जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 का 16 फरवरी को आएगा स्कोरकार्ड, ऐसे करें चेक

Anjali Dwivedi | Feb 12, 2026, 19:55 IST
jee-main-session-1-result-date-2026
एनटीए 16 फरवरी को जेईई मेन्स सेशन-1 का रिजल्ट जारी करेगा। इसमें 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। सेशन-2 के रजिस्ट्रेशन जारी हैं।

Education. यदि आप भी JEE मेन्स के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन्स सेशन-1 के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। NTA के मुताबिक, अब JEE Mains 2026 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा।



छात्र इसे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। पहले यह रिजल्ट 12 फरवरी यानी आज जारी होने वाला था, लेकिन अब इसकी तारीख बदलकर 16 फरवरी कर दी गई है।



13 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

JEE मेन्स सेशन-1 की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी तक 10 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थीं। इस बार 13 लाख से अधिक छात्रों ने इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए JEE मेन रजिस्ट्रेशन किया था। BArch और BPlanning के लिए सेकंड पेपर, 29 जनवरी को हुआ था।



कुछ ही दिनों बाद, 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। छात्रों को 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। अब इन आपत्तियों की जांच की जा रही है और उसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।



कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड?

रिजल्ट के जारी होते ही, छात्र अपने स्कोरकार्ड को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं:



  1. NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर JEE Mains 2026 Session 1 Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर दिखाई गए सुरक्षा पिन को भरें और Submit पर क्लिक करें।
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।

स्कोरकार्ड में क्या होगा?

जेईई मेन्स का स्कोरकार्ड छात्रों के कुल अंक के साथ-साथ NTA पर्सेंटाइल स्कोर भी बताएगा। इसके अलावा, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग पर्सेंटाइल के साथ-साथ कुल पर्सेंटाइल स्कोर भी होगा। ध्यान दें कि सेशन-1 के रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी नहीं की जाएगी। यह रैंक अप्रैल में आयोजित सेशन-2 के रिजल्ट के बाद घोषित की जाएगी।



नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का महत्व

परीक्षा (जेईई मेन्स रिजल्ट) में कई शिफ्ट्स में पेपर आयोजित होते हैं, और हर शिफ्ट में पेपर की कठिनाई अलग हो सकती है। इसलिए, NTA नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाता है। यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी छात्र को कठिन पेपर मिलने के कारण नुकसान न हो और सभी छात्रों का मूल्यांकन समान स्तर पर किया जाए



सेशन-2 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

जो छात्र सेशन-1 के स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं या जिन्होंने सेशन-1 नहीं दिया, वे सेशन-2 के लिए 25 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार सेशन-2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



E Pathshala से लेकर Diksha तक, ऑनलाइन ऐप्स से पढ़ाई को बनाएं आसान



फ्री एजुकेशन देने वाला देश का पहला राज्य बना केरल, अब फ्री में होगा ग्रेजुएशन



2026 में AI के बड़े बदलाव: हेल्थ और एजुकेशन में आएगी नई क्रांति!



शिक्षा मंत्रालय की बड़ी पहल, अब भारत बोधन AI स्टैक ऐप से कराएंगे पढ़ाई



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • education
  • NTA
  • JEE
  • जेईई मेन्स रिजल्ट
  • JEE MAINS 2026