Aadhaar Photo Change Process : आधार की फोटो मिनटों में ऐसे करें चेंज, ये है आसान प्रोसेस

Manya Jain | Feb 17, 2025, 19:47 IST
Aadhaar Crad photo change process
अगर आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) की फोटो पुरानी हो गई है, तो उसे तुरंत अपडेट करें। आधार कार्ड एक ज़रूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए किया जाता है।

Adhaar Photo Update Process : अगर आपके आधार कार्ड (Aadhaar Card) की फोटो पुरानी हो गई है, तो उसे तुरंत अपडेट करें। आधार कार्ड एक ज़रूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है, जिसका उपयोग सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए किया जाता है। सही फोटो न होने पर वेरिफिकेशन में समस्या आ सकती है। आज हम आपको अपने आधार कार्ड की फोटो अपडेट करने का सरल और तेज तरीका बताएंगे।



आधार कार्ड क्या है?

आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र है। यह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है, जो हर नागरिक के लिए अलग होती है।



आधार कार्ड का उपयोग निम्नलिखित कार्यों में किया जाता है :



  • सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए
  • पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में
  • बैंक खाते खोलने और आयकर रिटर्न भरने में
  • मोबाइल सिम कार्ड खरीदने में

यदि आपके आधार कार्ड की फोटो पुरानी हो गई है, तो इसे अपडेट करना आवश्यक है।



ये भी पढ़ें...India Top Demand Courses : इन कोर्स से कमाएंगे हर महीने लाखों रुपए



कैसे करें फोटो अपडेट

ऐसे बुक करें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट



  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "My Aadhaar" सेक्शन में जाएं और "Book Appointment" पर क्लिक करें।
  • अपने शहर का चयन करें और आधार सेवा केंद्र चुनें।
  • "Update Aadhaar" ऑप्शन में "Photo Update" चुनें।
  • अपॉइंटमेंट का समय और तारीख चुनें।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरें और पुष्टि करें।
  • बुकिंग कन्फर्म होने के बाद, रसीद (Receipt) प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें...मिनटों में ऐसे चेक करें PM आवास योजना का स्टेटस, जानें आसान तरीका



आधार सेवा केंद्र पर जाने की प्रक्रिया

  • अपॉइंटमेंट वाले दिन नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • फोटो अपडेट के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराएं।
  • UIDAI द्वारा निर्धारित शुल्क ₹100 का भुगतान करें।
  • फोटो अपडेट की पुष्टि की रसीद प्राप्त करें।
  • नई फोटो अपडेट होने में 7-15 दिन लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें... मुफ्त में मिलेगा मनोरजंन, बस फ्री डिश टीवी योजना में करें आवेदन



thesootr links

Education news | change in Aadhaar card | फ्री आधार कार्ड अपडेट | यूआईडीएआई आधार कार्ड अपडेट



Tags:
  • Education news
  • aadhaar card
  • change in Aadhaar card
  • यूआईडीएआई आधार कार्ड अपडेट
  • फ्री आधार कार्ड अपडेट