डिजास्टर मैनेजमेंट में बनाना है करियर, तो NIDM Internship 2026 में ऐसे करें अप्लाई

Kaushiki | Apr 07, 2026, 12:34 IST
Share
NIDM Internship 2026
NIDM Internship 2026

NIDM लाया है 2026 के लिए शानदार इंटर्नशिप प्रोग्राम। स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट पाने के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन करें। आइए जानें हैं इस सरकारी इंटर्नशिप की पूरी जानकारी।

NIDM Internship 2026: डिजास्टर मैनेजमेंट (Disaster Management) के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। भारत सरकार का प्रेस्टीजियस इंस्टिट्यूट NIDM युवाओं को शानदार मौका दे रहा है। अगर आप इंटर्नशिप के साथ तक का स्टाइपेंड पाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

गृह मंत्रालय के तहत आने वाला ये इंस्टिट्यूट आपको प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस देगा। यहां आपको देश के बेहतरीन एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। 15 अप्रैल 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है। आइए जानें इस सरकारी इंटर्नशिप की पूरी जानकारी।

क्या है NIDM का ये इंटर्नशिप

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) भारत सरकार का मेन इंस्टिट्यूट है। ये इंस्टिट्यूट डिजास्टर मैनेजमेंट और रिस्क रिडक्शन पर रिसर्च करता है। यहां की इंटर्नशिप आपको किताबी ज्ञान से आगे ले जाती है।

आप यहां असली प्रोजेक्ट्स और डिजास्टर मैनेजमेंट की बारीकियां सीखेंगे। ये प्रोग्राम होम मिनिस्ट्री के गाइडेंस में चलाया जाता है। इसमें आपको सरकारी काम करने का बेहतरीन प्रोफेशनल एक्सपीरियंस मिलेगा।

स्टाइपेंड-बिना स्टाइपेंड वाले दो अलग ट्रैक

  • NIDM ने इस प्रोग्राम को दो मेन हिस्सों में बांटा है।
  • पहला ट्रैक स्टाइपेंड-बेस्ड है, जिसमें आपको हर महीने पैसे मिलेंगे।
  • दूसरा ट्रैक नॉन-स्टाइपेंड है, जो साल भर खुला रहता है।
स्टाइपेंड (Internship Program) वाली इंटर्नशिप में सीटों की संख्या काफी सीमित होती है। इसमें चयन होना छात्र के लिए बहुत गर्व की बात है। इसमें आपको रिसर्च और अकादमिक प्रोजेक्ट्स पर काम करना होगा।

स्टाइपेंड की पूरी जानकारी

  • अगर आपका सिलेक्शन स्टाइपेंड वाले प्रोग्राम में होता है, तो अच्छी कमाई होगी।
  • ग्रेजुएशन (UG) के छात्रों को 12 हजार रुपए प्रति महीने मिलेंगे।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) और PhD छात्रों को 15 हजार मिलेंगे।
  • ये अमाउंट आपकी मेहनत और रिसर्च कार्य के लिए दी जाएगी।
  • इसके अलावा, काम पूरा होने पर आपको सरकारी सर्टिफिकेट मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन

  • इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।
  • स्टाइपेंड वाली इंटर्नशिप के लिए 65% नंबर होना जरूरी है।
  • आप डिजास्टर मैनेजमेंट या सोशल साइंस के छात्र होने चाहिए।
  • इंजीनियरिंग, एनवायरनमेंट और मीडिया के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं।
  • ग्रेजुएशन के आखिरी साल के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
  • हाल ही में डिग्री पूरी करने वाले छात्र भी पात्र हैं।

आवेदन करने का तरीका

  • इंटर्नशिप स्कीम मेंआवेदन करने के लिए आपको दो मेन डॉक्यूमेंट्स तैयार करने होंगे।
  • पहला एक 'Statement of Purpose' (SoP) जो एक पेज का होगा।
  • इसमें बताएं कि आप इस क्षेत्र में क्यों आना चाहते हैं।
  • दूसरा आपका अपडेटेड CV दो पेज से ज्यादा न हो।
  • ध्यान रहे, CV पर आपके विभागाध्यक्ष (HoD) के साइन होने चाहिए।
  • आवेदन ऑफिसियल गूगल फॉर्म के जरिए 15 अप्रैल तक करना है।
NIDM Official Website

ये खबरें भी पढ़ें...

एकता कपूर की कंपनी में काम करने का मिल रहा मौका, Balaji Telefilms Internship में करें अप्लाई

NISER Internship 2026: NISER भुवनेश्वर में रिसर्च इंटर्नशिप का बड़ा मौका, करें अप्लाई

NHAI Summer Internship: सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का चांस, 20 हजार स्टाइपेंड

बिना किसी फीस के DRDO Internship 2026 में रिसर्च का मौका, आज ही करें अप्लाई

Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • NIDM
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026
  • Internship Program
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर