। उन्हें ये विश्वास दिलाएं कि आप न केवल एक बेहतरीन वकील हैं, बल्कि एक बहादुर सैनिक बनने का साहस भी रखते हैं।
भारत में Speech Therapist Career का बढ़ता ट्रेंड, आप भी कर सकते हैं पढ़ाई, इतनी होगी कमाई
Career in Sports : खेलकूद या गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं करियर
Career Opportunities: डिजिटल में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
2026 में FinTech Career में एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड, टॉप संस्थानों से करें ये बेस्ट कोर्सेज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari