UNDP Internship: इंडियन ग्रेजुएट्स अब घर बैठे करें काम, 30 सितंबर तक करें अप्लाई

Kaushiki | Aug 23, 2026, 13:15 IST
UNDP Internship 2026
यूएनडीपी ने डिजिटल, AI और इनोवेशन इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह वर्क फ्रॉम होम अपॉर्चुनिटी है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 रखी गई है।

UNDP Internship 2026: अगर आप भी टेक्नोलॉजी, एआई और डिजिटल वर्ल्ड में कुछ नया करने का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) दुनियाभर के युवाओं के लिए एक शानदार मौका लेकर आया है।



यूएनडीपी ने अपने डिजिटल, एआई एंड इनोवेशन हब के लिए ग्लोबल इंटर्नशिप 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे मजेदार बात यह है कि इस काम के लिए आपको किसी दूसरे देश नहीं जाना पड़ेगा। आप अपने घर बैठकर भी इस ग्लोबल प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।



भारतीय छात्रों के लिए क्यों खास है ये मौका

भारतीय युवाओं में आजकल डिजिटल मीडिया, डेटा एनालिटिक्स और एआई टूल्स को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में यूएनडीपी जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर काम करने से आपके रिज्यूमे में बहुत बड़ा वैल्यू एडिशन होगा।



चाहे आप किसी छोटे शहर में रहते हों या बड़े मेट्रो शहर में, ये वर्क फ्रॉम होम इंटर्नशिप आपकी ग्लोबल सोच को नई उड़ान देगी। यहां आपको दुनिया भर के बेहतरीन माइंड्स के साथ नेटवर्क बनाने और नई चीजें सीखने का सीधा मौका मिलेगा।



UNDP क्या है

UNDP का पूरा नाम United Nations Development Programme (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) है। ये संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख वैश्विक विकास एजेंसी है। इसका उद्देश्य दुनियाभर से गरीबी समाप्त करना, असमानता को कम करना और सतत विकास (Sustainable Development) को बढ़ावा देना है।



UNDP लगभग 170 देशों में काम करता है। ये सरकारों को बेहतर नीतियां बनाने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, लोकतांत्रिक शासन को मजबूत करने और डिजिटल इनोवेशन और AI के सही इस्तेमाल के जरिए लोगों का जीवन स्तर सुधारने में मदद करता है।



इस इंटर्नशिप में आपको क्या करना होगा

इस तीन महीने की इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को अलग-अलग फील्ड्स में काम करने का अवसर मिलेगा। इनमें मेनली रिसर्च करना, एआई टूल्स और डिजिटल प्रोडक्ट्स का डिजाइन तैयार करना शामिल है।



इसके अलावा डेटा एनालिसिस, इंटरनेशनल पार्टनर्स के साथ कोऑर्डिनेट करना और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना भी आपकी जिम्मेदारियों का हिस्सा होगा। इससे आपकी प्रैक्टिकल नॉलेज और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स काफी बेहतर होंगी।



आवेदन के लिए जरूरी नियम

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कुछ बेसिक क्वालिफिकेशन तय की गई है। अगर आप ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं, तो आप अप्लाई कर सकते हैं।



यदि आपकी ग्रेजुएशन पिछले एक साल के अंदर पूरी हुई है, तब भी आप योग्य हैं। इसके साथ ही आपकी अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए, क्योंकि सारा काम इंग्लिश में होगा। आप United Nations Development Programme के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



अप्लाई करने का तरीका

यूएनडीपी (Internship for graduates)अपने सभी इंटर्न्स को हर महीने नियमानुसार स्टाइपेंड भी देगा। आप 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको यूएनडीपी के ऑफिशियल वैकेंसी लिंक के साथ-साथ उनके एयरटेबल फॉर्म दोनों को पूरा भरना जरूरी होगा।



इसके बाद अपनी एक अपडेटेड इंग्लिश सीवी और कवर लेटर के साथ दोनों एप्लीकेशन स्टेप्स पूरे करें। मेन पोर्टल के अलावा UNDP द्वारा दिए गए Airtable Form Link पर जाकर अपनी सभी जानकारियां भरकर फाइनल सबमिशन कर दें।



ये खबरें भी पढ़ें...



Career Option after 12th: इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?



Career Tips: परफेक्ट और प्रोफेशनल रिज्यूमे बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स



LLB Career Options: LLB सिर्फ वकालत ही नहीं, देता है मल्टीडाइमेन्शनल करियर का मौका



New Career Options: ये हैं नए जमाने के 10 नए कोर्स, जो कर सकते हैं आपकी जेब की कड़की दूर



Tags:
  • AI
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • UN
  • Internship for graduates
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Internship 2026