SSC Exam Calendar 2026-27, इस साल CGL, CHSL और GD कांस्टेबल सहित होंगी ये परीक्षा
एसएससी ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अपडेट जारी किया है। आयोग ने साल 2026-27 का नया परीक्षा कैलेंडर घोषित कर दिया है। इस शेड्यूल में सीजीएल (SSC CGL Exam) और सीएचएसएल (CHSL) की तारीखें बदल गई हैं। जीडी कांस्टेबल जैसी बड़ी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 के समय में भी बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार में अफसर बनने का सपना देखने वालों के लिए यह जरूरी है। सभी परीक्षाओं (exam calendar) की नई तारीखों को ध्यान से चेक कर लें।
SSC CGL और CHSL शेड्यूल
1. SSC CGL 2026 (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल)
- नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 31 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
- टियर-1 परीक्षा तिथि: मई – जून 2026
2. SSC CHSL 2026 (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल)
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका होता है।
- नोटिफिकेशन और आवेदन शुरू: 30 अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
- टियर-1 परीक्षा तिथि: जुलाई – सितंबर 2026
एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026-27
| परीक्षा का नाम (Name of Exam) | विज्ञापन तिथि (Notification) | अंतिम तिथि (Last Date) | परीक्षा का महीना (Exam Month) |
| सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा | 31-03-2026 | 30-04-2026 | मई – जुलाई 2026 |
| जूनियर इंजीनियर (JE) | 31-03-2026 | 30-04-2026 | मई – जून 2026 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ | 30-04-2026 | 31-05-2026 | अगस्त – सितंबर 2026 |
| संयुक्त हिंदी ट्रांसलेटर | 30-04-2026 | 31-05-2026 | अगस्त – सितंबर 2026 |
| दिल्ली पुलिस & CAPF SI | 31-05-2026 | 30-06-2026 | अक्टूबर – नवंबर 2026 |
| MTS और हवलदार भर्ती | 30-06-2026 | 31-07-2026 | सितंबर – नवंबर 2026 |
| कांस्टेबल (GD) 2027 | 30-09-2026 | 31-10-2026 | जनवरी – मार्च 2027 |
इन चीजों का रखें ध्यान
- आधिकारिक वेबसाइट: हमेशा नए अपडेट के लिए ssc.gov.in पर विजिट करें।
- सिलेबस का विश्लेषण: परीक्षा की तिथि से कम से कम 6 महीने पहले सिलेबस पूरा करने का लक्ष्य रखें।
- मॉक टेस्ट: टियर-1 परीक्षा के अभ्यास के लिए साप्ताहिक मॉक टेस्ट जरूर दें।
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026
रक्षा और पुलिस सेवा में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector) भर्ती आने वाली है। एसएससी कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती का विज्ञापन 31 मई 2026 को जारी होगा। उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर और नवंबर के महीनों में आयोजित की जाएगी।
एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2026
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है जो कम उम्र में सरकारी सेवा में प्रवेश करना चाहते हैं।
- नोटिफिकेशन तिथि: 30 जून 2026
- आवेदन की समय सीमा: 31 जुलाई 2026
- परीक्षा आयोजन: सितंबर से नवंबर 2026 के बीच
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027
अर्धसैनिक बलों (CAPFs) और असम राइफल्स में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए युवाओं को थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। इसकी प्रक्रिया 2026 के अंत में शुरू होगी।
- विज्ञापन की तारीख: 30 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
- परीक्षा का महीना: जनवरी से मार्च 2027 के बीच
ये भी पढ़ें...
RRB Technician Answer Key जारी, ग्रेड-1 और ग्रेड-3 रिस्पॉन्स शीट ऐसे करें डाउनलोड
क्यों पाकिस्तान और नेपाल से भी कम खुश हैं भारतीय, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026
मध्यप्रदेश के चार हजार स्कूलों में शुरू होगा हैप्पीनेस कोर्स
CBSE 10th Board Exam में मार्क्स सुधारने का दूसरा मौका