South Asia Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए UK में पढ़ाई का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

Kaushiki | Apr 21, 2025, 11:08 IST
south-asia-postgraduate-scholarship-nottingham
साउथ एशिया पोस्टग्रेजुएट एक्सीलेंस अवार्ड 2025 यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम की स्कॉलरशिप है, जो शैक्षणिक रूप से ब्रिलियंट स्टूडेंट्स की मास्टर्स के लिए आर्थिक सहयोग देती है। इसके लिए आवेदन करने वाले को मास्टर्स कोर्स का ऑफर होना चाहिए।

South Asia Scholarship: यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम (University of Nottingham) के तहत शुरू की गई यह स्कॉलरशिप योजना उन अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आर्थिक सहायता देती है जो शैक्षणिक रूप से एक्सीलेंट हैं और अपने चुने हुए क्षेत्र को लेकर गंभीर हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य साउथ एशिया के ब्रिलियंट स्टूडेंट्स की मास्टर्स शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देना है।



ये खबर भी पढ़ें... Cambridge University Scholarship दे रही विदेश में मास्टर्स का मौका, करें आवेदन



📋 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदनकर्ता को चाहिए कि वह:



  • भारत समेत साउथ एशियाई देश का निवासी हो
  • विदेशी छात्र (Overseas Student) की श्रेणी में आता हो
  • यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम से 2025-26 सत्र के लिए फुल टाइम मास्टर्स (including MRes) में एडमिशन ऑफर मिल चुका हो
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई 2025

🎁 बेनिफिट्स

  • चयनित छात्रों को £8,000 (लगभग 85 लाख रुपए) तक की ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी।
  • यह अमाउंट फुल टाइम मास्टर्स प्रोग्राम के लिए है।

ये खबर भी पढ़ें... Commonwealth Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए UK में फ्री एजुकेशन का मौका



📑 जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • वैलिड पासपोर्ट और वीजा
  • यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर
  • इंग्लिश लैंग्वेज स्कोर (IELTS, TOEFL, PTE) पिछले दो साल के अंदर रिसीव किया गया हो
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  • ग्रैजुएशन और अन्य डिग्रियों के दो रिफरेन्स लेटर (if necessary)

🖥️ आवेदन प्रक्रिया

  • 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें
  • नए यूजर हैं तो रजिस्टर करें, नहीं तो लॉग इन करें
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर मास्टर्स कोर्स के लिए आवेदन करें और ऑफर लेटर लें
  • स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • नेसेसरी इनफार्मेशन भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवेदन सबमिट करें

ये खबर भी पढ़ें... Cadence Scholarship : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बेस्ट है ये स्कॉलरशिप



⚖️ नियम और शर्तें

  • छात्र को समयसीमा के भीतर एडमिशन स्वीकार करना होगा
  • अगर छात्र स्कॉलरशिप के साथ कोई और फंडिंग लेता है तो विश्वविद्यालय को सूचित करना जरूरी होगा
  • प्रोग्राम बदलने या बीच में कोर्स छोड़ने की स्थिति में अनुमति लेनी होगी
  • स्कॉलरशिप रद्द होने की स्थिति में प्रॉक्सी अमाउंट लौटानी पड़ सकती है
  • यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप पाने वालों से प्रमोशनल एक्टिविटीज में भाग लेने की अनुमति मांग सकती है

ADDRESS:



University of Nottingham


University Park


Nottingham, NG7 2RD


Email ID: international-office@nottingham.ac.uk | Phone Number: +44 (0) 115 951 5151



Higher Education Incentive Fund Scholarship Scheme | government schemes | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप | विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
Important Links

ये खबर भी पढ़ें...MEXT Scholarship: भारतीय छात्रों को जापान दे रहा फ्री में पढ़ाई करने का मौका, अभी करें अप्लाई



Tags:
  • Higher Education Incentive Fund Scholarship Scheme
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • government schemes
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
  • विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप