आधार विभाग में इंटर्नशिप करने का मौका, फ्री सर्टिफिकेट के साथ मिलेगी अच्छी सैलरी
Internship Program: अगर आप छात्र हैं और किसी अच्छी गवर्नमेंट इंस्टीटूशन में काम करना चाहते हैं। तो यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आपके लिए एक मौका लाया है। UIDAI ने साल 2026 के लिए अपना नया इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू कर दिया है।
ये प्रोग्राम उन छात्रों के लिए है जो आधार प्रोजेक्ट को करीब से समझना चाहते हैं। यहां काम करने से आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलने वाला है। ये इंटर्नशिप कम से कम 6 हफ्ते की होने वाली है। इसे जरूरत पड़ने पर 12 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- इस इंटर्नशिप के लिए कुछ जरूरी एलिजिबिलिटी शर्तें रखी गई हैं।
- इसमें भारत का कोई भी नागरिक छात्र आवेदन कर सकता है।
- आपके पिछले सेमेस्टर में कम से कम 60% नंबर होने चाहिए।
- अगर आप बी.टेक, एम.टेक या एमसीए कर रहे हैं तो अप्लाई करें।
- इसके अलावा लॉ, मैनेजमेंट और फाइनेंस के छात्र भी पात्र हैं।
- पीएचडी और रिसर्च करने वाले छात्र भी इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।
कितना मिलेगा पैसा
- UIDAI इस इंटर्नशिप (Internship for graduates) के लिए बहुत अच्छा स्टाइपेंड भी दे रहा है।
- ग्रेजुएशन के छात्रों को 20 से 30 हजार रुपए मिलेंगे।
- पोस्ट-ग्रेजुएशन वालों को 30 से 40 हजार रुपए तक दिए जाएंगे।
- अगर आप रिसर्च कर रहे हैं तो 50 हजार रुपए मिलेंगे।
- पैसे के साथ-साथ आपको एक बहुत कीमती सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
- ये सर्टिफिकेट आपके भविष्य के करियर में बहुत काम आने वाला है।
आवेदन करने का तरीका
आवेदन करने के लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहाँ से आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर के भर सकते हैं। फॉर्म के साथ आपको अपने कॉलेज से एनओसी (NOC) लेनी होगी। सारी जानकारी भरकर आप ऑनलाइन लिंक के जरिए सबमिट कर दें। ध्यान रहे कि आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी है।
- Official UIDAI Internship 2026 – https://uidai.gov.in/images/intern_Application_2026.pdf
- Apply Link for UIDAI Internship 2026 Online – https://forms.gle/Z3D6ZVvCVb3y6m2d9
ये खबरें भी पढ़ें...
एकता कपूर की कंपनी में काम करने का मिल रहा मौका, Balaji Telefilms Internship में करें अप्लाई
NISER Internship 2026: NISER भुवनेश्वर में रिसर्च इंटर्नशिप का बड़ा मौका, करें अप्लाई
बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स
डिजास्टर मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो NIDM Internship 2026 में ऐसे करें अप्लाई