NTA Exam Calendar: 14 बड़ी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, किस दिन होगी कौन सी परीक्षा
NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आने वाले दिनों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। देशभर के लाखों छात्र इस अपडेट का बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। एजेंसी ने दिसंबर 2026 से लेकर मार्च 2027 तक का पूरा एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियली डिक्लेअर कर दिया है। NTA ने कैलेंडर में 14 बड़ी परीक्षाओं का समय और प्रोपोसड शेड्यूल दिया गया है।
इसमें देश की सबसे मशहूर परीक्षाएं जैसे जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main), यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) और कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) शामिल हैं। इनके अलावा NIFT, CMAT और राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज जैसी परीक्षाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अगर आप भी इनमें से किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है।
सही समय पर शेड्यूल पता होने से आपकी पढ़ाई और रीविजन का प्लान आसान हो जाता है। एनटीए ने ये भी साफ किया है कि ये सभी तारीखें फिलहाल संभावित हैं। जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। आइए जानें किस महीने कौन सा एग्जाम होने वाला है।
दिसंबर 2026 की मेन परीक्षाएं
दिसंबर में पांच बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। SWAYAM परीक्षा 8 से 12 दिसंबर तक चलेगी।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परीक्षा 13 दिसंबर को प्रस्तावित है। यूजीसी-नेट परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक होगी। CSIR-यूजीसी नेट परीक्षा 20 से 21 दिसंबर तक होगी।
जनवरी 2027 में होने वाले एग्जाम
जनवरी महीने में भी कई महत्वपूर्ण एग्जाम होने हैं। आर्मी कैडेट्स कॉलेज परीक्षा 4 जनवरी को होगी। SHRESHTA और NIFT परीक्षा 10 जनवरी को होगी। जेईई मेन परीक्षा सेशन-1 का आयोजन 22 से 30 जनवरी होगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को तय है।
फरवरी और मार्च 2027 का शेड्यूल
फरवरी में कॉमन मैनेजमेंट एड टेस्ट 7 तारीख को होगा। NITTT पार्ट-1 परीक्षा 26 और 27 फरवरी को होगी। मार्च में सीयूईटी-पीजी परीक्षा 1 से 25 मार्च तक होगी। NITTT पार्ट-2 परीक्षा 5 और 7 मार्च को आयोजित होगी।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
ये सभी तारीखें फिलहाल संभावित बताई गई हैं। स्थिति के मुताबिक इनमें बदलाव संभव हो सकता है। उम्मीदवार लगातार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें। ताजा जानकारी केवल ऑफिसियल सोर्स से ही प्राप्त करें। अपनी पढ़ाई का सही टाइम टेबल तुरंत बना लें।
NTA प्रिपरेशन टिप्स
- टाइम टेबल बनाएं:
एग्जाम की संभावित तारीखों को देखते हुए आज ही अपना डेली स्टडी रूटीन तैयार करें। हर सब्जेक्ट के लिए एक टाइम स्लॉट फिक्स करें और उसका ईमानदारी से पालन करें। - सिलेबस पर पकड़:
सबसे पहले अपनी परीक्षा का ऑफिशियल सिलेबस अच्छे से समझें। बेसिक्स मजबूत करने के लिए एनसीईआरटी (NCERT) और स्टैंडर्ड बुक्स को गहराई से पढ़ें। - प्रीवियस इयर्स क्वेश्चन:
पिछले 5 से 10 सालों के क्वेश्चन पेपर्स जरूर सॉल्व करें। इससे आपको एग्जाम का पैटर्न, प्रश्नों का लेवल और टाइम मैनेजमेंट समझ में आएगा। - मॉक टेस्ट दें:
हफ्ते में कम से कम 2 से 3 मॉक टेस्ट ऑनलाइन मोड में दें। टेस्ट देने के बाद अपनी गलतियों को एनालाइज करें ताकि मेन एग्जाम में वही गलतियां न हों। - रिवीजन और सेहत:
जो भी टॉपिक आप पूरे हफ्ते पढ़ते हैं, उसका वीकेंड पर रिवीजन जरूर करें। साथ ही अच्छी नींद लें और स्ट्रेस से दूर रहें ताकि पढ़ाई में आपका माइंड फ्रेश रहे। nta exam
ये खबरें भी पढ़ें...
Career in Social Service: सोशल वर्क में बनाना है करियर, तो ये कोर्स करेंगे आपकी मदद
Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी
Career in Robotics: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में है इंटरेस्ट, तो रोबोटिक्स में बना सकते हैं करियर
क्या है Blue Economy Career, जानें ब्लू इकॉनमी के लिए बेस्ट कोर्स और तैयारी के टिप्स