RRB Technician Answer Key जारी, ग्रेड-1 और ग्रेड-3 रिस्पॉन्स शीट ऐसे करें डाउनलोड
Manya Jain | Mar 20, 2026, 15:21 IST
RRB Technician Answer Key
आरआरबी टेक्निशियन उत्तर कुंजी 2026 (RRB Technician Answer Key) जारी हो गई है। उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।साथ ही 27 मार्च तक आपत्ति दर्ज करें।
Education news.भारतीय रेलवे ने तकनीशियन भर्ती (rrb technician) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ग्रेड-1 और ग्रेड-3 की आंसर की (answer key out) स्कोर कार्ड बेबसाइट पर उपलब्ध है। लाखों उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। आप रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। उत्तर कुंजी से आप अपने अंकों का अंदाजा लगा पाएंगे। इससे परीक्षा की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहती है। अपना स्कोर चेक करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करें। इसमें अंक जोड़ने और आपत्ति दर्ज करने के नियम दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कसशन क्यों जरुरी, जानिए कारण
क्या आपके करीबी ही आपको कर रहे बीमार, PNAS के रिसर्च ने किया खुलासा
घूंघट से डिजिटल मार्केट तक: वूमनिया ने बदली बिजनेस में महिलाओं की तस्वीर
World Cancer Day: एमपी के इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा
जरूरी डेट्स
| कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
| परीक्षा का आयोजन | 06 मार्च से 10 मार्च 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 19 मार्च 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 27 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे तक) |
| अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) | अप्रैल 2026 (अपेक्षित) |
एक्सपेक्टेड मार्क्स ऐसे करें कैलकुलेट
नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) का ध्यान: परीक्षा में गलत उत्तर देने पर आपके नंबर कटेंगे। इसलिए सावधानी से अपने सही और गलत जवाबों की गिनती करें।- नंबरों का गणित: हर सही जवाब के लिए आपको पूरा 1 नंबर मिलेगा। वहीं हर गलत जवाब के लिए 0.33 (यानी 1/3) नंबर काट लिए जाएंगे।
- बिना हल किए सवाल: जिन सवालों के जवाब आपने नहीं दिए हैं, उनके नंबर नहीं कटेंगे। ऐसे सवालों के लिए आपको जीरो अंक मिलेगा।
- स्कोर निकालने का फॉर्मूला: अपने सही जवाबों की संख्या में से गलत जवाबों के कटे हुए नंबर घटा दें। इससे आपको अपना फाइनल स्कोर पता चल जाएगा।
- एक उदाहरण से समझें: मान लीजिए आपने 80 सवाल किए और 15 गलत हो गए। ऐसे में 65 सही जवाबों में से 5 नंबर (गलत वाले) कट जाएंगे। आपका आखिरी स्कोर 60 नंबर के आसपास रहेगा।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
- अंतिम तिथि: 27 मार्च 2026 तक।
- शुल्क: 50 रुपए प्रति प्रश्न (बैंक शुल्क अतिरिक्त)।
- रिफंड: यदि उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो 50 रुपए का शुल्क उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।
- भुगतान मोड: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग या रुपे कार्ड।
आरआरबी टेक्निशियन आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्र की वेबसाइट (जैसे rrbbhopal.gov.in ) खोलें।
- लिंक का चयन करें: होमपेज पर "CEN 02/2025 आरआरबी टेक्नीशियन आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण भरें: अपना एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और पासवर्ड/जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
- सबमिट करें: कैप्चा कोड भरकर 'Login' बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करें: आपकी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।
उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट को 27 मार्च से पहले ही सुरक्षित कर लें, क्योंकि इस तिथि के बाद पोर्टल से लिंक हटा दिया जाएगा।
पार्टनर से नो-गो टॉपिक्स डिस्कसशन क्यों जरुरी, जानिए कारण
क्या आपके करीबी ही आपको कर रहे बीमार, PNAS के रिसर्च ने किया खुलासा
घूंघट से डिजिटल मार्केट तक: वूमनिया ने बदली बिजनेस में महिलाओं की तस्वीर
World Cancer Day: एमपी के इन शहरों में तेजी से बढ़ रहा कैंसर का खतरा
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava