SAARC Internship 2025: इंटरनेशनल पॉलिसी और डिप्लोमेसी सीखने का मिलेगा मौका

Kaushiki | Mar 02, 2025, 10:34 IST
SAARC INTERNSHIP
SAARC इंटर्नशिप नेपाल के काठमांडू में आयोजित की जाती है, जहां छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और नीति निर्माण का गहरा अनुभव मिलता है। ये बिना स्टाइपेंड के होने के बावजूद करियर ग्रोथ के लिए एक बेहतरीन अवसर हैे...

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी (SAARC- South Asian Association for Regional Cooperation) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन (International Organization) है, जिसकी स्थापना 1985 में की गई थी। इसमें भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान शामिल हैं। इसका मेन ऑब्जेक्टिव इन देशों के बीच आर्थिक (Economic), सामाजिक (Social), सांस्कृतिक (cultural) और तकनीकी सहयोग (Technical Cooperation) को बढ़ावा देना है।



इस संगठन का सेक्रेटेरिएट नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित है, जहां से इसके सभी कार्यक्रम और गतिविधियां संचालित की जाती हैं। SAARC के तहत कई प्रकार की योजनाएं और प्रोग्राम चलते हैं, जिनमें इंटर्नशिप प्रोग्राम भी शामिल है। ये इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और नीति निर्माण में रुचि रखते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...

SAARC इंटर्नशिप प्रोग्राम क्या है

ये खबर भी पढ़ें..

इंटर्नशिप की टाइम पीरियड

SAARC इंटर्नशिप दो सत्रों में कराई जाती है,



  • पहला सत्र मई से जुलाई 2025 के बीच समर सेशन के रूप में आयोजित किया जाएगा।
  • दूसरा सत्र नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच विंटर सेशन के रूप में होगा।
  • छात्रों को अपने सुविधा मुताबिक किसी एक सत्र का चयन करना होगा और उसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • ये इंटर्नशिप पूरी तरह से अनपेड होगी, यानी इसमें कोई स्टाइपेंड या वेतन नहीं दिया जाएगा।
  • हालांकि, यहां मिलने वाला अनुभव छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संगठनों की कार्यशैली को समझने और डिप्लोमेसी, नीति निर्माण और क्षेत्रीय विकास जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने में मदद करेगा।

इंटर्नशिप के लिए एबिलिटी

SAARC इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। सबसे पहले, एप्लिकेंट किसी भी SAARC सदस्य देश का निवासी होना चाहिए। उन्हें किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहे होना चाहिए। उनका एजुकेशनल फील्ड पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन, इकोनॉमिक्स या डेवलपमेंट स्टडीज से जुड़ा होना जरूरी है।



इसके अलावा, ऍप्लिकैंट्स की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए और उन्हें अंग्रेजी भाषा में एफिशिएंसी होनी जरूरी है। सबसे जरूरी बात ये है कि उम्मीदवारों की क्षेत्रीय सहयोग और कूटनीति में रुचि होनी चाहिए, क्योंकि ये इंटर्नशिप मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संगठनों के काम करने के तरीके को समझने पर केंद्रित होती है।



ये खबर भी पढ़ें..

इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को कुछ रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स तैयार करने होंगे। इसमें उनका सीवी (रिज्यूमे), किसी एडुकेशनिस्ट या प्रोफेसर से मिला रिकमेंडेशन लेटर, रिसर्च कार्यों से संबंधित प्रमाण पत्र और एक कवर लेटर शामिल होना चाहिए।


छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि इंटर्नशिप के लिए आवेदन सत्र की शुरुआत से तीन महीने पहले किया जाना चाहिए। आवेदन SAARC सचिवालय की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। वेबसाइट पर जाकर छात्र अपने इच्छित सत्र का चयन कर सकते हैं और आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।



इंटर्नशिप के फायदे

बता दें कि, इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों और नीति निर्माण की गहरी समझ मिलेगी। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को राजनयिकों और नीति विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे पॉलिसी रिसर्च और कूटनीति के क्षेत्र में अपना ज्ञान बढ़ा सकेंगे। इस इंटर्नशिप में छात्र हाई लेवल कॉन्फ्रेंस और बैठकों के आयोजन की प्रक्रिया को समझेंगे। इसके अलावा, रिसर्च, टीमवर्क, कम्युनिकेशन और समस्या समाधान कौशल को भी विकसित करने का मौका मिलेगा। SAARC इंटर्नशिप छात्रों के लिए नेटवर्किंग का भी एक शानदार मौका है, जिससे उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय संगठनों में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें..

FAQ

  1. SAARC इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    SAARC सदस्य देशों के 18 से 30 वर्ष की आयु के अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र, जिनका अध्ययन पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशन या इकोनॉमिक्स से जुड़ा हो, वे इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. SAARC इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
    आवेदन करने के लिए SAARC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के लिए रिक्वायर्ड डाक्यूमेंट्स को समय पर अपलोड करना जरूरी है।
  3. क्या SAARC इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिया जाता है?
    नहीं, यह इंटर्नशिप पूरी तरह से अनपेड है, लेकिन इसमें मिलने वाला अनुभव भविष्य में करियर बनाने में काफी मदद कर सकता है।
  4. SAARC इंटर्नशिप कहां होती है?
    SAARC इंटर्नशिप नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित SAARC सचिवालय में आयोजित की जाती है।
  5. SAARC इंटर्नशिप से क्या लाभ हैं?
    इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संबंधों, नीति निर्माण और कूटनीति का गहरा अनुभव मिलेगा। साथ ही, यह उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • internship
  • नेपाल
  • internship opportunity
  • SAARC