आने वाला है JEE Main Session 2 का रिजल्ट, ऑफिसियल वेबसाइट पर रखें नजर
JEE Main Result:JEE Main Session 2 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आंसर-की पर ऑब्जेक्शन विंडो अब बंद कर दी है।
इसका मतलब है कि रिजल्ट तैयार करने का काम आखिरी चरण में है। लाखों छात्र अब ऑफिसियल वेबसाइट पर बार-बार नजरें जमाए बैठे हैं। एनटीए किसी भी वक्त फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित कर सकता है।
छात्रों को सलाह है कि वे केवल ऑफिसियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही मिसलीडिंग न्यूज से सावधान रहना बहुत जरूरी है।
20 अप्रैल को आ सकता है स्कोरकार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट के सटीक समय की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो रिजल्ट 12-13 दिन में आ जाता है। अप्रैल सेशन की परीक्षा खत्म हुए अब काफी समय बीत चुका है।
सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट अब मिले हुए ओब्जेक्शन्स का गहराई से निपटारा कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद ही फाइनल रिजल्ट की लिंक एक्टिवेट कर दी जाएगी। रिजल्ट देखने के लिए अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड तैयार रखना चाहिए।
कट-ऑफ का कैलकुलेटर
जेईई मेन (जेईई मेन्स रिजल्ट) सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि आईआईटी का एंट्रेंस गेट है। टॉप 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने के पात्र होंगे। इस साल उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा यानी 12 लाख से अधिक है। इसलिए एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि कट-ऑफ में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
अगर आप आईआईटी जाना चाहते हैं, तो एडवांस्ड में अच्छी रैंक चाहिए। इसके लिए 12वीं बोर्ड के अंक और उम्र सीमा का ध्यान रखना होगा। अटेंप्ट की संख्या भी आईआईटी में प्रवेश के लिए बहुत मायने रखती है।
मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2026 में अंकों का हिसाब एक खास मार्किंग स्कीम से होगा। सही जवाब देने पर छात्र को पूरे +4 अंक दिए जाएंगे। लेकिन गलत उत्तर देने पर -1 अंक काट लिया जाएगा।
अगर आपने सवाल छोड़ दिया है, तो कोई नंबर नहीं कटेगा। एनटीए साल में दो बार परीक्षा आयोजित करता है। दोनों सत्रों में से आपका बेस्ट स्कोर ही फाइनल माना जाएगा। सेशन 2 की परीक्षा देशभर के 306 शहरों में आयोजित की गई थी।
रिजल्ट के बाद क्या करें
रिजल्ट आते ही अपना स्कोरकार्ड ध्यान से डाउनलोड करें और चेक करें। इसमें आपकी ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी रैंक दी होगी। अगर आप टॉप 2.5 लाख में हैं, तो तुरंत एडवांस्ड की तैयारी शुरू करें।
जेईई एडवांस्ड की परीक्षा का लेवल मेंस से काफी कठिन होता है। काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स पहले से तैयार कर लें। एनआईटी (NIT) और आईआईआईटी (IIIT) में दाखिला भी इसी स्कोर पर मिलेगा। अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच की एक लिस्ट पहले ही बना लें।
ये खबरें भी पढ़ें...
New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर
Career Options After 12th: हर फील्ड में है शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म करियर ऑप्शन, जानें
Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई
Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक