NEET Counselling से पहले 9 हजार से ज्यादा बढ़ीं MBBS सीटें, देखें सीट मैट्रिक्स

Kaushiki | Jul 16, 2026, 10:00 IST
NEET Counselling
नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) ने साल 2026-27 के लिए MBBS की नई सीट मैट्रिक्स जारी की है। इस साल देश भर में 9,911 नई MBBS सीटें बढ़ी हैं। साथ ही 25 नए मेडिकल कॉलेज भी शुरू हुए हैं। इससे NEET छात्रों को कट-ऑफ में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • देश में MBBS की 9,911 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
  • अब कुल MBBS सीटों की संख्या 1,36,939 हो गई है।
  • इस साल 25 नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं।
  • नए कॉलेजों में 7 सरकारी और 18 प्राइवेट शामिल हैं।
  • सीटें बढ़ने से NEET कट-ऑफ में बड़ी राहत मिलेगी।

MBBS सीटें बढ़ने से छात्रों को राहत

Admission in MBBS:नीट परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नेशनल मेडिकल कमिशन ने 2026-27 के लिए MBBS का नया डेटा जारी किया है। इस साल MBBS की सीटें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।



अब देश में कुल सीटें 1.36 लाख पार हैं। इस बड़े बदलाव से छात्रों को सीधा फायदा होगा। मेडिकल में एडमिशन (National Medical Commission)पाना अब और आसान हो जाएगा। साथ ही देश भर में 25 नए मेडिकल कॉलेज भी शुरू हुए हैं। आइए इसे डिटेल से जानें...



MBBS सीट मैट्रिक्स 2026

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने हाल ही में MBBS की नई सीट मैट्रिक्स जारी की है। इस नए डेटा के मुताबिक देश में अब कुल एक लाख 36 हजार 939 MBBS सीटें मौजूद हैं।



इनमें से एक लाख 27 हजार से ज्यादा सीटों को दोबारा मंजूरी मिली है। जबकि 9 हजार 911 सीटें बिल्कुल नई जोड़ी गई हैं। खास बात ये है कि इस सीट मैट्रिक्स में एम्स (AIIMS) और जिपमेर (JIPMER) जैसे राष्ट्रीय इंस्टीटूशन्स की सीटें शामिल नहीं हैं।



इन इंस्टीटूशन्स की सीट मैट्रिक्स अलग से जारी होती है। इनमें एडमिशन की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कराती है। लेकिन सीट मैट्रिक्स और एडमिशन प्रोसेस एम्स दिल्ली खुद तय करता है।



यहां देखें पूरा डेटा

25 नए कॉलेज शुरू होंगे

इस साल देश भर में 25 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 7 सरकारी और 18 प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं। इन नए कॉलेजों से सीधे 24 सौ नई MBBS सीटें जुड़ी हैं।



इनमें से 400 सीटें सरकारी कॉलेजों में हैं। बाकी दो हजार सीटें प्राइवेट कॉलेजों में जोड़ी गई हैं। वहीं पुराने कॉलेजों में भी 7,511 सीटें बढ़ाई गई हैं।



सरकारी vs प्राइवेट सीटें

देश में फिलहाल कुल 823 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें 441 सरकारी और 382 प्राइवेट कॉलेज शामिल हैं। सरकारी कॉलेजों में कुल 63 हजार 296 सीटें हैं। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में 73 हजार 643 सीटें उपलब्ध हैं। यानी प्राइवेट सीटों की संख्या सरकारी से ज्यादा है।



एम्स, जिपमेर, बीएचयू का हाल

देशभर के 20 एम्स संस्थानों में कुल दो हजार 257 सीटें हैं। इनमें सबसे ज्यादा 132 सीटें दिल्ली एम्स में हैं। बाकी एम्स संस्थानों जैसे जोधपुर, भोपाल और पटना में 50 से 150 तक सीटें हैं।



जिपमेर और बीएचयू में सीटें

पुडुचेरी और कराईकल स्थित जिपमेर संस्थानों में कुल 243 सीटें हैं। वहीं बीएचयू (BHU – Banaras Hindu University) वाराणसी के मेडिकल संस्थान में ओपन कोटा के तहत 100 सीटें उपलब्ध हैं।



दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें

देश की कुल सीटों में से करीब 39.86 प्रतिशत सीटें दक्षिण भारत के राज्यों में हैं।


इनमें कर्नाटक में सबसे ज्यादा 15 हजार 395 सीटें हैं।


इसके बाद तमिलनाडु में 13 हजार 999 और तेलंगाना में 10 हजार 250 सीटें हैं।



आंध्र प्रदेश में 7 हजार 465


केरल में 5 हजार 704 और


पुडुचेरी में 1,780 सीटें हैं।



इस साल भी सबसे ज्यादा नई सीटें कर्नाटक में ही जुड़ी हैं। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई सीटें सिर्फ प्राइवेट कॉलेजों में बढ़ी हैं। इनमें राजस्थान, यूपी, केरल, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड, पुडुचेरी और पंजाब( Government Medical College)शामिल हैं।



एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की स्थिति

  • मध्यप्रदेश में कुल 6,020 MBBS सीटें हैं। इनमें 3,020 सरकारी और तीन हजार प्राइवेट सीटें शामिल हैं।
  • राजस्थान में ये संख्या 8,080 है, जिसमें चार हजार 480 सरकारी और 36 सौ प्राइवेट सीटें हैं।
  • छत्तीसगढ़ में कुल दो हजार 925 सीटें हैं। इनमें 1,725 सरकारी और 12 सौ प्राइवेट सीटें हैं।

नीट परीक्षा के कट-ऑफ पर असर

इस बार नीट परीक्षा (NEET Counselling) दोबारा आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। इतनी बड़ी संख्या के लिए सीटें कम थीं। अब सीटें बढ़ने से कंपटीशन का दबाव घटेगा।



छात्रों को कॉलेज मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। इस बार कट-ऑफ में अच्छी राहत मिलेगी। काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। छात्रों को अपने विकल्प ध्यान से चुनने चाहिए। यह उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ है।



FAQ

  1. इस साल MBBS की कुल कितनी सीटें हैं?
    देश में अब कुल एक लाख 36 हजार 939 MBBS सीटें हैं। इनमें से 9 हजार 911 सीटें इस साल नई जोड़ी गई हैं।
  2. सबसे ज्यादा MBBS सीटें किस राज्य में हैं?
    सबसे ज्यादा सीटें कर्नाटक में हैं, जहां कुल 15 हजार 395 सीटें हैं। इसके बाद तमिलनाडु और तेलंगाना का नंबर आता है।
  3. क्या इस सीट मैट्रिक्स में एम्स की सीटें भी शामिल हैं?
    नहीं, एम्स और जिपमेर की सीटें इस मैट्रिक्स में शामिल नहीं हैं। इन संस्थानों की सीट मैट्रिक्स अलग से जारी होती है।

ये खबरें भी पढ़ें...



अब छह दिन चलेगी NEET-UG, CBT मोड में होगी परीक्षा



नीट काउंसलिंग जल्द, सीट आवंटन के बाद होगी छात्रों के दस्तावेजों की जांच



खान सर के कंट्रोवर्सी से नीट पेपर लीक तक, क्या है आज के कोचिंग सेंटर्स की रियलिटी



Career Option after 12th: इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?



Tags:
  • नेशनल मेडिकल कमीशन
  • National Medical Commission
  • MBBS
  • मेडिकल कॉलेज
  • AIIMS
  • Admission in MBBS
  • NEET
  • Government Medical College