जामिया मिलिया इस्लामिया ने शुरु की 2026 UPSC IAS फ्री कोचिंग योजना, 29 मई तक करें आवेदन
भारत में UPSC सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) हर साल लाखों छात्रों का सपना होता है। लेकिन परीक्षा की तैयारी के लिए सही और किफायती कोचिंग मिलना चल्लेंजिंग होता है।
इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (Jamia Millia Islamia University) ने UPSC परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग और हॉस्टल सुविधा के साथ एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।
यह पहल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और महिला उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। आवेदन ऑनलाइन करना होगा और इसकी अंतिम तिथि 29 मई है।
ये खबर भी पढ़ें... IIT Hyderabad Internship दे रही AI और कंप्यूटर विजन में स्किल बढ़ाने का मौका, 30 मई तक करें आवेदन
इस फ्री कोचिंग में क्या शामिल है
बता दें कि, जामिया UPSC फ्री कोचिंग में ये सभी जरूरी पॉइंट्स शामिल है
ये खबर भी पढ़ें...IIT Bombay Summer Internship दे रहा डेटा साइंस इंटर्नशिप में रिसर्च करने का मौका
कुछ जरूरी बातें
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जामिया की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- प्रवेश परीक्षा में दो भाग होंगे: सामान्य अध्ययन (Objective Type) और निबंध लेखन।
- परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे है और इसमें निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
- भाषा विकल्प: हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू
- आवेदन शुल्क: 12 सौ रुपए
- आवेदन की अंतिम तिथि ऑनलाइन: 29 मई 2025
- हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 30 मई 2025
प्रवेश परीक्षा
- प्रवेश परीक्षा का आयोजन: 15 जून 2025, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- रिजल्ट: 11 जुलाई 2025
- एडमिशन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025
- कोचिंग शुरू होने की तारीख: 9 सितंबर 2025
ये खबर भी पढ़ें... Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, करें आवेदन
आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवार ऑफिसियन वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- वेबसाइट पर कोचिंग कार्यक्रम से जुड़ी डिटेल जानकारी उपलब्ध है।
- बाकी की डिटेल्स यहां से लें 👇...
जामिया मिलिया इस्लामिया
जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो नई दिल्ली, भारत में स्थित है। इसे 1920 में स्थापित किया गया था और यह शिक्षा, अनुसंधान, और सांस्कृतिक विकास (Education, Research and Cultural Development) के लिए जाना जाता है।
जामिया में कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सामाजिक विज्ञान और प्रबंधन सहित कई विभाग हैं। यह भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में से एक माना जाता है।
ये खबर भी पढ़ें...माइक्रोसॉफ्ट में काम करने का सपना होगा पूरा, बस करे लें AI Azure Virtual Internship
Free UPSC Coaching | How to apply in UPSC | Free UPSC Preparation | यूपीएससी | यूपीएससी में ऐसे करें अप्लाई | Delhi