कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एसबीआई में इंटर्नशिप का मौका, करें अप्लाई
SBI Summer Internship 2026: अगर आप बैंकिंग या फाइनेंस की फील्ड में अपना करियर चमकाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है। SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), युवाओं के लिए 'समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' की शानदार अपॉर्चुनिटी लेकर आया है।
इस इंटर्नशिप के जरिए आपको बैंकिंग सेक्टर का रियल-वर्ल्ड प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। आप जान पाएंगे कि भारत का सबसे बड़ा बैंक अंदर से कैसे काम करता है। बड़े-बड़े ऑफिसर्स के साथ हैंड-ऑन काम करने का मौका भी मिलेगा।
इसलिए अगर आप एलिजिबल हैं, तो सीधे अपने एसबीआई लोकल हेड ऑफिस (LHO) के L&D डिपार्टमेंट से कांटेक्ट करें। रिज्यूमे, कॉलेज का ऑफिशियल लेटर और केवाईसी (KYC) डॉक्यूमेंट्स रेडी रखें।
समर इंटर्नशिप में क्या है खास
एसबीआई समर इंटर्नशिप के जरिए आपको बैंक के बड़े अधिकारियों संग काम करने का मौका मिलता है। आप करीब से समझ पाएंगे कि भारत का सबसे बड़ा बैंक कैसे काम करता है।
एसबीआई भर्ती प्रोग्राम उन छात्रों के लिए बनाया गया है जिनके कोर्स में ट्रेनिंग जरूरी है। यह मौका आपको एसबीआई के ऑफिस और लर्निंग सेंटर के जरिए दिया जाता है।
फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- इंटर्नशिप स्कीम मेंआवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे।
- सबसे पहले आपको भरा हुआ इंटर्नशिप एप्लीकेशन फॉर्म जमा करना होगा।
- इसके साथ ही अपना एक अपडेटेड और शानदार रिज्यूमे तैयार रखें।
- अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी का ऑफिशियल लेटर भी जरूर साथ लगाएं।
- इस लेटर में लिखा हो कि इंटर्नशिप आपके कोर्स का जरूरी हिस्सा है।
- पहचान के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं।
- ये सारे पेपर्स आपके पास पहले से तैयार होने चाहिए।
कौन कर सकता है अप्लाई
- इस इंटर्नशिप में अप्लाई के लिए कुछ खास शर्तें रखी गई हैं।
- छात्र का यूजीसी (UGC) या एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त कॉलेज में होना जरूरी है।
- आपका फुल-टाइम स्टूडेंट होना भी इस योजना के लिए जरूरी माना जाएगा।
- ये इंटर्नशिप आपके एकेडमिक कोर्स का जरूरी हिस्सा होना चाहिए।
- अगर आपके कोर्स में इंडस्ट्री ट्रेनिंग तय है तो आप फॉर्म भर सकते हैं।
- छात्रों का चयन कैंपस सिलेक्शन या डायरेक्ट ऑफिस संपर्क से किया जाता है।
कैसे होगा सिलेक्शन
सिलेक्शन प्रोसेस में मेनली एक पर्सनल इंटरव्यू लिया जाता है। जरूरत पड़ने पर बैंक अधिकारी ग्रुप डिस्कशन भी करा सकते हैं। सर्किल ऑफिस के लिए सिलेक्शन का काम लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट करता है।
कॉरपोरेट सेंटर के लिए एचआर और एडमिन डिपार्टमेंट फैसला लेता है। छात्रों को बिना देर किए अपनी पसंद के लोकल हेड ऑफिस जाना चाहिए। वहां जाकर आप लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट से सीधा संपर्क कर सकते हैं।
लोकल हेड ऑफिस से करें संपर्क
ध्यान रखें कि एसबीआई इसके लिए कोई नेशनल लेवल का सिंगल पोर्टल नहीं चलाता। हर रीजनल ऑफिस अपने हिसाब से सीटें और जरूरतें तय करता है। इसलिए अपने कॉलेज के प्लेसमेंट सेल से लगातार जानकारी लेते रहें।
किसी दूसरी ब्रांच में दिया गया आवेदन भी संबंधित डिपार्टमेंट को भेजा जाता है। लेकिन सीधा एलएचओ (LHO) के एलएंडडी (L&D) डिपार्टमेंट जाना सबसे बेहतर रहता है।
समय रहते संपर्क करने पर आपका आवेदन जल्दी प्रोसेस हो जाएगा। एसबीआई की ऑफिशियल करियर वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर इंटर्नशिप से जुड़े नए नोटिफिकेशन्स चेक करें।
ये खबरें भी पढ़ें....
Government Internship 2026: 6 हफ्ते के फ्री इंटर्नशिप का मौका, 31 जुलाई है लास्ट डेट
अब हर इंटर्नशिप का पूरा रिकॉर्ड रखेगी सरकार, जानें New Internship Rules 2026
Career Option after 12th: इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?
Career Tips: परफेक्ट और प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स