AICTE Internship से 10 हफ्ते में सीखें फ्री GenAI स्किल्स, करें अप्लाई

Kaushiki | Jan 09, 2026, 14:28 IST
Share
GenAI Internship 2026
GenAI Internship 2026

AICTE और AWS ने मिलकर 10 हफ्ते की फ्री वर्चुअल इंटर्नशिप शुरू की है। कॉलेज स्टूडेंट्स 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें...

AICTE Internship 2026: आज के दौर में क्लाउड कंप्यूटिंग और जनरेटिव AI की डिमांड आसमान छू रही है। इसी को देखते हुए AICTE ने AWS Academy एक शानदार इंटर्नशिप लॉन्च की है। ये एक 10 हफ्ते का वर्चुअल प्रोग्राम है, जो कॉलेज स्टूडेंट्स को भविष्य की टेक्नोलॉजी सिखाएगा।

इस इंटर्नशिप का सबसे बड़ा फायदा है कि ये पूरी तरह से फ्री है। जो छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहते हैं उनके लिए ये बहुत उपयोगी है। 31 जनवरी 2026 तक आप इसके लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया बहुत ही इजी है।

  • इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्र इस प्रोग्राम के लिए पात्र हैं।
  • यदि आप B.E, B.Tech, M.E, M.Tech, MCA या डिप्लोमा कर रहे हैं तो जरूर अप्लाई करें।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी ब्रांच और किसी भी ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको बस 2 महीने यानी 8 से 10 हफ्ते का समय इस प्रोग्राम को देना होगा।
ये खबर भी पढ़ें...Microsoft Internship 2026 में इंटर्नशिप का सपना होगा सच, अभी करें अप्लाई

इंटर्नशिप की पूरी प्रोसेस

इस वर्चुअल इंटर्नशिप प्रोग्राम को दो मेन पार्ट्स में बांटा गया है ताकि लर्निंग बेहतर हो सके। पहले 4 हफ्तों में छात्रों को AWS Academy पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स पूरा करना होगा। कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को एक ऑनलाइन असेसमेंट यानी परीक्षा पास करनी होगी।

इसके बाद अगले 4 हफ्तों में आपको एक रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट (Internship for graduates) पर काम करने का मौका मिलेगा। प्रोजेक्ट में आपको इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स 8 घंटे की विशेष मेंटरशिप भी देंगे। करियर एडवांसमेंट सेशन के जरिए आपको जॉब मार्केट के लिए तैयार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... साइंटिस्ट बनने का सपना होगा सच, DRDO Internship 2026 में करें अप्लाई

मिलने वाले फायदे और करियर स्कोप

इस internship scheme को सक्सेसफुल्ली पूरा करने पर आपको कई तरह के सर्टिफिकेट और बैज मिलेंगे। आपको AICTE और AWS की ओर से एक ऑफिसियल इंटर्नशिप सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इसके साथ ही आपको डिजिटल बैज भी मिलेगा जिसे आप LinkedIn और अपने रिज्यूमे में जोड़ सकते हैं। GenAI स्किल्स सीखने से डेटा एनालिटिक्स और AI इंजीनियरिंग जैसे हाई-पेइंग जॉब्स के रास्ते खुलेंगे।

ये इंटर्नशिप स्कीमएक्सपीरियंस आपको AWS सर्टिफाइड क्लाउड प्रैक्टिशनर जैसी ग्लोबल सर्टिफिकेशन परीक्षा के लिए भी तैयार करेगा। फ्यूचर में ग्लोबल कॉर्पोरेट्स में हायरिंग में ऐसे सर्टिफिकेट्स को बहुत इम्पोर्टेंस दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...Skill India Internship 2026 से घर बैठे पाएं फ्री सरकारी सर्टिफिकेट

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले AICTE Internship Portal पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • वहां जाकर 'AWS Cloud GenAI Internship' सर्च करें और अपनी प्रोफाइल के साथ अप्लाई बटन दबाएं।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की लिस्ट उनके संबंधित कॉलेज अधिकारियों को वेरिफिकेशन के लिए भेजी जाएगी।
  • एक बार नामांकन होने के बाद आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर कोर्स एक्सेस मिल जाएगा।
  • ध्यान रहे कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है, इसलिए देरी बिल्कुल न करें।
APPLY LINK

ये खबर भी पढ़ें...Google Internship 2026 में स्टाइपेंड और फ्री सर्टिफिकेट का मौका, करें अप्लाई

Tags:
  • AICTE
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship scheme
  • Internship for graduates
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड