MP के कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन की संख्या में भारी उछाल, इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्रों का हुआ रजिस्ट्रेशन

Kaushiki | Jun 09, 2025, 16:02 IST
admission-registration-madhya-pradesh
2025 में मध्य प्रदेश के कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन की संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी होकर हो गई है। हालांकि, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में कमी आई है और छात्रों के लिए अभी भी रजिस्ट्रेशन का मौका है।

2025 में मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के रिकॉर्ड में वृद्धि देखी गई है। इस साल के पहले चरण में लगभग 42 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि पिछले साल की तुलना में यह संख्या दोगुनी है।



2024-25 में यह संख्या केवल दो लाख दस हजार थी। हालांकि छात्रों के डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन में कुछ कमी आई है। अभी तक केवल 35 लाख छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की है और वहीं अभी लगभग 31 हजार छात्रों के डाक्यूमेंट्स वेरिफाई हो पाए हैं।



ये खबर भी पढ़ें... Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स



विभिन्न कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन की स्थिति

ये खबर भी पढ़ें... Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस



रजिस्ट्रेशन में अभी भी मौका

बता दें कि, उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी रामकुमार गोस्वामी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी के बावजूद, छात्रों की संख्या में वेरिफिकेशन के दौरान कमी आई है।



वे छात्रों को सूचित करते हुए कहते हैं कि जिन छात्रों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास अभी भी मौका है। वे जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।



LNIPE प्रवेश पोर्टल पर समस्या

ग्वालियर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) के प्रवेश पोर्टल पर समस्या आ रही है। इससे एमपीएड के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि, LNIPE की ओर से पोर्टल पर आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं और इसे एंट्री पोर्टल से बाहर रखा गया है।



ये खबर भी पढ़ें... NITI Aayog Internship छात्रों को दे रहा पब्लिक पॉलिसी मेकिंग सीखने का मौका, 10 जून तक करें आवेदन



एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट अनिवार्य

इस साल उच्च शिक्षा विभाग ने नियमों में बदलाव किया है। नियमों के मुताबिक दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है।



यह बदलाव छात्रों के लिए चुनौती बन गया है। स्टूडेंट्स का कहना है कि एलिजिबिलिटी पोर्टल केवल अंतिम तारीख के दो दिन पहले खोला गया था, जिससे कई छात्र एलिजिबिलिटी रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं और प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... बिना डिग्री के लॉयर कैसे बनें, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



एजुकेशन न्यूज | मध्यप्रदेश न्यूज | MP उच्च शिक्षा विभाग | Higher Education Department | MP Government Higher Education Department | decision of higher education department | MP News | Madhya Pradesh



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • MP Government Higher Education Department
  • decision of higher education department
  • ग्वालियर
  • Higher Education Department
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • एजुकेशन न्यूज
  • MP उच्च शिक्षा विभाग