QS World University Ranking में भारत IIT और IIM ने रचा इतिहास, जानें रैंकिंग
शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 भारत (QS World University Rankings 2026 India) के ताजा आंकड़ों ने यह बात दिया है कि भारतीय संस्थान अब केवल घरेलू स्तर पर ही नहीं, बल्कि लंदन और न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस साल के रिजल्ट में सबसे अच्छी बात यह है कि भारत के 12 संस्थानों ने दुनिया के टॉप 50 में अपनी जगह पक्की की है। भारत की सुधार दर (Improvement Rate) इस बार 44% रही है, जो दुनिया की किसी भी बड़ी एजुकेशन सिस्टम के मुकाबले सबसे तेज है।
आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे: इंजीनियरिंग के नए ग्लोबल लीडर
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली (IITDelhi) भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला संस्थान बनकर उभरा है। संस्थान ने वैश्विक स्तर पर 36वीं रैंक हासिल की है।
आईआईटी दिल्ली के 5 मेन इंजीनियरिंग विषय
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 36वीं रैंक
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 44वीं रैंक
कंप्यूटर साइंस: 45वीं रैंक
केमिकल इंजीनियरिंग: 48वीं रैंक
सिविल इंजीनियरिंग: 50वीं रैंक
वहीं, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए 'मिनरल और माइनिंग इंजीनियरिंग' में दुनिया भर में 36वां स्थान प्राप्त किया है।
| संस्थान (Institute) | विषय (Subject) | ग्लोबल रैंक (Global Rank) |
| आईआईएम अहमदाबाद | मार्केटिंग / बिजनेस स्टडीज | 21 |
| आईआईएम बेंगलुरु | बिजनेस और मैनेजमेंट | 29 |
| आईआईएम कोलकाता | बिजनेस और मैनेजमेंट | 47 |
आईआईएम अहमदाबाद का मार्केटिंग में ऐतिहासिक डेब्यू
मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने 2026 में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) को 'बिजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज' के साथ-साथ 'मार्केटिंग' (Marketing) विषय में दुनिया में 21वां स्थान मिला है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय मैनेजमेंट संस्थान मार्केटिंग जैसे विषय में इतनी ऊंची रैंक पर पहुंचा है।
जेएनयू, बिट्स पिलानी और एम्स ने भी किया सुधार
- JNU (Jawaharlal Nehru University): 'डेवलपमेंट स्टडीज' में जेएनयू ने दुनिया में अपनी 26वीं रैंक बरकरार रखी है।
- बिट्स पिलानी (BITS Pilani): फार्मेसी और फार्माकोलॉजी (Pharmacy & Pharmacology) में बिट्स पिलानी ने लंबी छलांग लगाते हुए 45वीं रैंक हासिल की है।
- एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi): चिकित्सा (Medicine) के क्षेत्र में एम्स ने सुधार करते हुए वैश्विक स्तर पर 105वीं रैंक हासिल की है, जो भारत के किसी भी मेडिकल कॉलेज के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
ये भी पढ़ें...
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर और एवीपी के 104 पदों पर निकली सीधी भर्ती
UK University in India: छात्रों के लिए खुशखबरी, भारत में खुलेंगे ब्रिटेन यूनिवर्सिटीज कैंपस
MP Board Result 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कब होंगे जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट
SC छात्रों के लिए सस्ती एजुकेशन लोन योजना, NSFDC Education Loan के लिए करें अप्लाई