बिना किसी फीस के DRDO Internship 2026 में रिसर्च का मौका, आज ही करें अप्लाई

Kaushiki | Apr 03, 2026, 13:48 IST
Share
DRDO Internship 2026
DRDO Internship 2026

DRDO दे रहा है स्टाइपेंड के साथ 6 महीने की इंटर्नशिप। इंजीनियरिंग और PG छात्र 30 अप्रैल 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। फ्री सरकारी सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

DRDO Internship 2026: भारत की रक्षा तकनीक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले संगठन DRDO ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली स्थित INMAS लैब ने 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। यह इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए एक गोल्डन मौका है।

इस इंटर्नशिप में आपको हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा। साथ ही ट्रेनिंग पूरी होने पर एक सरकारी सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। ये प्रोग्राम 6 महीने की ऑफलाइन ट्रेनिंग पर बेस्ड है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।

कौन-कौन कर सकता है इसमें अप्लाई

  • DRDO ने इस इंटर्नशिप के लिए कुछ कड़े नियम बनाए हैं।
  • केवल भारतीय नागरिक ही इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कैंडिडेट का एकेडमिक रिकॉर्ड कम से कम 75% या 7.5 CGPA होना चाहिए।
  • आपकी ऐज 28 साल से कम होनी जरूरी है।
  • केवल यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के छात्र ही इसमें भाग ले पाएंगे।
  • विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र इसके पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • मेरिट के बेस पर ही छात्रों का चयन किया जाएगा।

किन-किन विषयों के लिए हैं सीटें

ये इंटर्नशिप दो मुख्य कैटेगरी में बांटी गई है।

  • पहली कैटेगरी यूजी यानी बी.ई. या बी.टेक छात्रों के लिए है। इसमें कंप्यूटर साइंस, बायोटेक और केमिकल इंजीनियरिंग की सीटें शामिल हैं।
  • दूसरी कैटेगरी पीजी यानी एम.एससी. या एम.टेक छात्रों के लिए है। इसमें माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री, फार्मा और नैनो-टेक्नोलॉजी के छात्र शामिल हो सकते हैं। इसलिए कंपटीशन काफी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

इंटर्नशिप के फायदे

चुने गए छात्रों (Internship for graduates) को हर महीने पांच हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह पैसा दो इन्सटॉलमेंट में सीधे आपके खाते में आएगा। पहली इन्सटॉलमेंट 3 महीने बाद और दूसरी इन्सटॉलमेंट कोर्स खत्म होने पर मिलेगी। आपको डिफेंस रिसर्च के लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने को मिलेगा। सीनियर साइंटिस्ट्स का मार्गदर्शन आपके करियर को नई दिशा देगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपके अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  • इसके बाद कुछ छात्रों का वीडियो इंटरव्यू भी हो सकता है।
  • 15 मई 2026 तक चुने गए छात्रों को ईमेल आ जाएगा।
  • ये इंटर्नशिप 1 जून 2026 से शुरू होगी।

अप्लाई करने का तरीका

  • इंटर्नशिप स्कीम मेंआवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • वहां दिए गए फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • अपने कॉलेज से परमिशन लेटर या एनओसी (NOC) जरूर तैयार रखें।
  • सभी मार्कशीट्स और आईडी प्रूफ की स्कैन कॉपी साथ रखें।
  • समय सीमा से पहले फॉर्म सबमिट करना बहुत जरूरी है।
  • गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन तुरंत रद्द हो जाएगा।
  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।
APPLY LINK

ये खबरें भी पढ़ें...

NHAI Summer Internship: सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का चांस, 20 हजार स्टाइपेंड

Internship Importance: जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, तो इंटर्नशिप करना है जरूरी

Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनते समय न करें ये गलती, अपनाएं ये आसान टिप्स

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • DRDO
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • Internship for graduates
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड