कल बंद हो जाएगा JEE Mains 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन, फौरन करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Nov 14, 2025, 17:13 IST
jee mains
NTA ने JEE Mains 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। आवेदन jeemain.nta.nic.in पर 27 नवंबर तक होगा। परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी। BE/BTech पेपर में 75 सवाल पूछे जाएंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने JEE Mains 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। JEE Mains यह एग्जाम इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।



जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। आइए जानते हैं कि पेपर 1 BE/B.Tech में मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री से कितने पूछे जाएंगे सवाल।



रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स को NTA की वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.inहै। एप्लीकेशन प्रोसेस 31 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 नवंबर है। स्टूडेंट्स को 27 नवंबर की रात 11:50 बजे तक फीस जमा करनी होगी।



एग्जाम डेट्स

JEE Mains 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच होगी। JEE Mains Exam 2026 देश भर के अलग अलग केंद्रों पर आयोजित होगी। एग्जाम सिटी की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह तक हो जाएगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



Rajasthan High Court सिविल जज मेन्स 2025 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें चेक



CISCE ICSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं की डेट शीट जारी, परीक्षा की तैयारी करें तेज



रिजल्ट कब आएगा

सेशन 1 परीक्षा का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है। सेशन 1 के नतीजे आने के बाद ही सेशन 2 के लिए आवेदन शुरू होंगे। सेशन 1 में शामिल हुए छात्र सेशन 2 में भी शामिल हो सकते हैं।



JEE Mains में दो पेपर होते हैं

JEE Mains के दोनों सेशन में दो तरह के पेपर होते हैं।



  • पहला पेपर BE/BTech कोर्स के लिए होता है।
  • दूसरा पेपर B।Planning/B।Arch कोर्स के लिए होता है।

पेपर 1 (BE/BTech) का पैटर्न

पेपर 1 (BE/BTech) में कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में हर सब्जेक्ट से 25 क्वेश्चन होंगे।



सब्जेक्टकुल सवालसेक्शन A (MCQs)सेक्शन B (Numeric Value)
मैथ्स25 सवाल20 सवाल5 सवाल
फिजिक्स25 सवाल20 सवाल5 सवाल
केमिस्ट्री25 सवाल20 सवाल5 सवाल

पेपर 2 का पैटर्न

  • पेपर 2A (B.Arch): इसमें कुल 77 सवाल होंगे। मैथ्स से 25 सवाल, एप्टीट्यूड टेस्ट – पार्ट II से 50 सवाल और ड्राइंग टेस्ट – पार्ट II से 2 सवाल होंगे।
  • पेपर 2B (B.Planning): इसमें कुल 100 सवाल होंगे। मैथ्स – पार्ट I से 25 सवाल, एप्टीट्यूड टेस्ट – पार्ट II से 50 सवाल और प्लानिंग – पार्ट III से 25 सवाल होंगे।

स्टूडेंट्स को ध्यान रखना चाहिए कि वे लास्ट डेट आने से पहले आवेदन कर दें।



ये खबरें भी पढ़ें...



CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान, ये छात्र अब दो बार दे सकेंगे EXAM



CBSE Board Exam 2026 अब CCTV कैमरे की कड़ी निगरानी में, जानें इसके पीछे का कारण



Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • National Testing Agency
  • NTA
  • JEE
  • JEE Mains
  • JEE MAINS 2026