SBI Fellowship 2025: सरकारी बैंक दे रहा है फेलोशिप का मौका, आज ही करें अप्लाई

Manya Jain | Mar 10, 2025, 15:05 IST
SBI Fellowship 2025
SBI फाउंडेशन ने यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह 13 महीने का कार्यक्रम युवाओं को ग्रामीण भारत में बदलाव लाने और व्यावहारिक अनुभव देने का मौका देता है। आप ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SBI Fellowship 2025 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) फाउंडेशन ने 'यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025' (SBI Youth for India Fellowship 2025) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह 13 महीने का कार्यक्रम युवाओं को ग्रामीण भारत में सकारात्मक परिवर्तन लाने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है। यदि आप ग्रामीण विकास में रुचि रखते हैं और समाज में योगदान देना चाहते हैं, तो यह फेलोशिप आपके लिए बढ़िया है।



फेलोशिप का ऐम

इस फेलोशिप (SBI Fellowship Benefits) का मेन ऐम शिक्षित युवाओं को ग्रामीण भारत की चुनौतियों का सामना करने और वहां के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। फेलोशिप के दौरान, प्रतिभागी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, और आजीविका संवर्धन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करेंगे।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

फेलोशिप के लिए आवेदन करने से पहले, निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान में रखें।



ये खबर भी पढ़ें...Exam Tips: 15 मिनट के इस गोल्डन टाइम को बनाएं अपनी एग्जाम स्ट्रेटेजी का हिस्सा



फेलोशिप के लाभ

  • मासिक स्टाइपेंड: 16 हजार हर महीने
  • यात्रा भत्ता: 2 हजार हर महीने।
  • परियोजना व्यय भत्ता: 1 हजार हर महीने।
  • रीएडजस्टमेंट अलाउंस: कार्यक्रम पूर्ण होने पर 90 हजार
  • आवास सहायता: परियोजना स्थल पर सुरक्षित और सुविधाजनक आवास की व्यवस्था।
  • स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा: फेलोशिप (Youth for India Fellowship 2025) अवधि के दौरान स्वास्थ्य और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी।



  • ऑनलाइन आवेदन और इवैल्यूएशन : उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • व्यक्तिगत इंटरव्यू : इवैल्यूएशन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन: सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को सूचित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...MP Board Exam Tips: संस्कृत में टॉप स्कोर करने के लिए फॉलो करें ये गोल्डन टिप्स



आवेदन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन असेसमेंट



  • आधिकारिक वेबसाइटyouthforindia.orgपर जाएं और "Apply Now" पर क्लिक करें।
  • अपना अकाउंट बनाएं और आवश्यक जानकारी भरें।
  • ऑनलाइन इवैल्यूएशन पूरा करें, जिसमें आपके विचार, नजरिये, और फेलोशिप में शामिल होने की इंस्पिरेशन पर आधारित प्रश्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें...Startup India : सरकार दे रही स्टार्टअप शुरू करने का शानदार मौका, ऐसे उठाएं लाभ



पर्सनल इंटरव्यू



  • ऑनलाइन इवैल्यूएशन के बाद चयनित (Youth for India Fellowship 2025) उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • यह चरण उम्मीदवार की व्यक्तिगत विशेषताओं और भूमिका के लिए उपयुक्तता का इवैल्यूएशन करेगा।

SBI Fellowship 2025 Apply Online Link



FAQ

  1. SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 क्या है?
    यह 13 महीने का फेलोशिप प्रोग्राम है, जिसमें युवा ग्रामीण भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान दे सकते हैं।
  2. SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    21 से 32 वर्ष के भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान के नागरिक या OCI धारक जिनके पास ग्रेजुएट डिग्री हो।
  3. SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप 2025 में क्या लाभ मिलते हैं?
    16 हजार रुपए मासिक स्टाइपेंड, 2 हजार रुपए यात्रा भत्ता, 90 हजार रुपए रीएडजस्टमेंट अलाउंस, आवास, बीमा और प्रमाण पत्र।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



Tags:
  • State Bank of India
  • Vacancy in State Bank of India
  • internship
  • SBI
  • sbi recruitment
  • internship scheme
  • sbi bank job
  • internship opportunity
  • JOBS 2025