MP ESB Exam Calendar: एमपी में 8 सरकारी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें नया शेड्यूल
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल यानी एमपी ईएसबी ने अपना परीक्षा कैलेंडर बदल दिया है। साल 2026 की आठ बड़ी परीक्षाओं की तारीखें अब आगे बढ़ा दी गई हैं। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
परीक्षाओं के बेहतर मैनेजमेंट के लिए यह फैसला लिया गया है। कुछ मुख्य परीक्षाएं (MP ESB exam updates) अब एक से दो महीने की देरी से होंगी। हालांकि नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं अब अपने पुराने समय से पहले होंगी। अपनी परीक्षा की नई तारीख जानने के लिए नया ईएसबी परीक्षा कैलेंडरजरूर देखें।
मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती 2026: अब दिसंबर में होगी परीक्षा
सबसे बड़ा बदलाव पुलिस आरक्षक भर्ती (प्रथम चरण) (MP Police Constable Recruitment) की तारीख में देखा गया है। पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार, यह परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होनी थी। लेकिन अब बदले शेड्यूल के अनुसार, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को तैयारी के लिए अब दो महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।
8 भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखें
| क्र. | परीक्षा का नाम (Name of Exam) | पूर्व निर्धारित समय | अपडेटेड समय (New Schedule) |
| 1 | अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 |
| 2 | समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती | अप्रैल 2026 | जून 2026 |
| 3 | समूह-3 उपयंत्री (Sub Engineer) | अप्रैल 2026 | जून 2026 |
| 4 | समूह-2 उपसमूह-2 संयुक्त भर्ती | सितंबर 2026 | नवंबर 2026 |
| 5 | समूह-4 सहायक वर्ग-3 व अन्य | सितंबर 2026 | नवंबर 2026 |
| 6 | समूह-1 उपसमूह-1 | अक्टूबर 2026 | नवंबर 2026 |
| 7 | समूह-2 उपसमूह-1 | अक्टूबर 2026 | नवंबर 2026 |
| 8 | पुलिस आरक्षक भर्ती (प्रथम चरण) | अक्टूबर 2026 | दिसंबर 2026 |
नर्सिंग प्रवेश परीक्षाएं अब समय से पहले
जहां भर्ती परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है, वहीं नर्सिंग के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर यह है कि प्रवेश परीक्षाएं (Entrance Exams) अब पहले होंगी।
- पूर्व समय: जुलाई 2026
- नया समय: जून 2026
इसमें प्री-नर्सिंग (PNST), जीएनएम (GNM), पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग की परीक्षाएं शामिल हैं। यह निर्णय शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए लिया गया है।
शिक्षक पात्रता और सब-इंस्पेक्टर भर्ती की स्थिति
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET): मंडल ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये परीक्षाएं अपने तय समय पर ही होंगी।
- सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती: सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दूसरे फेज की परीक्षा के लिए 29 अप्रैल 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।
क्या करें उम्मीदवार
- रिवीजन का समय: पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए मिले अतिरिक्त 2 महीनों का इस्तेमाल कठिन विषयों के रिवीजन में करें।
- मॉक टेस्ट: नई तारीखयों के अनुसार टेस्ट सीरीज जॉइन करें ताकि निरंतरता बनी रहे।
- नर्सिंग छात्र सावधान: चूंकि आपकी परीक्षा जून में है, इसलिए अब आपके पास समय कम है। अपने क्रैश कोर्स और थ्योरी पर ध्यान दें।
ये खबरें भी पढ़ें...
IELTS परीक्षा में बड़ा बदलाव: पेन-पेपर मोड खत्म, सीबीटी से होगा एग्जाम
SC छात्रों के लिए सस्ती एजुकेशन लोन योजना, NSFDC Education Loan के लिए करें अप्लाई
CBSE 12th Result: सीबीएसई के नए इवैल्यूएशन सिस्टम से बनेगा रिजल्ट, जानें अपडेट
कक्षा 9वीं में नया ब्रिज कोर्स: अब पढ़ाई के साथ लॉजिक और समझ पर फोकस