अजय देवगन की नई फिल्म आजाद का ट्रेलर रिलीज, दर्शकों का बढ़ा उत्साह
अभिनेता अजय देवगन हालिया रिलीज फिल्म सिंगम अगेन की सक्सेज पार्टी का आनंद उठा रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में अजय देवगन के सिंगम लुक की भी खूब तारीफ हुई है। बीते दिनों अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म आजाद का टीजर लॉन्च किया था। फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है।
फिल्म की कहानी क्या है?
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 : बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन है आगे?
राशा और अमन की डेब्यू फिल्म
बता दें इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी और अजय देवगन के भांजे, अमन देवगन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को पहली बार देखा जाएगा। दर्शक भी अजय, अमन और राशा की तिकड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं।
इस फिल्म में डायना पेंटी, मोहित मलिक और पीयूष मिश्रा जैसे उम्दा कलाकार भी दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन काई पो चे फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने किया है। इस फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं।
17 जनवरी को होगी रिलीज फिल्म
बता दें आजाद फिल्म 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का सामना कंगना रनौत और अनुपम खेर की फिल्म 'इमरजेंसी' से होगा।
भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे लंबे ट्रेलर का रिकॉर्ड सिंघम अगेन के नाम, दिखी रामायण की झलक
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में
आजाद के बाद अजय देवगन की कई फिल्में आने वाली हैं। जिसमें रेड-2 भी शामिल हैं। ये फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अजय दे दे प्यार दे के सीक्वल में नजर आएंगे। ये फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके बाद सन ऑफ सरदार-2 में नजर आएंगे। ये फिल्म साल के अंत मे रिलीज होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक