Netflix NextGen India 2026: अपनी कहानी को वेब सीरीज में बदलने का ग्रेट चांस

Kaushiki | Jul 11, 2026, 15:41 IST
Netflix NextGen India 2026
नेटफ्लिक्स ने भारत में नए राइटर्स के लिए 'NextGen India Writers Program 2026' शुरू किया है। इसके जरिए उभरते लेखकों को अपनी कहानी को प्रोफेशनल वेब सीरीज में बदलने का मौका मिलेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 है।

Netflix NextGen India 2026: अगर आपके पास कोई बेहतरीन कहानी है, तो यह आपके लिए बड़ा मौका है। नेटफ्लिक्स आपकी कहानी को दुनिया के सामने लेकर आ सकता है। कंपनी ने भारत में एक अनोखा राइटर्स प्रोग्राम शुरू किया है।



इस खास प्रोग्राम का नाम 'NextGen India Writers Program' रखा गया है। इसके जरिए नए राइटर्स को आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। उन्हें प्रोफेशनल वेब सीरीज बनाने की पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी।



नेटफ्लिक्स इस पहल से देश के नए टैलेंट को तलाशना चाहता है। चुने गए लेखकों को बड़े एक्सपर्ट्स से सीखने का अवसर मिलेगा। वे अपनी कहानी को नेटफ्लिक्स सीरीज में बदल सकेंगे।



प्रोग्राम के लिए क्वालिफिकेशन

Netflix India प्रोग्राम मेनली नए और उभरते हुए लेखकों के लिए है। इसके लिए अनुभव की एक तय सीमा रखी गई है। आवेदक के पास मैक्सिमम तीन साल का राइटिंग अनुभव होना चाहिए। अगर आप बिगिनर लेवल के लेखक हैं, तो तुरंत अप्लाई करें। चुने गए उम्मीदवारों को दो महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।



ये पूरी ट्रेनिंग हाइब्रिड मॉडल पर बेस्ड होगी। इसमें आपको इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों से मेंटरशिप मिलेगी। आपको राइटर्स रूम में काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा। आप अपनी कहानी को एक प्रोफेशनल सीरीज कॉन्सेप्ट देंगे।



भारत के लिए क्यों खास है ये पहल

पिछले कुछ सालों में भारतीय कहानियों को खूब पसंद किया गया है। भारत के अलग-अलग हिस्सों की कहानियां ग्लोबल मंच पर छा रही हैं। नेटफ्लिक्स इन कहानियों को पूरी दुनिया तक पहुंचा रहा है।



नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हर शानदार सीरीज की शुरुआत लेखक से होती है। भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।



कई लोगों के पास बेहतरीन आइडिया हैं, पर सही मंच नहीं है। ये प्रोग्राम ऐसे ही लेखकों को सही रास्ता दिखाने के लिए है। भारत इस ग्लोबल प्रोग्राम की मेजबानी करने वाला तीसरा देश बना है।



सेलेक्शन के लिए क्या करना होगा

इस प्रोग्राम (Internship 2026)की चयन प्रक्रिया को कई चरणों में बांटा गया है। पहले राउंड में आवेदकों को कुछ जरूरी चीजें जमा करनी होंगी। आपको अंग्रेजी भाषा में अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।



सबसे पहले आपको Stranded in a Lifeboat पर लिखना होगा। इस विषय पर 5 से 10 पेज का राइटिंग चैलेंज पूरा करें। इसके साथ ही एक ओरिजिनल राइटिंग सैंपल भी देना होगा।



इस सैंपल में फिल्म स्क्रिप्ट या कोई नाटक शामिल हो सकता है। आपको 250 शब्दों की अपनी एक क्रिएटिव बायोग्राफी लिखनी होगी। इसमें आपको अपनी राइटिंग स्टाइल के बारे में बताना होगा।



आवेदन करने का सही तरीका

पहले राउंड (internship opportunities) में शॉर्टलिस्ट होने के बाद अगला फेज शुरू होगा। दूसरे राउंड के लिए आपको सीरीज आइडिया का सिनॉप्सिस देना होगा। यह सिनॉप्सिस अधिकतम 1 पेज का होना चाहिए।



आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन NextGen India Writers Program रखी गई है। आपको नेटफ्लिक्स नेक्स्टजेन इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर आप अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं।



फॉर्म के साथ मांगे गए सभी राइटिंग सैंपल्स को अपलोड करें। याद रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 है। समय रहते अपनी स्क्रिप्ट और डिटेल्स को सबमिट कर दें।



लेखक के लिए गोल्डन चांस क्यों है

अगर आप स्क्रिप्ट राइटिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो देर न करें। फ्रांस और नीदरलैंड्स के बाद अब यह मौका भारत को मिला है। यह आपके लिए ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाने का जरिया है।



इस प्रोग्राम में आपको सीरीज बाइबल तैयार करना सिखाया जाएगा। यह किसी भी शो को बनाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आपके पास अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का यह सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।



ये खबरें भी पढ़ें...



LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका



Career Option after 12th: इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?



बच्चों की पढ़ाई के लिए पैरेंट्स छोड़ रहे जॉब, Parents Career Break बना नया ट्रेंड



Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस



Tags:
  • netflix
  • नेटफ्लिक्स
  • internship
  • Netflix India
  • internship opportunities
  • Internship 2026