अगर करनी है आयुर्वेद में पढ़ाई, तो AYUSH Scholarship Scheme देगी पूरा खर्चा, जानें कैसे

Manya Jain | Jun 11, 2025, 15:43 IST
Share
 AYUSH SCHOLARSHIP SCHEME 2025
AYUSH SCHOLARSHIP SCHEME 2025

आयुष स्कॉलरशिप योजना 2025-26 भारतीय छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इसमें आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसे पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले छात्रों को हर महीने 43,500 रुपए की छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा पेश की गई आयुष स्कॉलरशिप योजना 2025-26 भारतीय छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।

यह योजना आयुर्वेद,योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) जैसे पाठ्यक्रमों में भारतीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए है।

चयनित छात्रों को इस योजना के तहत हर महीने 43 हजार 500 रुपए तक की स्कॉलरशिप, हवाई यात्रा और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे अपनी शिक्षा से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें और बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

🎯 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदनकर्ता की आयु 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।

आयुर्वेदिक मेडिसिन और सर्जरी, सिद्ध मेडिसिन और सर्जरी, यूनानी मेडिसिन और सर्जरी, या होम्योपैथिक मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन डिग्री के लिए 12वीं कक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान विषयों के साथ पास होना चाहिए।

योग में बी.एससी. और योग शास्त्र में बी.ए. के लिए 12वीं कक्षा में कोई भी विषय चुना हो।

आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी के मास्टर डिग्री के लिए संबंधित ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए जो केंद्रीय आयुर्वेद चिकित्सा परिषद (CCIM) द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

होम्योपैथी के मास्टर डिग्री के लिए संबंधित ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए जो केंद्रीय होम्योपैथी परिषद (CCH) द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

आयुर्वेद और यूनानी के पीएचडी डिग्री के लिए CCIM द्वारा मान्यता प्राप्त मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...IDFC FIRST Bank Scholarship से MBA के छात्रों को मिलेगा दो लाख रुपए तक का फंड, जानें आवेदन प्रक्रिया

💰स्कॉलरशिप के बेनिफिट्स

🏡 जीवित भत्ता (Living Allowance)

ग्रेजुएशन छात्र: 18 हजार हर महीने

मास्टर डिग्री (प्रथम साल): 35 हजार रुपए हर महीने

मास्टर डिग्री (द्वितीय और तृतीय साल): 38 हजार रुपए हर महीने

पीएचडी छात्र: 43 हजार 500 रुपए हर महीने

🏠 किराया भत्ता (Rent Allowance)

दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, और चेन्नई में ₹6 हजार 500 हर महीने तक

अन्य शहरों में 5 हजार रुपए हर महीने तक

ये भी पढ़ें...विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन

📚 वार्षिक अनुदान (Annual Contingent Grant)

ग्रेजुएशन और डिप्लोमा (योग) छात्रों के लिए 4 हजार 500 रुपए

पीएचडी/MD/MS छात्रों के लिए 12 हजार रुपए

✈️ थीसिस और डिशर्टेशन खर्च:

पीएचडी छात्रों के लिए 10 हजार रुपए

MD/MS छात्रों के लिए 7 हजार (प्रस्तुत परियोजना के साथ)

✈️ हवाई यात्रा

चयनित छात्रों को प्रवेश के समय और ग्रेजुएशन होने पर दो बार हवाई यात्रा का खर्च मिलेगा। यह यात्रा उनके गृह देश की राजधानी से भारत के निकटतम हवाई अड्डे तक होगी।

ये भी पढ़ें...साइंस एंड रिसर्च के लिए Inspire Scholarship देगी आपको पैसा, ऐसे करें आवेदन

📄 आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

📝 आवेदन प्रक्रिया

  • इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना सरल और सीधा है। आवेदन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण हैं:
  • ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड के राइट ओर 'Register' बटन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर 'Register' करें (यदि पहले से रजिस्टर्ड हो चुका हो, तो अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से लॉगिन करें)।
  • पृष्ठ के शीर्ष दाहिने कोने में 'Registration' पर क्लिक करें और ‘Applicant Registration’ बटन दबाएं।
  • आवश्यक जानकारी भरकर 'Submit' पर क्लिक करें (यदि पहले से पंजीकरण हो चुका है, तो वैध क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें)।
  • पृष्ठ के निचले भाग में जाकर वैध क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
  • 'Are you an applicant?' के लिए 'Yes' विकल्प चुनें और 'Ayush Scholarship Scheme 2025-26' का चयन करें।
  • कैप्चा भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Central Sector Scholarship | Central Sector Scheme of Scholarship | Education news | top education news | छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • Education news
  • top education news
  • Central Sector Scheme of Scholarship
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
  • Central Sector Scholarship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान