MP बोर्ड इस हफ्ते जारी करेगा 5वीं-8वीं का रिजल्ट ! जानें कैसे करें चेक

Rahul Garhwal | Apr 13, 2024, 18:28 IST
MP Board can release 5th 8th results this week
अब मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को रिजल्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मध्यप्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे इस हफ्ते जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MP Board 5th-8th Class Result 2024


BHOPAL. मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को रिजल्ट के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मध्यप्रदेश शिक्षा मंडल इस हफ्ते रिजल्ट जारी कर सकता है। 5वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थीं। 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक हुई थीं।



कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा



मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक हो चुकी हैं। ऐसी संभावना है कि इस हफ्ते रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इसे लेकर फिलहाल बोर्ड ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।



स्टूडेंट्स कहां देख सकेंगे रिजल्ट



मध्यप्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। क्लास सिलेक्ट करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल भरना होगा। सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। ये मार्कशीट प्रोविजनल होगी। ऑरिजनल मार्कशीट स्टूडेंट्स को स्कूल से मिलेगी।



ये खबर भी पढ़िए..



JEE के बाद IIT में एडमिशन नहीं लेना तो बन सकते हैं ऑफिसर, जानिए कैसे ?



ऐसे चेक करें रिजल्ट



  • https://mpresults.nic.in/ पर जाइए।
  • 'MPBSE Class 5th Results 2024' या 'MPBSE Class 8th Results 2024' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करिए।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स रोल नंबर और जन्म तारीख दर्ज करिए।
  • रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर लीजिए।

MP Board Result 2024 | MP Board Result Check | मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट | मध्यप्रदेश 5वीं-8वीं बोर्ड रिजल्ट | मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट चेक



Tags:
  • MP Board Result 2024
  • MP Board 5th-8th Class Result 2024
  • MP Board Result Check
  • मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट
  • मध्यप्रदेश 5वीं-8वीं बोर्ड रिजल्ट
  • मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट चेक