PM Internship Scheme : युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान, ऐप हुआ लॉन्च
PM Internship Scheme: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के तहत अब युवाओं के लिए आवेदन करना और भी आसान हो गया है। पहले जहां इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर की आवश्यकता थी, वहीं अब केंद्र सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे छात्र और युवा अपनी इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह एप केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया है। इसके साथ ही, कोलकाता में इस योजना से जुड़ी पहली सुविधा केंद्र भी खोला गया है।
ये खबर भी पढ़ें... PM Internship Yojna : पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन का मौका, 31 मार्च तक करें अप्लाई
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के बारे में
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम एक प्रमुख पहल है, जिसमें देश के अलग-अलग मंत्रालयों और बड़ी कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलता है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को असली कार्य अनुभव देना है, ताकि वे अपने करियर की दिशा को बेहतर समझ सकें और एक मजबूत पेशेवर नेटवर्क बना सकें। बता दें कि, अब इस स्कीम के तहत आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है, जो पहले 12 मार्च थी।
मोबाइल एप का लाभ
ये खबर भी पढ़ें...Amazon Internship 2025: अमेजन दे रहा वर्चुअल इंटर्नशिप का मौका, जल्दी करें एप्लाई
कन्वेनैंस सेण्टर की शुरुआत
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम से जुड़ी जानकारी देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कोलकाता में पहला सुविधा केंद्र (Convenience Center) भी लॉन्च किया। यह केंद्र उन युवाओं के लिए है जो इंटर्नशिप के बारे में और अधिक जानकारी लेना चाहते हैं। इन सुविधा केंद्रों पर युवाओं को आवेदन प्रक्रिया, इंटर्नशिप के मौकों, एलिजिबिलिटी और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।
देशभर में सुविधा केंद्र का विस्तार
केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत देशभर में 47 सुविधा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके जरिए 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर देने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दौर में 1.27 लाख युवाओं को इस स्कीम का लाभ मिला था, जबकि दूसरे दौर में 1.25 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... SAARC Internship 2025: इंटरनेशनल पॉलिसी और डिप्लोमेसी सीखने का मिलेगा मौका
कैसे करें आवेदन
- युवाओं को अब पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन करने के लिए अपने मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद, उन्हें आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
- आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए यह मोबाइल एप एक महत्वपूर्ण कदम है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक