JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, ऐसे भरें फॉर्म
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 के रिजल्ट्स घोषित कर दिए हैं। अब देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा, JEE Advanced की चर्चा शुरू हो गई है। जेईई एडवांस्ड में जो स्टूडेंट्स IIT में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। गुरुवार 23 अप्रैल 2026 से जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं। इस बार टॉप 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।
आईआईटी रुड़की संभालेगा कमान
इस साल JEE Advanced 2026 का आयोजन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा किया जा रहा है। वे छात्र जिन्होंने जेईई मेन की चुनौतीपूर्ण कट-ऑफ को पार कर लिया है, वे आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार कट-ऑफ काफी ऊंची रही है, जिससे आईआईटी की सीटों के लिए मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है।
कौन दे पाएगा परीक्षा?
आईआईटी की दहलीज तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को कुछ सख्त शर्तों को पूरा करना जरूरी है-
- मेन का स्कोर: केवल वही 2 लाख 50 हजार उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने JEE Main 2026 (पेपर 1) में शानदार प्रदर्शन कर टॉप लिस्ट में जगह बनाई है।
- आयु सीमा (Age Limit): सामान्य वर्ग के छात्रों का जन्म 1 अक्टूबर 2001 को या उसके बाद होना चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/PwD) को उम्र में 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।
- प्रयासों की संख्या: एक छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही इस परीक्षा में शामिल हो सकता है।
- 12वीं की योग्यता: उम्मीदवार का पहली बार 12वीं की परीक्षा में बैठना साल 2025 या 2026 में होना अनिवार्य है।
कब है JEE Advanced 2026 का एग्जाम?
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
- रजिस्ट्रेशन: 23 अप्रैल से 2 मई 2026 तक।
- फीस भुगतान: लास्ट डेट 4 मई 2026 है।
- एडमिट कार्ड: 11 मई से 17 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे।
- परीक्षा की तिथि: मुख्य परीक्षा 17 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों (Paper 1 & Paper 2) में होगी और दोनों में उपस्थित होना कंपल्सरी है।
आवेदन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा। छात्र इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग इन करें।
- जेईई मेन 2026 के रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी प्रोफाइल खोलें।
- एडिशनल डिटेल्स भरें और अपनी सुविधा के अनुसार एग्जाम सिटी चुनें।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग या कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर लें।
कैटेगरी वाइज कट-ऑफ
- जनरल कैटेगरी (UR-ALL): जिन छात्रों का NTA स्कोर 100 से 93.41 के बीच है, उन्हें जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलेगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS-ALL): इस कैटेगरी के उम्मीदवारों का कट-ऑफ 93.41 से 82.42 के बीच है।
- ओबीसी (OBC-ALL): ओबीसी के छात्रों के लिए कट-ऑफ 93.41 से 80.92 के बीच तय किया गया है।
- एससी (SC-ALL): अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 93.41 से 63.92 के बीच है।
- एसटी (ST-ALL): अनुसूचित जनजाति के छात्रों का कट-ऑफ 93.40 से 52.02 के बीच है।
ये खबरें भी पढ़ें...
JEE Advance 2026: IIT का सपना है? तो अपनाएं ये 3 स्टेप स्ट्रैटेजी, नहीं तो मौका हाथ से जाएगा!
Career in Blogging: ब्लॉगिंग और यूट्यूब से कैसे कमाएं पैसा, यहां जानें इसके सीक्रेट ट्रिक्स
Career in Psychology: यूनिक फील्ड में बनाना है करियर, तो चुन सकते हैं साइकोलॉजी
Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई