Career in Journalism: बदलते मीडिया कल्चर में आपका मल्टी-टैलेंटेड होना है जरूरी

Kaushiki | Apr 07, 2025, 14:40 IST
Share
career in journalism
career in journalism

पत्रकारिता के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप मल्टी-स्किल्ड हों और नई तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। क्या आप तैयार हैं इस रोमांचक और तेजी से बदलते मीडिया की दुनिया में कदम रखने के लिए...

Career in Journalism: आज के दौर में मीडिया का चेहरा तेजी से बदल रहा है। जर्नलिज्म करना एक बहुत ही इंटरेस्टिंग और इम्पोर्टेन्ट करियर ऑप्शन है।

इसमें आपको समाज की घटनाओं, खबरों और जानकारी को लोगों तक पहुंचाना होता है। पहले जर्नलिज्म सिर्फ अखबारों और टीवी तक सीमित थी, लेकिन अब इंटरनेट, सोशल मीडिया और यूट्यूब जैसी जगहों पर भी जर्नलिज्म हो रही है।

अगर आप भी जर्नलिज्म में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ लिखने या बोलने तक ही सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि आपको टेक्नोलॉजी, डिजिटल मीडिया और मल्टी-स्किल्स के साथ आगे बढ़ना होगा।

जैसे फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और वेब जर्नलिज्म। इसके साथ ही, आपको अपनी भाषा पर अच्छी पकड़ भी होनी चाहिए, ताकि आप अपनी बात आसानी से और सही तरीके से लोगों तक पहुंचा सकें।

तो ऐसे में अगर आपको दुनिया को जानने और उसे लोगों तक पहुंचाने का शौक है, तो जर्नलिज्म एक अच्छा करियर ऑप्शन बन सकता है। आइए इसके बारें में थोड़ा डिटेल से जानें...

ये खबर भी पढ़ें... Amazon Internship 2025: अमेजन दे रहा वर्चुअल इंटर्नशिप का मौका, जल्दी करें एप्लाई

जर्नलिज्म क्या है

जर्नलिज्म समाज की घटनाओं, खबरों और जानकारी को इकट्ठा करके उसे लोगों तक पहुंचाने का काम है। इसमें जर्नालिस्ट खबरों की रिपोर्टिंग, लेखन, एडिटिंग और ब्रॉडकास्ट करते हैं। यह प्रक्रिया अखबार, टीवी, रेडियो और इंटरनेट जैसे प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से होती है। जर्नलिज्म का मेन ऑब्जेक्टिव लोगों को एक्यूरेट, फेयर और क्विक जानकारी देना है, जिससे वे समाज में हो रही घटनाओं को समझ सकें।

क्यों बदल रहा है मीडिया

आज का मीडिया सिर्फ अखबारों या टीवी तक सीमित नहीं है। अब लोग इंटरनेट और मोबाइल के जरिए खबरें पढ़ते और देखते हैं। सोशल मीडिया, वेबसाइट, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर खबरें तेजी से फैलती हैं। ऐसे में मीडिया इंडस्ट्री में काम करने के लिए नई तकनीकें सीखना और खुद को अपग्रेड करना बहुत जरूरी हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें...LLB Internship 2025: LLB के स्टूडेंट्स को सरकार दे रही प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का मौका

मल्टी-टैलेंटेड होना जरूरी

आज के समय में एक अच्छा जर्नालिस्ट वही है, जिसे सिर्फ खबर लिखनी ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, पेज डिजाइनिंग, वेब जर्नलिज्म, ग्राफिक्स और एडिटिंग भी आनी चाहिए।

कंपनियां ऐसे लोगों को ही नौकरी देती हैं जो एक साथ कई काम कर सकते हों। इसीलिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज में अब मल्टी-स्किल्ड जर्नलिज्म कोर्स कराए जा रहे हैं।

भाषा पर पकड़ जरूरी

अब चाहे आप हिंदी में पत्रकार बनना चाहें या अंग्रेजी में, आपकी भाषा पर अच्छी पकड़ होना बहुत जरूरी है। लिखते समय साफ और डोमिनेंट लैंग्वेज का इस्तेमाल करना आना चाहिए।

इसके अलावा, बोलने में भी आपकी आवाज और उच्चारण (Pronunciation) स्पष्ट होना चाहिए, खासकर अगर आप टीवी या रेडियो के लिए काम करना चाहते हैं।

वेब और डिजिटल मीडिया में करियर

वेब जर्नलिज्म का मतलब है इंटरनेट पर न्यूज वेबसाइट, ब्लॉग, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर खबरें बनाना और साझा करना। आज कई न्यूज पोर्टल्स और यूट्यूब चैनल्स युवाओं को अच्छा प्लेटफॉर्म दे रहे हैं। इसमें कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग, थंबनेल डिजाइन और डिजिटल मार्केटिंग जैसी स्किल्स की मांग बहुत बढ़ी है।

रेडियो में करियर

रेडियो एक ऐसा माध्यम है, जो अब मोबाइल ऐप्स के जरिए फिर से पॉपुलर हो रहा है। रेडियो में न्यूज रीडर, आरजे (रेडियो जॉकी), स्क्रिप्ट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर जैसे कई रोल होते हैं।

रेडियो में काम करने के लिए आपको बोलने की अच्छी कला आनी चाहिए और यह समझ होनी चाहिए कि आज का युवा क्या सुनना चाहता है।

फोटोजर्नलिज्म और वीडियोग्राफी में करियर

फोटोजर्नलिस्ट वो होते हैं जो कैमरे के जरिए खबर को रिफ्लेक्ट करते हैं। अब अखबारों के अलावा यूट्यूब, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया पर भी फोटो और वीडियो की बहुत जरूरत होती है।

आप फैशन फोटोग्राफी, डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, शादी या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी जैसे क्षेत्रों में भी करियर बना सकते हैं। एक अच्छी फोटो हजार शब्दों की कहानी बयां कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... RBI Summer Internship: भारत के सबसे बड़े बैंक में काम करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

टेलीविजन और एनीमेशन में करियर

टीवी की दुनिया में अच्छे एंकर, रिपोर्टर और कंटेंट राइटर की जरूरत हमेशा रहती है। आजकल एनीमेशन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल खबरों को और दिलचस्प बनाने के लिए किया जाता है। अगर आप डिजाइन और क्रिएटिविटी में अच्छे हैं, तो एनीमेशन के जरिए भी मीडिया इंडस्ट्री में शानदार करियर बना सकते हैं।

नए जमाने का जर्नलिज्म

अब जर्नलिज्म सिर्फ कलम या कैमरे तक नहीं रह गया है। अब हर इंसान मोबाइल से खबर बना सकता है। लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी बात कह रहे हैं और खबरें शेयर कर रहे हैं। इसने जर्नलिज्म को और भी बड़ा बना दिया है। इसी वजह से अब हर युवा को डिजिटल और तकनीकी ज्ञान भी होना चाहिए।

मीडिया की दुनिया में करियर बनाने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नई तकनीक और ट्रेंड्स की जानकारी होना भी जरूरी है। अगर आप मेहनती हैं, सीखने के लिए तैयार हैं और आपकी भाषा और प्रेजेंटेशन पर पकड़ है, तो मीडिया इंडस्ट्री में आपके लिए कई शानदार अवसर हैं।

क्या पढ़ें और कैसे बनाएं करियर

अगर आप जर्नलिज्म में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के कोर्सेज की तरफ ध्यान देना होगा। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कई कोर्स उपलब्ध हैं।

इनमें सबसे प्रमुख हैं BA (Bachelor of Arts) in Journalism, MA (Master of Arts) in Journalism और Mass Communication। इन कोर्सेस में आपको पत्रकारिता की बुनियादी जानकारी, रिपोर्टिंग, लेखन और मीडिया के विभिन्न पहलुओं के बारे में सिखाया जाता है।

इसके अलावा, कई यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट हैं जो जर्नलिज्म में विशेष कोर्सेज की पढ़ाई करवाते हैं। जैसे:

  • हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी – यहां पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के अच्छे कोर्स किए जाते हैं जो विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए तैयार करते हैं।
  • आईआईएमसी (Indian Institute of Mass Communication) – यह संस्थान भारत का सबसे प्रमुख मीडिया संस्थान है, जहां पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन और मीडिया प्रबंधन के कोर्स किए जाते हैं।
  • माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी – यह विश्वविद्यालय भी पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में बेहतरीन शिक्षा प्रदान करता है।

इस कोर्स के जरूरी स्किल्स

इन कोर्सेस में आपको रिपोर्टिंग, एडिटिंग, कैमरा हैंडलिंग, ग्राफिक्स डिजाइन और कंटेंट राइटिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं। इसके अलावा, इन कोर्सेस के समय आपको वेब जर्नलिज्म, फोटोजर्नलिज्म, टीवी और रेडियो जर्नलिज्म, स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन, और पब्लिक रिलेशंस जैसे विषयों पर भी अभ्यास कराया जाता है।

इन कोर्सेस से आपको पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं को समझने का मौका मिलता है, जिससे आप किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं।

अगर आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास संचार कौशल (communication skills), रचनात्मकता (creativity), समय प्रबंधन (time management), और तकनीकी कौशल (technical skills) जैसी महत्वपूर्ण क्षमताएं हों।

जर्नलिज्म में सफलता पाने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने ज्ञान और कौशल में निरंतर सुधार करते रहें और नई मीडिया तकनीकों के साथ अपडेट रहें।

ये खबर भी पढ़ें... Internship : अगर जॉब से पहले चाहिए प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस तो इंटर्नशिप करना है जरूरी, जानें क्यों

एजुकेशन न्यूज | english journalism | Hindi Journalism | इंटरनेट मीडिया | Values of Journalism

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • english journalism
  • Hindi Journalism
  • इंटरनेट मीडिया
  • Values of Journalism
  • Career in Journalism
MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी

By Amresh Kushwaha

MP में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती! वेबसाइट पर बतानी होगी फीस, CCTV और काउंसलिंग भी जरूरी
मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश में महंगे डामर ने रोकी सड़कों की रफ्तार! करोड़ों के टेंडर अटके, अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी
भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता

By Ramanand Tiwari

भाजपा में गए कांग्रेसियों की घर वापसी पर पहरा, पद और सम्मान की सियासत में उलझे दलबदलू नेता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबने से मौत, बचाने उतरे पिता की भी गई जान
Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News; राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा
CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : धान खरीदी में अंगूठा अनिवार्य, 50 ट्रेनें रद्द; रायपुर में टैक्स छूट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप

By Sumit Kumar

डिप्टी CM के पूर्व OSD पर FIR, 2.75 करोड़ की फर्जी FDR से शराब ठेका लेने का आरोप