Dr. Reddy Foundation Scholarship से महिलाओं को मिलेगी हायर एजुकेशन के लिए लाखों रुपए तक की मदद

Kaushiki | Jun 17, 2025, 14:12 IST
डॉ. रेड्डी फाउंडेशन
डॉ. रेड्डी फाउंडेशन सशक्त छात्रवृत्ति भारतीय महिलाओं को विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा में पढ़ाई का मौका दे रही है। चुने गए उम्मीदवारों को 3 साल तक आर्थिक मदद मिलेगी।

डॉ. रेड्डी फाउंडेशन सशक्त छात्रवृत्ति भारतीय महिलाओं को शिक्षा में एक्सीलेंस हासिल करने का एक बेहतरीन मौका देती है। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को प्रोत्साहित करना है जो विज्ञान, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं।



इस छात्रवृत्ति के तहत, योग्य छात्राओं को 3 साल तक 80 हजार रुपए प्रति वर्ष दिया जाएगा जो कुल मिलाकर 2 लाख 40 हजार रुपए होता है।



ये खबर भी पढ़ें...Fulbright Foreign Scholarship : अमेरिका में टीचर बनने का मौका, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी



स्कॉलरशिप के बारे में

Dr. Reddy's Foundation के तहत स्पॉन्सर्ड यह छात्रवृत्ति भारत की महिलाओं के लिए है जो B.Sc. (Natural/Pure Sciences), B.Tech., या MBBS की डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश ले चुकी हैं। यह छात्रवृत्ति विशेष रूप से उन छात्रों को दी जाएगी जो ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और जिनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कमजोर है।



छात्रवृत्ति का उद्देश्य क्या है

इस छात्रवृत्ति का मुख्य उद्देश्य भारतीय महिलाओं को हाई क्वालिटी एजुकेशन लेने का अवसर देना है, ताकि वे अपने जीवन को सुधार सकें और समाज में अच्छी और जरूरी कंट्रीब्यूशन दे सकें।



एलिजिबिलिटी

इस छात्रवृत्ति में एलिजिबिल होने के लिए, उम्मीदवार को इन शर्तों को पूरा करना होगा:



  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार को कक्षा 12 (Class 12) पास होना चाहिए।
  • B.Tech, M.B.B.S, या Natural/Pure Sciences में B.Sc. में दाखिला होना चाहिए।
  • सिलेक्शन प्रायोरिटी उन छात्रों को दी जाएगी जो ग्रामीण क्षेत्रों से हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
  • ध्यान दें: इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार का संबंधित संस्थान में दाखिला कन्फर्म होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... PM Yasasvi Scholarship Yojna : OBC, EBC और DNT छात्रों के लिए 1 लाख तक की स्कॉलरशिप



जरूरी डेट्स

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 जून 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2025

जरूरी डाक्यूमेंट्स

आवेदन के समय उम्मीदवार को इन डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने होंगे:



  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • कक्षा 10 की सर्टिफिकेट
  • आय प्रमाण पत्र (यदि घर का वार्षिक आय ₹5,00,000 से कम है)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    ऑप्शनल डाक्यूमेंट्स:
  • कक्षा 12 सर्टिफिकेट
  • कक्षा 10 की मार्कशीट

ये खबर भी पढ़ें... अगर करनी है आयुर्वेद में पढ़ाई, तो AYUSH Scholarship Scheme देगी पूरा खर्चा, जानें कैसे



छात्रवृत्ति के लाभ

इस छात्रवृत्ति से चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्षों तक 80 हजार रुपए प्रति वर्ष (कुल 2 लाख 40 हजार रुपए) की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ये उनके कॉलेज की ट्यूशन फीस, स्टडी एक्सपेंसेस और बेसिक लिविंग खर्चों को कवर करेगी।



आवेदन कैसे करें

  • 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • सभी जरूरी जानकारी भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
  • उम्मीदवारों का चयन मेरिट और एजुकेशनल रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा।
  • नोट: छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास आवेदन किए गए संस्थान में दाखिला कन्फर्म हो।

नियम और शर्तें

  • छात्रवृत्ति का पेमेंट: छात्रवृत्ति का पेमेंट तब होगा जब आवेदक अपनी ट्यूशन फीस का पार्शियल पेमेंट करने की रसीद दिखाएंगे।
  • आवेदन अस्वीकृति: DRF को किसी भी आवेदन को अस्वीकृत करने का अधिकार है, अगर वह नियमों के मुताबिक न हो।
  • अपीयरेंस और परफॉरमेंस : छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों को कक्षा में नियमित रूप से उपस्थित रहना होगा और स्कूल/कॉलेज में परफॉरमेंस स्टैंडर्ड्स सेट को पूरा करना होगा।
  • फोटो और प्रोफाइल का उपयोग: DRF को छात्रवृत्ति आवेदकों और लाभार्थियों की तस्वीरों और प्रोफाइल का उपयोग भविष्य में प्रकाशन और अन्य कार्यों के लिए करने का अधिकार है।
  • फाइनेंसियल वेरिफिकेशन: DRF को आवेदकों/लाभार्थियों की परिवार की वित्तीय स्थिति की जांच करने का अधिकार है।
  • कानूनी अधिकार नहीं: यह छात्रवृत्ति DRF द्वारा एक सहायता कार्यक्रम के रूप में दी जाती है और यह किसी आवेदक का कानूनी अधिकार नहीं है, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए।

Contact Details

Dr. Reddy's Foundation


6-3-655/12, Somajiguda,


Hyderabad - 500082


Email ID: info@sashaktscholarship.org | Phone Number: (+91 40) 48562041, 23319697



Important Links

Latest scholarship link


Apply online link


Media Link


Original website ये खबर भी पढ़ें... IDFC FIRST Bank Scholarship से MBA के छात्रों को मिलेगा दो लाख रुपए तक का फंड, जानें आवेदन प्रक्रिया अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬 👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧 छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप | National Scholarship | Higher Education Incentive Fund Scholarship Scheme

Tags:
  • Higher Education Incentive Fund Scholarship Scheme
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • National Scholarship
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप