कोई एक्टर नहीं, कोई क्रू नहीं, AI से बनी भारत की पहली फिल्म Love You
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने अब सिनेमा की दुनिया में एक और क्रांति ला दी है। भारत की पहली पूरी तरह से AI से बनी फिल्म 'Love You' कन्नड़ भाषा में बनाई गई है। इस अनोखी फिल्म को बनाया है कर्नाटक के सिद्धेहल्ली गांव के पुजारी नरसिम्हा मूर्ति ने। वह दिन में मंदिर में पूजा करते हैं और रात में फिल्में बनाते हैं।
बिना एक्टर, डायरेक्टर के बनी 95 मिनट की फिल्म
'Love You' फिल्म की खासियत यह है कि इसमें एक भी इंसानी एक्टर, तकनीशियन, म्यूजिक डायरेक्टर या डायरेक्टर शामिल नहीं है। पूरी फिल्म AI के ज़रिए बनी है। मूर्ति ने सीमित बजट और समय में इस फिल्म को बनाया। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट भी मिला है। फिल्म में 12 ओरिजिनल गाने और AI जनरेटेड संवाद हैं। मूर्ति ने खुद गानों के बोल और संवादों में योगदान दिया है। ये भी पढ़ें: AI से कैंसर का इलाज: भोपाल और जोधपुर AIIMS के बीच बड़ा करार
सेंसर बोर्ड की प्रतिक्रिया और चुनौतियां
ये भी पढ़ें: एजुकेशन में इनोवेशन: मध्यप्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई क्रांति
कैसे हुआ फ़िल्म का निर्माण
नरसिम्हा मूर्ति ने ग्राफिक डिजाइनर से AI टेक्नीशियन बने नूथन के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया। इस दो सदस्यीय टीम ने सिर्फ छह महीनों में 30 अलग-अलग AI टूल्स की मदद से फिल्म तैयार की।इसका कुल बजट ₹10 लाख था, जिसमें सबसे अधिक खर्च सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग पर हुआ। नूथन ने कहा- हमने जो टूल्स इस्तेमाल किए थे, वो आज के समय में पुराने हो चुके हैं। अगर हम आज यही फिल्म फिर से बनाएं तो वह हजार गुना बेहतर हो सकती है। इस फिल्म के आने से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में क्रांति आ चुकी है। thesootr links