भारत सरकार के साथ काम करने का गोल्डन चांस, MeitY Technical Internship में करें आवेदन

Manya Jain | May 30, 2025, 18:39 IST
Share
meity technical internship
meity technical internship

यदि आप सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी डिजिटल परियोजनाओं में हाथ आजमाना चाहते हैं तो यह MeitY Technical Internship आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के तहत अपनी टेक्निकल इंटर्नशिप योजना का जुलाई 2025 सत्र घोषित कर दिया है।

इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों को आईटी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देना है ताकि वे सरकारी डिजिटल योजनाओं को बेहतर समझ सकें और भविष्य में करियर बनाने में मदद मिल सके।

इस योजना के तहत चयनित इंटर्न्स को हर महीने 20 हजार रुपओ का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

📅 इंटर्नशिप का समय और अवधि

यह इंटर्नशिप हर साल दो बार आयोजित की जाती है, जनवरी और जुलाई में। जुलाई 2025 का यह सत्र छह महीने का होगा, जिसमें छात्रों को बिना किसी विस्तार के निर्धारित अवधि पूरी करनी होगी।

इसका मतलब है कि इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने ही रहेगी और इसे बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

💼इंटर्नशिप के पद - जुलाई 2025 सत्र

जुलाई 2025 के आगामी सत्र में तकनीकी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कुल 50 इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध होंगे। ये पद निम्नलिखित श्रेणियों में वितरित हैं:

  • जावा / PHP / पाइथन / NodeJS / Dotnet डेवलपर – 6 पद
  • UI-UX डिजाइनर / फ्रंटेंड डेवलपर (React/ JavaScript / Angular / Typescript) – 6 पद
  • प्रोडक्ट टेस्टिंग / सिक्योरिटी टेस्टिंग / सॉफ्टवेयर टेस्टर / क्वालिटी एनालिस्ट – 11 पद
  • डेटाबेस प्रोग्रामर – 6 पद
  • बिजनेस एनालिस्ट – 6 पद
  • डेटा इंजीनियरिंग और एनालिटिक्स – 5 पद
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस / मशीन लर्निंग / इंटरनेट ऑफ थिंग्स – 5 पद
  • DevOps, ऑटोमेशन और इंफ्रा मॉनिटरिंग – 5 पद

✍एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी:

  • शैक्षणिक योग्यता:
    इंजीनियरिंग स्नातक या स्नातकोत्तर (या समकक्ष) जिनके अंक कम से कम 75% हों।
  • उत्तीर्ण वर्ष:
    2024 या 2025 में डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र तथा 2026 में अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

🎯 इंटर्नशिप का उद्देश्य और लाभ

यह योजना छात्रों को आईटी और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में काम करने का असली अनुभव देती है। इसमें छात्र विभिन्न विभागों में काम करते हुए न सिर्फ अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि सरकारी योजनाओं के एक्सेक्यूशनको भी समझते हैं। यह अनुभव उनके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बनता है।

इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को मासिक 20 हजार रुपए की स्टाइपेंड मिलती है, जो कि उनके आर्थिक मदद के साथ-साथ इस क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।

📝 आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक छात्र और उम्मीदवार 15 जून 2025 तक इस टेक्निकल इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय पर आवेदन करना बहुत जरूरी है।

🖥️ आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले MeitY या National e-Governance Division (NeGD) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप से संबंधित सूचना पढ़ें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो आपको वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरनी होती है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, इंटर्नशिप आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें। इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, कोर्स, कॉलेज का नाम और अन्य जरूरी विवरण मांगे जाते हैं।
  • आवेदन के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे कि अंकतालिका, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करना होता है।
  • इस इंटर्नशिप के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, इसलिए आप बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
  • सारी जानकारी भरने और डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांच लें और सबमिट कर दें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

internship | Internship for graduates | internship opportunity | internship scheme | इंटर्नशिप स्कीम | समर इंटर्नशिप | summer internship

Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship scheme
  • समर इंटर्नशिप
  • summer internship
  • internship opportunity
  • Internship for graduates
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग