Wipro Summer Internship छात्रों को दे रहा अपने सॉफ्टवेयर स्किल्स पर काम करने का मौका

Kaushiki | Jun 01, 2025, 18:13 IST
wipro 2025 summer internship
विप्रो समर इंटर्नशिप 2025 कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अवसर लेकर आया है। यहां वे आईटी, बिजनेस, मार्केटिंग और अन्य क्षेत्रों में रियल एक्सपीरियंस गेन कर सकते हैं।

Wipro, जो कि एक बड़ी आईटी और बिजनेस कंपनी है, अपने समर इंटर्नशिप 2025 के लिए आवेदन मांग रही है। यह प्रोग्राम छात्रों को एक्चुअल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स का एक्सपीरियंस देता है।



ये इंटर्नशिप प्रोग्राम उनके करियर की शुरुआत के लिए एक मजबूत मंच बनता है। इस इंटर्नशिप में छात्र मॉडर्न टेक्नोलॉजीज, मेंटर्स और अलग-अलग डोमेन्स में काम करने का एक्सपीरियंस गेन करेंगे।



Wipro क्या है

ये खबर भी पढ़ें... CISCO Virtual Internship लाइव मेंटरशिप और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर काम का मौका



इंटर्नशिप के बारे में

  • अवधि: 3 से 6 महीने
  • स्थान: भारतभर में (रिमोट और ऑन-साइट दोनों विकल्प)
  • योग्यता: अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्र (इंजीनियरिंग, बिजनेस, आईटी, डिजाइन में)
  • स्टाइपेंड: भूमिका आधारित (role based)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: रोलिंग बेसिस पर

क्यों चुनें विप्रो समर इंटर्नशिप

  • एक्चुअल इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स में हाथ आजमाने का मौका
  • तेज-तर्रार और इनोवेशन से भरपूर कार्य संस्कृति
  • वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों से मेंटरशिप
  • अपनी पसंदीदा डोमेन में अवसरों का पता लगाने का मौका
  • तकनीकी, संचार और नेतृत्व कौशलों का विकास
  • प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) पाने का अवसर

ये खबर भी पढ़ें...Deloitte Internship दे रहा स्टूडेंट्स को नेटवर्किंग में नई स्किल्स सीखने का मौका



विप्रो इंटर्नशिप के डोमेन्स

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट



  • कोडिंग, टेस्टिंग, डिबगिंग और डिप्लॉयमेंट करना
  • आवश्यक कौशल: Java, Python, C++, APIs, Agile

बिजनेस एनालिसिस



  • मार्केट रिसर्च, डेटा इकट्ठा करना और विश्लेषण करना
  • आवश्यक कौशल: Excel, SQL, लॉजिकल रीज़निंग, प्रभावी कम्युनिकेशन

क्लाउड कंप्यूटिंग



  • इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, CI/CD पाइपलाइंस का संचालन
  • आवश्यक कौशल: AWS, Azure, Docker, Jenkins

साइबरसिक्योरिटी



  • जोखिम का विश्लेषण, सुरक्षा नियमों का पालन
  • आवश्यक कौशल: नेटवर्किंग, एथिकल हैकिंग, सुरक्षा उपकरणों का ज्ञान

ह्यूमन रिसोर्सेज



  • भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारी जुड़ाव और डेटा प्रबंधन
  • आवश्यक कौशल: इंटरपर्सनल स्किल्स, HR टूल्स, MS Office

मार्केटिंग और कम्युनिकेशन



  • सोशल मीडिया प्रबंधन, ब्रांडिंग और कंटेंट लेखन
  • आवश्यक कौशल: क्रिएटिविटी, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल टूल्स

क्वालिफिकेशन

  • बी.टेक, एम.टेक, बीबीए, एमबीए, एमसीए या संबंधित कोर्स कर रहे छात्र
  • मजबूत अकादमिक परफॉरमेंस और एनालिटिकल थिंकिंग
  • बेसिक प्रोग्रामिंग या संबंधित डोमेन का ज्ञान
  • प्रभावी मौखिक और लिखित संवाद कौशल
  • सीखने की इच्छा और नई चुनौतियों के अनुकूल होने की क्षमता

इंटर्नशिप की जिम्मेदारियां

  • एक्टिव प्रोजेक्ट्स में टीम के साथ सहयोग
  • ब्रेनस्टॉर्मिंग, योजना और दैनिक स्टैंड-अप मीटिंग्स में भागीदारी
  • व्यवसायिक या तकनीकी डेटा का अनुसंधान और विश्लेषण
  • प्रगति, तकनीकी निष्कर्ष और प्रक्रियाओं का डॉक्यूमेंटेशन
  • इंटरनल टूल्स, एप्लिकेशन और इनोवेशन चुनौतियों में योगदान

ये खबर भी पढ़ें... भारत सरकार के साथ काम करने का गोल्डन चांस, MeitY Technical Internship में करें आवेदन



इंटर्नशिप के लाभ

  • प्रदर्शन के आधार पर स्टाइपेंड और प्री-प्लेसमेंट ऑफर
  • फ्लेक्सिबल काम के विकल्प
  • विप्रो के सीनियर लीडर्स से मेंटरशिप और करियर गाइडेंस
  • फ्री एक्सेस टू विप्रो की लर्निंग प्लेटफॉर्म्स और ट्रेनिंग सेशंस
  • सहकर्मी इंटर्न्स और वरिष्ठ स्टाफ के साथ नेटवर्किंग अवसर
  • रिज्यूमे के लिए प्रमाणपत्र (Certificate of Completion)

आवेदन कैसे करें

  • विप्रो के आधिकारिक करियर पेज पर जाएं: careers.wipro.com
  • अपना कैंडिडेट प्रोफाइल बनाएं और अपडेटेड रिज्यूमे अपलोड करें।
  • अपनी पसंदीदा इंटर्नशिप स्ट्रीम चुनें और आवेदन जमा करें।
  • आवश्यक होने पर ऑनलाइन असेसमेंट दें।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वर्चुअल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... क्रिएटिविटी का रखते हैं शौक तो बना सकते हैं ज्वेलरी डिजाइन में करियर, यह रही पूरी गाइड



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Internship2025 | Internship for graduates | internship scheme | इंटर्नशिप स्कीम | summer internship



Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • Wipro
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship scheme
  • समर इंटर्नशिप
  • summer internship
  • Internship2025
  • Internship for graduates