MP Akansha Yojana: अब MP के छात्र फ्री में कर सकते हैं JEE, NEET और AIIMS की तैयारी

Kaushiki | Published:
Share
MP Akansha Yojana
MP Akansha Yojana

MP Akansha Yojana के तहत मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को JEE, NEET, AIIMS, और CLAT जैसी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, आवास और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

MP Akansha Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने MP आकांक्षा योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए जेईई (JEE), नीट (NEET), एम्स (AIIMS), और क्लेट (CLAT) जैसी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा देने की योजना बनाई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग देना है, जो आर्थिक कारणों से इन परीक्षाओं के लिए तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

मध्य प्रदेश आकांक्षा योजना को मध्य प्रदेश सरकार के तहत शुरू किया गया है और यह योजना मध्य प्रदेश जनजाति कार्य विभाग के तहत संचालित की जा रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की ओर प्रोत्साहित करना है।

ये खबर भी पढ़ें... MP Pratibha Kiran Scholarship : छात्राओं के लिए खुशखबरी, मिलेंगे 5 हजार रुपए, जानें कैसे

MP आकांक्षा योजना क्या है

MP आकांक्षा योजना मध्य प्रदेश सरकार के तहत अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष योजना है।

इसका उद्देश्य उन्हें JEE (Joint Entrance Examination), NEET (National Eligibility cum Entrance Test), AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) और CLAT (Common Law Admission Test) जैसी नेशनल लेवल की एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग और अन्य सुविधाएं देना है।

इस योजना के तहत, छात्रों को कोचिंग के साथ-साथ आवास (Accommodation) और भोजन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं, ताकि वे बिना किसी फाइनेंसियल परेशानी के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

योजना के की फीचर्स

  • कोचिंग की सुविधा: MP आकांक्षा योजना (akanksha yojana kya hai) के तहत प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में इस्टैब्लिश्ट रेपुटेशन कोचिंग संस्थानों से छात्रों को JEE, NEET, AIIMS और CLAT की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी।
  • आवास और भोजन की सुविधा: सिर्फ कोचिंग ही नहीं, छात्रों को आवास और भोजन की सुविधा भी मिलेगा, ताकि वे बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
  • कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई: MP आकांक्षा योजना में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र लाभान्वित होंगे और उन्हें कोचिंग के साथ-साथ कक्षा 12वीं की पढ़ाई की सुविधा भी दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... Chevening Scholarship : भारत के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, जानें कैसे

एलिजिबिलिटी और एप्लीकेशन प्रोसेस

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • MP आकांक्षा योजना में आवेदन करने के लिए छात्रों को इन शर्तों को पूरा करना होगा:
  • आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी और अनुसूचित जनजाति (ST) और जनजाति (ST) वर्गका सदस्य होना चाहिए।
  • छात्र का कक्षा 10वीं का परिणाम 60% या उससे अधिक होना चाहिए।
  • छात्र के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्र को कक्षा 11वीं पास करने के बाद कक्षा 10वीं में प्रवेश लेने के लिए पात्र होना चाहिए।

जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
ये खबर भी पढ़ें...MP Vikramaditya Scholarship : 12वीं में 60 प्रतिशत लाने पर सरकार देगी स्कॉलरशिप

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  • आवेदक को www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर जाकर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • उसके बाद कोचिंग योजना "आकांक्षा" के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करके सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • छात्र का चयन कोचिंग संस्थान के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
  • बाकी की जानकारी आप यहा देख सकते हैं 👇...


मध्यप्रदेश आकांक्षा योजना के फायदे

  • फ्री कोचिंग: इस योजना (MP Scholarship) के तहत छात्रों को JEE, NEET, AIIMS और CLAT की परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी।
  • आवास और भोजन: छात्रों को कोचिंग के साथ-साथ आवास और भोजन की सुविधा भी मिलेगी, जिससे वे बिना किसी रुकावट के अपनी तैयारी कर सकेंगे।
  • पढ़ाई और कोचिंग की निरंतर सुविधा: कक्षा 11वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक, छात्रों को निरंतर कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।
  • हाई क्वालिटी की कोचिंग: प्रदेश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में कोचिंग दी जाएगी, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।

जरूरी जानकारी

ये खबर भी पढ़ें...MMJKY Scholarship : छात्रों के लिए फ्री में एजुकेशन, इस योजना में करें आवेदन

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • scholarship
  • akanksha yojana kya hai
  • MP Scholarship
  • MP आकांक्षा योजना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर