Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 : बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन है आगे?
Dolly patil | Published:
SINGHAM
दिवाली के मौके पर साल 2024 की दो बड़ी फिल्म 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ जबरदस्त एंट्री ली है। इस लेख में जानेंगे की पहले दिन बॉक्स ऑफिस की रेस में अजय या कार्तिक किसकी फिल्म आगे रही।
दिवाली के मौके पर साल 2024 की दो सबसे बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर एक साथ जबरदस्त एंट्री ली है। दिलचस्प बात ये है कि 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' दोनों मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में पहले से ही उत्साह देखा जा रहा था, जिसके चलते दोनों ही फिल्मों की जोरदार एडवांस बुकिंग हुई थी। लेकिन, एडवांस टिकट बुकिंग में 'भूल भुलैया 3' 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर 'सिंघम अगेन' से आगे रही।
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने प्री टिकट सेल में 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस लेख में जानेंगे की पहले दिन बॉक्स ऑफिस की रेस में अजय या कार्तिक किसकी फिल्म आगे रही।
रोहित शेट्टी की सिंघम सीरीज की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को रिलीज के पहले दिन फैंस की तरफ से धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में कई बॉलीवुड सितारों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड दिखे। ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन और करीना कपूर के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ ने भी अहम रोल निभाया है। वहीं, इस बार अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में नजर आए हैं। इस कॉप यूनिवर्स की फिल्म में सलमान खान ने अपने चुलबुल पांडे के रोल में स्पेशल कैमियो किया है। इन बड़े स्टार्स की ताकत ने दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींच लिया है और पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में ‘सिंघम अगेन’ ने ‘भूल भुलैया 3’ को पीछे छोड़ दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन 43.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी यह शुरुआती आंकड़े हैं, आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन गई है।
हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में एक बार फिर कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा बनकर कमबैक किया है। इस फिल्म में विद्या बालन अपने फेमस किरदार मंजूलिका में नजर आ रही हैं। वहीं मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं। इसी के साथ तृप्ति डिमरी ने फिल्म को नई फ्रेशनेश दी है।‘भूल भुलैया 3’के ट्रेलर और गानों ने फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट पीक पर कर दी थी। दीपावली के मौके पर सिंघम अगेन से सीधे टक्कर के बाद भी ‘भूल भुलैया 3’ ने कांटे की टक्कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 35.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। लेकिन यह शुरुआती आंकड़े हैं, आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' और सिंघम अगेन की टक्कर में अजय देवगन की फिल्म ही बॉक्स ऑफिस का सिंघम साबित हुई है। सिंघम अगेन ने 43.50 करोड़ रुपए और भूल भुलैया 3’ ने 35.50 करोड़ रुपए का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की हैं सिंघम अगेन एक्शन मूवी है और भूल भुलैया 3 हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प रहेगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस की रेस जीतेगा।
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने प्री टिकट सेल में 15 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस लेख में जानेंगे की पहले दिन बॉक्स ऑफिस की रेस में अजय या कार्तिक किसकी फिल्म आगे रही।
सिंघम की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले दिन 43.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी यह शुरुआती आंकड़े हैं, आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन गई है।
रूह बाबा का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 35.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है। लेकिन यह शुरुआती आंकड़े हैं, आधिकारिक आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।
बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha