देश के 690 कॉलेजों में शुरू हुए AI और डिजिटल कोर्स, छात्र चुन रहे ये New Hybrid Courses

Kaushiki | May 27, 2026, 13:31 IST
New Hybrid Courses
देश के कॉलेजों में अब पारंपरिक पढ़ाई की जगह एआई, डिजिटल ह्यूमैनिटीज और फिनटेक जैसे हाइब्रिड कोर्स की मांग बढ़ गई है। 690 से ज्यादा संस्थान इन एडवांस कोर्सेज को शुरू कर चुके हैं, जो छात्रों को सीधे इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रहे हैं।

New Hybrid Courses: कॉलेज एडमिशन के इस सीजन में अब ट्रेडिशनल बीए, बीएससी या बीकॉम का क्रेज कम हो रहा है। छात्र अब एआई (AI), फिनटेक और डिजिटल ह्यूमैनिटीज जैसे नए हाइब्रिड कोर्सेज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।



देश के 690 से ज्यादा टॉप कॉलेज और आईआईटी (IIT) अब छात्रों को सीधे इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रहे हैं। इन नए कोर्सेज में एआई और डिजिटल स्किल्स पर पूरा फोकस है।



नई शिक्षा नीति के आने से कॉलेजों का पूरा ढांचा बदल गया है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के बाद आए इस बदलाव से करीब 40% संस्थानों ने अपने सिलेबस में AI को शामिल कर लिया है।



अब कंपनियां भी उन्हीं युवाओं को नौकरी दे रही हैं जिनके पास स्किल्स हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल कॉलेज में एंट्री ले रहे हैं, तो ये फ्यूचर-रेडी कोर्सेज आपके करियर को एक बेहतरीन और नया बूस्ट दे सकते हैं।



Top Colleges For AI In India: ये है भारत के शीर्ष एआई कॉलेज, देखें लिस्ट


देश के कितने कॉलेजों में शुरू हुई AI की पढ़ाई

AI Education Rise: एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बड़ा बदलाव देखा गया है। अब देश के 690 से अधिक कॉलेज नए डिजिटल प्रोग्राम चला रहे हैं।



करीब 40 प्रतिशत बड़े शिक्षण संस्थानों ने अपने सिलेबस में एआई को शामिल किया है। वहीं 17 प्रतिशत संस्थान तो एआई में पूरी डिग्री भी दे रहे हैं।



इसी वजह से सभी बड़े आईआईटी और आईआईएम (Career in AI)इन्हें शुरू कर रहे हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भी अपने सभी विभागों में एआई कोर्स अनिवार्य किया है। अब कॉलेज थ्योरी से ज्यादा लाइव प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप पर ध्यान दे रहे हैं।



Design idea Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)


डिजिटल ह्यूमैनिटीज में क्या स्कोप है

Digital Humanities: यह एक ऐसा क्षेत्र है जो कल्चर और टेक्नोलॉजी हिस्ट्री (career guidance) को तकनीक से जोड़ता है। इसमें छात्रों को भाषा और साहित्य के साथ कोडिंग भी सिखाई जाती है।



आजकल कंपनियों को ऐसे लोग चाहिए जिन्हें समाज और तकनीक दोनों की समझ हो। इस कोर्स में मेनली GIS मैपिंग और डिजिटल आर्काइविंग पढ़ाई जाती है।



इसको पूरा करने के बाद आप डिजिटल आर्काइविस्ट और यूएक्स रिसर्चर बन सकते हैं। इसे जेएनयू, आईआईटी इंदौर और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थान करवा रहे हैं।



Artificial intelligence (AI) | Definition, Examples, Types, Applications, Companies, & Facts | Brit


प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और AI डिजाइन में करियर

Prompt Engineering: चैटजीपीटी के आने के बाद इस नए फील्ड का जन्म हुआ है। इसमें एआई टूल्स को सही निर्देश देकर सही रिजल्ट निकालना सिखाते हैं। ये कोर्स कंप्यूटर साइंस, लॉजिक और भाषा का एक ग्रेट मिक्स है।



इसमें छात्र लार्ज लैंग्वेज मॉडल (career in designing) और एआई एथिक्स के बारे में पढ़ते हैं। कोर्स के बाद आप प्रॉम्प्ट इंजीनियर और जेनरेटिव एआई कंसलटेंट बन सकते हैं। आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली और आईआईआईटी हैदराबाद में इसकी पढ़ाई शुरू हो चुकी है।



साइबर साइकोलॉजी और डिजिटल फॉरेंसिक्स कोर्स

Cyber Security: आजकल इंटरनेट पर ऑनलाइन फ्रॉड और डीपफेक के मामले काफी बढ़ गए हैं। इसी वजह से साइबर अपराधियों के व्यवहार को समझने के लिए यह कोर्स बना है।



इसमें डिजिटल सबूतों की जांच करना और हैकिंग को रोकना सिखाया जाता है। यह अनोखा कोर्स कंप्यूटर साइंस, क्रिमिनल लॉ और साइकोलॉजी को मिलाकर बना है।



इसे पढ़कर आप डिजिटल फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर इंसिडेंट रिस्पॉन्स मैनेजर बनते हैं। नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी और बीआईटी भोपाल में यह कोर्स उपलब्ध है।



फिनटेक और क्लाइमेट फाइनेंस कोर्स

Climate Finance: बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में अब नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ गया है। अब इस सेक्टर में एआई और ब्लॉकचेन का खूब प्रयोग हो रहा है।



इस नए कोर्स में मेनली ग्रीन इन्वेस्टमेंट और कार्बन मार्केट पढ़ाया जाता है। इसके अलावा छात्र कार्बन ट्रेडिंग और सस्टेनेबल कॉरपोरेट फाइनेंस के बारे में सीखते हैं।



पढ़ाई के बाद आप ईएसजी एनालिस्ट या सस्टेनेबिलिटी ऑडिटर बन सकते हैं। आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी इंदौर और जेएनयू जैसे टॉप संस्थान ये कोर्स करवा रहे हैं।



FAQ

  1. कॉलेज एडमिशन में ट्रेडिशनल कोर्सेज की जगह नए हाइब्रिड कोर्सेज को प्राथमिकता क्यों मिल रही है?
    बदलते दौर में कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है जो एआई, कोडिंग और डिजिटल फॉरेंसिक्स जैसी आधुनिक तकनीक में माहिर हों, इसलिए छात्र सीधे नौकरी दिलाने वाले इन स्किल-बेस्ड हाइब्रिड कोर्सेज को ज्यादा चुन रहे हैं।
  2. डिजिटल ह्यूमैनिटीज और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कोर्स करने के बाद छात्रों के लिए कौन से करियर खुलते हैं?
    इन आधुनिक कोर्सेज को पूरा करने के बाद छात्र डिजिटल आर्काइविस्ट, यूएक्स रिसर्चर, कल्चरल डेटा एनालिस्ट, प्रॉम्प्ट इंजीनियर, एआई इंटरैक्शन डिजाइनर और जेनरेटिव एआई कंसलटेंट जैसी हाई-पेइंग पोस्ट पर देश-विदेश में शानदार करियर बना सकते हैं।
  3. फिनटेक और क्लाइमेट फाइनेंस कोर्स क्या है और इसमें किन विषयों की मेनली पढ़ाई करवाई जाती है?
    ये कोर्स फाइनेंस सेक्टर में एआई और सस्टेनेबिलिटी के बढ़ते यूज पर बेस्ड है, जिसमें छात्रों को ईएसजी निवेश, कार्बन ट्रेडिंग, ग्रीन बॉन्ड्स और पर्यावरण के अनुकूल सस्टेनेबल कॉरपोरेट फाइनेंस के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है।

ये खबरें भी पढ़ें...



Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई



Career Tips: करियर ग्रोथ के लिए नई स्किल्स सीखना जरूरी, जानें करियर बूस्टिंग की सीक्रेट ट्रिक



Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस



New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर



Tags:
  • AI
  • एआई
  • Career
  • new career options
  • career guidance
  • Career in AI
  • career in designing