LLB vs BA-LLB: वकील बनने के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट, जानें दोनों में अंतर

Anjali Dwivedi | Nov 21, 2025, 19:00 IST
vakeel
लॉ की फील्ड में 3 साल का LLB करें या 5 साल का BA-LLB। दोनों कोर्स वकील बनने का मौका देते हैं। LLB ग्रेजुएशन के बाद होता है, जबकि BA-LLB 12वीं के बाद। दोनों के फायदे, सिलेबस और करियर स्कोप को आसान भाषा में समझें।

लॉ (Law) की फील्ड में करियर बहुत प्रेस्टीजियस माना जाता है। कानून की पढ़ाई करने वालों के लिए यह एक बड़ा सवाल होता है। 3 साल का बैचलर ऑफ लॉ (LLB) करें, या 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स BA-LLB करें। दोनों कोर्स से आप वकील बन सकते हैं। पर दोनों का स्ट्रक्चर और करियर पाथ अलग है। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से सही कोर्स चुनना है।



3 साल वाला LLB कोर्स क्या होता है?

LLB तीन साल का प्रोफेशनल कोर्स है। इसे आप ग्रेजुएशन के बाद ही कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए परफेक्ट है जिन्होंने पहले किसी और फील्ड में ग्रेजुएशन कर लिया है। जैसे आपने BA, B.Sc या B.Com कर लिया है। इस कोर्स में आपको सिर्फ लॉ से जुड़े सब्जेक्ट्स पढ़ाए जाते हैं। इसमें आपका फोकस पूरी तरह कानून की पढ़ाई पर रहता है।



Best B.A. LL.B College in Dehradun, Uttarakhand | DBUU


5 साल वाला BA-LLB कोर्स क्या है?

BA-LLB एक इंटीग्रेटेड 5 साल का प्रोग्राम है। इसे आप 12वीं पास करने के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स 5 साल में ही पूरा हो जाता है। इसमें आपको दो बार ग्रेजुएशन नहीं करना होता है। यानी 3 साल ग्रेजुएशन और 3 साल LLB की पढ़ाई अलग-अलग नहीं करनी पड़ती। यह कोर्स आपका एक साल बचाकर 5 साल में ही दोनों डिग्री दे देता है।



ये खबरें भी पढ़ें...



छात्रों के लिए जरूरी खबर, CBSE 2026 Practical Exam Guidelines जारी, जानें क्या होंगे बदलाव



CBSE Board Exam 2026 डेट शीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होगी 10th-12th की परीक्षा



BA LLB Course Details | BA LLB Fees- The Neotia University


दोनों कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

  • LLB: इसमें मुख्य रूप से लॉ के विषय होते हैं। जैसे IPC (Indian Penal Code), CRPC (Code of Criminal Procedure) कॉन्ट्रैक्ट लॉ, फैमिली लॉ। इसके अलावा प्रोसीजरल लॉ (Procedural Laws) भी शामिल होते हैं।
  • BA-LLB: BALLBलॉ के विषयों के साथ आर्ट्स (Arts) स्ट्रीम के सब्जेक्ट भी होते हैं। जैसे इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र। इससे स्टूडेंट्स को समाज, राजनीति और कानून बनाने की समझ मिलती है। यह कोर्स आपको एक व्यापक दृष्टिकोण देता है।
What are the Civil Laws in India? – A Comprehensive Guide


दोनों कोर्स में करियर स्कोप

दोनों कोर्स करियर के लिए अच्छे अवसर देते हैं। आप इन कोर्स के बाद कई फील्ड में जा सकते हैं।



  • आप वकील या जज बन सकते हैं।
  • कॉर्पोरेट लीगल एडवाइजर या लीगल मैनेजर बन सकते हैं।
  • NGO में लीगल एक्सपर्ट बन सकते हैं।
  • आप एकेडमिक फील्ड में भी जा सकते हैं। कुछ जॉब्स के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम भी देने होते हैं। BA-LLB छात्रों को 5 साल में ज्यादा इंटर्नशिप मिलती है। उन्हें ज्यादा प्रैक्टिकल एक्सपोजर मिलता है। LLB छात्रों को ग्रेजुएशन के बाद लॉ की समझ बनाने में थोड़ा टाइम लग सकता है।

आपके लिए कौन सा कोर्स बेहतर है?

करियर बनाने के लिए दोनों ही लॉ कोर्सबेस्ट हैं। सिलेक्शन आपकी कंडीशन पर निर्भर करता है।



  • 12वीं पास छात्रों के लिए: अगर आप 12वीं के बाद सीधे लॉ में आना चाहते हैं। तब BA-LLB 5 साल का बेहतर है। यह आपको जल्दी एक्सपोजर और स्किल डेवलपमेंट का समय देता है।
  • ग्रेजुएशन के बाद छात्रों के लिए: अगर आपने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। और अब लॉ में आना चाहते हैं। तो 3 साल का LLB आपके लिए बेस्ट है। आप अपना टाइम और करियर गोल देखकर चुनाव करें।

ये खबरें भी पढ़ें...



RRB Group D Exam 2025: लास्ट-मिनट तैयारी के लिए देखें Previous Year और Model Questions



Air Force Agniveer Result 2025 आ गया, Provisional Selection List जारी, ऐसे करें चेक



Tags:
  • Indian Penal Code
  • Code of Criminal Procedure
  • ballb
  • law
  • वकील
  • LLB
  • लॉ कोर्स