E Pathshala से लेकर Diksha तक, ऑनलाइन ऐप्स से पढ़ाई को बनाएं आसान

Aman Vaishnav | Feb 12, 2026, 15:51 IST
Share
best online education apps school student
best online education apps school student

आजकल बच्चों के लिए घर बैठे पढ़ाई करना आसान हो गया है। ऐसे कई सारे ऑनलाइन ऐप्स हैं जो बच्चों की पढ़ाई को सरल और प्रभावी बनाते हैं। इन ऐप्स से बच्चों को अपने डाउट्स आसानी से क्लियर करने का मौका मिलता है।

News In Short

  • बच्चों को पढ़ाई में मदद करने वाले कई फ्री ऐप्स उपलब्ध हैं।
  • DIKSHA ऐप से स्कूल से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संभव है।
  • SWAYAM ऐप में 9वीं से पोस्ट-ग्रेजुएशन तक के कोर्स होते हैं।
  • ePathshala ऐप CIET और NCERT द्वारा तैयार किया गया है।
  • इन ऐप्स से बच्चों को अपने डाउट्स आसानी से क्लियर करने का मौका मिलता है।

News In Detail

आजकल बच्चों के लिए घर बैठे ही पढ़ाई करना आसान हो गया है। अब उन्हें ट्यूशन की जरूरत नहीं, क्योंकि ऑनलाइन कई ऐसे ऐप्स हैं जिनकी मदद से बच्चे स्कूल के विषय आसानी से सीख सकते हैं। इन ऐप्स से बच्चे अपने डाउट्स भी बिना किसी परेशानी के दूर कर सकते हैं।

हम आपको कुछ ऐसी ही ऐप्स के बारे में बताएंगे जो आपके एग्जाम की तैयारी को आसान बना सकती हैं। इसके अलावा ये ऐप्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ फ्री (Free Online Platforms) और बेहतरीन ऐप्स के बारे में जो आपके पढ़ाई के सफर को आसान बना सकते हैं।

dd234410-d04
dd234410-d04

DIKSHA APP

DIKSHA (Digital Infrastructure for Knowledge Sharing) एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है जो बच्चों को पढ़ाई में आसानी से मदद करता है। यह ऐप स्कूल की पढ़ाई से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक में सहारा देती है। इसमें राज्य और केंद्रीय बोर्ड के सिलेबस के अनुसार वीडियो लेक्चर होते हैं। इन वीडियो में हर चीज को बहुत ही आसान तरीके से समझाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो।

Swayam – Apps on Google Play
Swayam – Apps on Google Play

SWAYAM APP

SWAYAM एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसमें क्लास 9 से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के सभी कोर्स मौजूद हैं, जो क्लासरूम में पढ़ाए जाते हैं। इस ऐप पर वीडियो लेक्चर, पढ़ाई का सामग्री (जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं), टेस्ट और क्विज भी हैं। इसके अलावा, खुद का मूल्यांकन करने के लिए सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट भी उपलब्ध हैं।

ePathshala – Apps on Google Play
ePathshala – Apps on Google Play

ePathshala APP

ePathshala एक पोर्टल और ऐप है, जिसे CIET और NCERT ने मिलकर तैयार किया है। इसे नवंबर 2015 में शुरू किया गया था। इस पर कंटेंट इंग्लिश, हिंदी और उर्दू में उपलब्ध है। यहां क्लास 1 से लेकर 12 तक की सभी टेक्स्टबुक्स से जुड़ी सामग्री मौजूद है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एजुकेशन न्यूज अपडेट: देश की आधी शिक्षा ठेके पर, इंडियन एजुकेशन क्राइसिस रिपोर्ट मे उजागर की सच्चाई

फ्री एजुकेशन देने वाला देश का पहला राज्य बना केरल, अब फ्री में होगा ग्रेजुएशन

2026 में AI के बड़े बदलाव: हेल्थ और एजुकेशन में आएगी नई क्रांति!

शिक्षा मंत्रालय की बड़ी पहल, अब भारत बोधन AI स्टैक ऐप से कराएंगे पढ़ाई

Tags:
  • NCERT
  • एजुकेशन न्यूज
  • एजुकेशन न्यूज अपडेट
  • Free Online Platforms
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग