DRDO Internship 2026: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा 30 हजार का स्टाइपेंड

Kaushiki | May 26, 2026, 11:46 IST
Share
DRDO Internship 2026
DRDO Internship 2026

DRDO की नेवल मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री ने फाइनल ईयर BE, BTech और MSc स्टूडेंट्स के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप निकाली है। इसमें सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड और फ्री सरकारी सर्टिफिकेट मिलेगा।

DRDO Internship 2026: अगर आप साइंस या इंजीनियरिंग के स्टूडेंट हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक शानदार इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। ये इंटर्नशिप DRDO की मशहूर लैब नेवल मैटेरियल्स रिसर्च लैबोरेट्री (NMRL) में होगी।

ये लैब भारतीय नौसेना के लिए नई तकनीकें बनाती है। इस प्रोग्राम का मेन ऑब्जेक्टिव कॉलेज के छात्रों को प्रैक्टिकल रिसर्च का अनुभव देना है। छात्र सीधे टॉप गवर्नमेंट साइंटिस्ट्स की देखरेख में लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

कौन से छात्र इस इंटर्नशिप के एलिजिबल हैं

इस टेक्निकल इंटर्नशिप के लिए सिर्फ कुछ खास ब्रांचेस के छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप MSc केमिस्ट्री, फिजिक्स या बायोटेक्नोलॉजी के छात्र हैं, तो आप योग्य हैं।

इसके अलावा केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के छात्र भी इसके हकदार हैं। ध्यान रहे कि इन मेन ब्रांचेस के अलावा कोई दूसरी डिग्री मान्य नहीं होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

  • इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए मैनेजमेंट ने कुछ नियम बनाए हैं।
  • इंजीनियरिंग के छात्र अभी अपने कोर्स के फाइनल ईयर में होने चाहिए।
  • वहीं साइंस बैकग्राउंड के छात्र अपनी MSc डिग्री के दूसरे साल में होने चाहिए।
  • आपका कॉलेज या यूनिवर्सिटी AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।
  • मार्क्स की बात करें तो इंजीनियरिंग छात्रों का स्कोर कम से कम 7.0 CGPA होना चाहिए।
  • MSc के छात्रों के फर्स्ट ईयर में कम से कम 65% मार्क्स होने जरूरी हैं।
  • इसके साथ ही अप्लाई करने वाले छात्र की उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए।
  • एज लिमिट एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख से की जाएगी।

इंटर्नशिप पीरियड और स्टाइपेंड

DRDO Recruitment पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरे 6 महीने का होगा, जो 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को हर महीने 5 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

छह महीने में आपको कुल 30 हजार रुपए की मदद मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको लैब में हर महीने कम से कम 15 दिन उपस्थित रहना होगा। स्टाइपेंड का पेमेंट हर महीने नहीं बल्कि दो बराबर किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में होगा।

पहली किस्त 3 महीने बाद और दूसरी किस्त कोर्स पूरा होने पर मिलेगी। अगर आप अपना प्रोजेक्ट 8 से 10 महीने के लिए आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उसकी अनुमति मिलेगी। लेकिन इस बढ़े हुए समय के लिए कोई स्टाइपेंड नहीं दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

इस DRDO internship program के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर बेस्ड है। सबसे पहले आपके पुराने सेमेस्टर्स के मार्क्स के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को जून के तीसरे हफ्ते में एक ऑनलाइन इंटरव्यू या टेक्निकल बातचीत के दौर से गुजरना होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट ईमेल पर भेजा जाएगा।

इंटर्नशिप को सफलता से पूरा करने वाले हर छात्र को DRDO की तरफ से फ्री सर्टिफिकेट मिलेगा। इसके लिए आपको अपनी फाइनल प्रोजेक्ट रिपोर्ट सबमिट करनी होगी।

यदि कोई छात्र बीच में ही इस इंटर्नशिप को छोड़ देता है, तो उसे कोई सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। साथ ही उसका बचा हुआ स्टाइपेंड भी हमेशा के लिए रोक दिया जाएगा।

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

  • इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। आपको सिर्फ ईमेल भेजना है।
  • सबसे पहले अपनी मार्कशीट्स, कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट और एनओसी (NOC) की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
  • इसके साथ ही अपने पहचान पत्र की स्कैन कॉपी भी रख लें।
  • अब 300 शब्दों का एक छोटा सा बायो-डाटा तैयार करें।
  • इसके बाद mmg.nmrl@gov.in पर एक फॉर्म भरकर ईमेल ड्राफ्ट करें।
  • सब्जेक्ट लाइन में अपनी ब्रांच का कोड जरूर लिखें।
  • एप्लीकेशन PDF भेजने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक है।
  • अधूरे या गलत फॉर्मेट वाले ईमेल बिना किसी सूचना के रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...

Digital India Internship: भारत सरकार के साथ काम का मौका, हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपए

AICTE Internship से 10 हफ्ते में सीखें फ्री GenAI स्किल्स, करें अप्लाई

Career tips: अपने इंटरेस्ट के मुताबिक चुनना है सही स्ट्रीम, तो इन पैरामीटर्स को जरूर करें ट्राई

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Tags:
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • DRDO
  • DRDO Recruitment
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • DRDO internship program
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड