TCS Free Online Course से बिना फीस के सीखें कम्युनिकेशन स्किल्स, करें अप्लाई

Kaushiki | Jun 26, 2026, 12:45 IST
TCS Free Online Course
TCS iON ने साल 2026 के लिए एक बेहतरीन फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। इसमें छात्र और फ्रेशर्स बिना कोई फीस दिए कम्युनिकेशन स्किल्स सीख सकते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद फ्री में सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

TCS Free Online Courses 2026: आज के दौर में केवल डिग्री होना काफी नहीं है। अच्छी नौकरी के लिए अच्छी बातचीत की कला जरूरी है। कंपनियों को स्मार्ट काम करने वाले युवा चाहिए। केवल किताबी ज्ञान अब काफी नहीं है।



आपके पास अच्छी प्रोफेशनल स्किल्स होनी चाहिए। बहुत से युवा इंटरव्यू में फेल हो जाते हैं। आज के समय में प्रतियोगिता बहुत बढ़ गई है। वे अपनी बात सही से नहीं रख पाते। इसे कॉर्पोरेट वर्ल्ड में कम्युनिकेशन स्किल्स कहते हैं।



इसी जरूरत को पूरा करने के लिए टाटा आगे आया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने एक शानदार ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का नाम TCS Free Online Course 2026 है। कंपनी आपको प्रोफेशनल बनाना चाहती है, इसलिए इस कोर्स को फ्री रखा है।



TCS Free Online Course की मेन पॉइंट्स

ये ट्रेनिंग प्रोग्राम (TCS freshers hiring) पूरी तरह से फ्री है। इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी। ये कुल एक हफ्ते का कोर्स है। आप इसे मात्र दो घंटे में पूरा कर सकते हैं।



यह कोर्स ऑनलाइन और सेल्फ-पेस्ड फॉर्मेट में है। यानी आप अपनी सुविधा मुताबिक पढ़ सकते हैं। इसमें पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी भाषा होगा। अंत में एक छोटा सा टेस्ट भी होगा।



टेस्ट पास करने पर फ्री सर्टिफिकेट मिलेगा। देश का कोई भी नागरिक इसे पढ़ सकता है। इसकी सबसे अच्छी बात इसका समय है। आपको रोज घंटों पढ़ाई करने की जरूरत नहीं।



आप अपने फ्री समय में इसे पढ़ सकते हैं। ये कोर्स आपके डेली रूटीन को एफेक्ट नहीं करेगा। वीडियो को बहुत ही इजी लैंगवेज में बनाए गए हैं। कोई भी बिगिनर इसे आसानी से समझ सकता है। डिजिटल सर्टिफिकेट का बहुत बड़ा महत्व होता है।



TCS Free Online Course


कोर्स से किसे फायदा होगा

ये कोर्स(TCS Hiring) कॉलेज के छात्रों के लिए बहुत बढ़िया है। फाइनल ईयर के छात्रों को इससे मदद मिलेगी। कैंपस प्लेसमेंट के इंटरव्यू में आसानी होगी। नौकरी की शुरुआत करने वाले फ्रेशर्स इसे जरूर करें। इससे उन्हें ऑफिस के तौर-तरीके समझ आएंगे।



छोटे बिजनेस चलाने वाले लोग भी जुड़ सकते हैं। क्लाइंट से बात करने में मदद मिलेगी। हर फील्ड के लोग यह स्किल्स सीख सकते हैं। कॉलेज फ्रेशर्स को कॉर्पोरेट लाइफ का कोई एक्सपीरियंस नहीं होता।



ये कोर्स उनके अंदर नया कॉन्फिडेंस भरेगा। नए कर्मचारियों के लिए भी ये जरूरी है। उन्हें ऑफिस मीटिंग में बोलना आ जाएगा। सीनियर अधिकारियों से बात करना आसान होगा। बिजनेस करने वाले लोग भी इसे सीखें।



कोर्स के लिए जरूरी योग्यताएं

इस कोर्स में शामिल होने के लिए अंग्रेजी भाषा का बेसिक नॉलेज होना चाहिए। आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप होना चाहिए। इसमें किसी पुराने वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत नहीं है।



किसी भी स्ट्रीम के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी बिल्कुल आसान है। इस कोर्स की एंट्री फीस जीरो रुपए है। कोई विशेष डिग्री होना जरूरी नहीं है। स्कूल पास छात्र भी इसे देख सकते हैं।



आप अपने फोन पर भी पढ़ सकते हैं। बस आपके फोन में इंटरनेट होना चाहिए। आप घर बैठे या सफर में पढ़ सकते हैं। किसी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। कोई उम्र की सीमा भी नहीं है।



सपोर्ट और हेल्पडेस्क की जानकारी

अगर आपको पढ़ाई में कोई दिक्कत आती है, तो मदद मिलेगी। आप सीधे टीसीएस की हेल्पडेस्क से बात कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए टोल-फ्री नंबर दिया है। आप 1800 266 6282 पर कॉल कर सकते हैं।



इसके अलावा एक ऑफिशियल ईमेल आईडी भी है। आप info.tcsionhub@tcs.com पर मेल भेज सकते हैं। आपकी हर तकनीकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा।



आवेदन करने का तरीका

आपको सबसे पहले टीसीएस आईओएन पोर्टल (TCS Jobs) पर जाना होगा। वहां आपको कम्युनिकेशन स्किल्स का विकल्प दिखेगा। इसके बाद आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।



फिर कोर्स के लिए खुद को रजिस्टर करें। सारे वीडियो मॉड्यूल को ध्यान से देखें। अंत में दिए गए असेसमेंट टेस्ट को पूरा करें। इसके बाद आपका फ्री डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा। इसे आप अपने रेज्यूमे में जोड़ सकते हैं।



सभी आठ मॉड्यूल को पूरा देखना जरूरी है। बीच में छोड़ने पर सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। टेस्ट में अच्छे नंबर लाना जरूरी है। टेस्ट पास करते ही डाउनलोड का लिंक मिलेगा। इसे तुरंत डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।



APPLY LINK:



https://www.tcsion.com/courses/career-edge-young-professional/



ये खबरें भी पढ़ें...



DRDO Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा 30 हजार का स्टाइपेंड



Google Summer Internship 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट



Future Job Market में चीन और ब्रिटेन से आगे निकला भारत, यहां देखें पूरी रिपोर्ट



New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर



Tags:
  • ट्रेनिंग प्रोग्राम
  • TCS Jobs
  • TCS Hiring
  • TCS freshers hiring
  • Free Online Courses